Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
कोरबा जिले के बाल्को क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता से लोगों को अपनी और आकर्षित करता है, जहां अनेक पिकनिक स्पॉट एवं ऊंचे पर्वतों को देखने लोग दूर-दराज से परिवार के साथ यहां पहुंचते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा भी महत्वपूर्ण हो जाती है। बालकों के कॉफी प्वाइंट एवं टाइगर प्वाइंट मार्ग में इन दिनों असामाजिक तत्वों की सक्रियता काफी बढ़ गई है जहां युवकों द्वारा इन इलाकों में पहुंच माहौल खराब करने के साथ ही लड़ाई झगड़े के मामले भी सामने आ रहे हैं, असामाजिक तत्वों द्वारा धारदार हथियार अपने साथ रखते हुए कार से बाहर निकल इसे लहराते हुए…
रामपुर विधान सभा अंतर्गत स्वीकृत हाइवे निर्माण में जिला प्रशासन की लापरवाही से हाइवे निर्माण मे किसानो को उचित मुआवजा नही मिल पा रहा है, वही जिला प्रशासन द्वारा निजी भूमि पर निर्मित मकानों को शासकीय भूमि पर निर्मित बताया जा रहा है ,बरसात के दिनों में घरों को तोड़ा जा रहा है। प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत प्रति व्यक्ति ५ किलो चावल छत्तीसगढ़ के गरीबों को नही मिल पा रहा है, सोसायटी मे किसानों को मांग के अनुरूप खाद नही मिल पा रहा है जबकि किसानों को केंचुवा खाद के नम पर मिट्टी और रेत का मिश्रण जबरन…
रायपुर. अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सांसद दीपक बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है. सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक बैज को नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. सीएम बघेल ने ट्वीट कर निवर्तमान अध्यक्ष मोहन मरकाम का संगठन का सफल नेतृत्व करने के लिए आभार जताया है.
कोरबा 12 जुलाई 2023/छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री के. पी. खाण्डे ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विभागों मे संचालित शासकीय योजनाओं की जानकारी लेकर निर्देशित किया कि अनुसूचित जाति वर्ग के लिए लागू योजनाओं का लाभ इस वर्ग को अवश्य प्रदान करें। अजा वर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ भेदभाव न हो और शासन द्वारा जारी निर्देशों के तहत प्रक्रिया का पालन करते हुए नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। अनुसूचति जाति आयोग के अध्यक्ष श्री खाण्डे ने बैठक में आयोग की गतिविधियों की जानकारी देते हुए इसके गठन और उद्देश्यों को विस्तार…
कोरबा 12 जुलाई 2023/महात्मा गांधी नरेगा के तहत जिले में बनाए जा रहे अमृत सरोवर में पौधरोपण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। इस कार्य में केंद्र की दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जाए। अमृतसरोवर के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उक्त निर्देश श्री विश्वदीप मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बुधवार को जिला पंचायत के सभागार में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक में एसडीओ, आरईएस कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायकों को दिए। इसके साथ ही एसडीओ आरईएस को निर्देश दिए कि जिले के…
नारायणपुर. नारायणपुर विधानसभा से विधायक चंदन कश्यप पर इलाके को लोगों का जमकर गुस्सा फूटा है। आदिवासी समुदाय के लोगों ने उन्हें घेरा और जमकर अपनी भड़ास निकाली है। लोगों ने MLA से कहा कि, हमने आपको कुर्सी पर बिठाया है, सवाल पूछना हमारा अधिकार है और हम पूछेंगे ही। आप आदिवासियों के हितैषी नहीं हो। इसलिए इस्तीफा दो। MLA और आदिवासियों के बीच विवाद का यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दरअसल, स्थानीय भर्ती की मांग को लेकर आदिवासी समुदाय के लोगों ने भानपुरी में MLA चंदन कश्यप के निवास का घेराव किया। हालांकि, शुरुआत…
मनेन्द्रगढ़। यहां के थाना परिसर के स्टाफ लाइन में एक जंगली भालू घुस आया। शहर के बीच वाले इलाके में भालू को देखकर लोग डर के मारे भागते हुए नजर आ रहे हैं। भालू के आने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है, बता दें कि भालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन वनक्षेत्र में उनके भोजन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसके चलते ही भालू भोजन की तलाश में रिहायशी बस्ती की ओर आते हैं। साथ ही वनक्षेत्रों में जलस्रोतों का अभाव भी भालुओं के रिहायशी इलाकों में आने का एक कारण है। अधिकांश जगहों पर…
झारखंड के धनबाद में एक छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. मिल रही जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले छात्रा बिंदी लगाकर अपने स्कूल पहुंची थी, जिस वजह से उसकी पिटाई की गई थी. सूत्रों के अनुसार अपने साथ स्कूल में हुई मारपीट से आहत होकर ही छात्रा ने आत्महत्या की है. हालांकि, पुलिस इस पूरे मामले की फिलहाल जांच कर रही है. और जांच पूरी होने तक आत्महत्या की वजह बताने से बच रही है. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने इस घटना को लेकर मंगलवार को एक ट्वीट किया. उन्होंने…
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां टीटी नगर पुलिस का बड़ा कारनामा सामने आया है। दरअसल SI सुनील रघुवंशी और ASI अखिलेश त्रिपाठी ने अपराधी को नग्न कर उसकी फोटो वायरल कर दी। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने 2022 में हत्या के आरोप में आरोपी के गिरफ्तार किया था। 2022 में ही गिरफ्तारी के वक्त ये फोटो खींची गई थी। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने अब फोटो वायरल कर दी। फोटो वायरल होने के बाद पीड़ित ने वीडियो जारी किया है। इस…
जशपुरनगर जिले के कांसाबेल वन परिक्षेत्र के दोकड़ा क्षेत्र में बीती रात को एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाते हुए कई घरों को तोड़कर कर घर में रखे अनाज को भी चट कर गया। जानकारी के अनुसार मामला कांसाबेल वन परिक्षेत्र के ग्राम बिहाबल,नकटीमुंडा की है। जहां मंगलवार की रात को करीबन 8 बजे मुड़कुंवा बस्ती में हाथी अचानक आ धमका गांव में हाथी देखकर ग्रामीण घर छोड़ कर भागने लगे और अफरा तफरी मच गई। वन विभाग की टीम मौके से किसी तरह हाथी को खदेड़ने में सफल हुए। जिसके बाद हाथी नकटीमुंडा गांव की ओर चला गया। वहां…
