Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
सावन महीने के पहले सोमवार को उज्जैन में राजाधिराज भगवान महाकाल की सवारी निकल रही है। उज्जैन के राजा के रूप में बाबा महाकाल अपनी प्रजा के हाल जानने के लिए निकले हैं। कलेक्टर ने भगवान महाकाल का पूजन किया। इसके बाद बाबा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सावन की पहली सवारी में बाबा महाकाल मनमहेश के रूप में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। सवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े हैं। जगह-जगह बाबा महाकाल का फूल बरसाकर स्वागत किया जा रहा है।
उत्तर भारत में जारी भारी बारिश के बीच केंद्र और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बलों के आपातकालीन कर्मचारी राहत और बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. पिछले तीन दिनों में लगातार बारिश के कारण आम लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं. अब तक कम से कम 19 लोगों की जान चली गई है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों से अगले 24 घंटों तक घर के अंदर रहने की अपील की है. इस बच एनडीआरएफ के जवानों को फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए एक उफनती नदी के ऊपर जिप-लाइनिंग करते हुए देखा गया. पहाड़ी…
आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के मित्तकंद्रिगा गांव में तिरुमाला की यात्रा कर लौट रहे एक ही परिवार के छह लोगों की रविवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तिरुपति-श्री कालाहस्ती के बीच उस वक्त हुई जब उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। रेनीगुंटा अनुभाग के पुलिस अधिकारी भव्य किशोर ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘यह दुर्घटना रविवार दोपहर करीब पौने दो बजे हुई। सभी विजयवाड़ा के कृष्णलंका इलाके के रहने वाले थे।’’ उन्होंने कहा कि वाहन में कुल सात लोग…
उत्तर रेलवे ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश होने के चलते करीब 17 ट्रेन रद्द कर दी और अन्य 12 के मार्ग परिवर्तित किये गए हैं। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि जलभराव के कारण चार स्थानों पर यातायात स्थगित किया गया है। इनमें नोगांवां(अंबाला)-न्यू मोरिंडा; नांगल डैम-आनंदपुर साहिब और कीरतपुर साहिब-भरतगढ़ रेलमार्ग शामिल हैं। उत्तर रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) दीपक कुमार ने कहा, ‘‘लगातार हो रही बारिश के चलते, दिल्ली क्षेत्र से परिचालित की जाने वाली ट्रेन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। दिल्ली-सब्जी मंडी इलाके और रेल पटरियों…
आसमानी आफत ने तबाही मचा रखी है. मूसलाधार बारिश होने के चलते नदियों में उफान आया हुआ है. ब्यास, सतलज, यमुना और रावी नदियों में बाढ़ आ गई है. कुछ क्षेत्रों में भी बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए है. कई हिस्सों में सड़के स्वीमिंग पुल बन गई है. हिमाचल प्रदेश में बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ ने कई लोगों की जान ले ली है. राज्यों में मूसलाधार बारिश की वजह से हालात बेकाबू हो गए है. सड़कों पर गाड़ियां नावों की तरह तैरती दिख रहीं है. कुछ जगहों पर एनडीआरएफ की टीम लोगों को रेस्क्यू कर रही है.…
छत्तीसगढ़ के छात्रों ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जिसकी मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंच जाएगी और उन्हें पकड़ लेगी। ये एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जिसके दायरे में आते ही पुलिस के पास एक मैसेज जाएगा, फिर उसी मैसेज की मदद से अपराधी पकड़ा जाएगा। असल में इस फेस रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर को तैयार किया है भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ने वाले छात्रों ने। इनमें से 2 छात्र विपिन गौतम और वंशराज सिंह चौहान कांकेर के रहने वाले हैं। इन्होंने अपने साथी शुभम भगत, राजा सिंह, प्रथम साहू और पुलिस की मदद से इस सॉफ्टवेयर को तैयार किया…
कोरबा : मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत 4 दिन से लापता महिला की डंपिंग यार्ड के पास फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है. घटना की सूचना मिलन पर पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुटी है. जानकारी के मुताबिक मृतिका अमराइयापारा की रहने वाली है. परिजनों ने युवती के लापता होने की सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी थी. मृतिका के परिजनों ने बताया कि वह स्व-सहायता समूह और बैंक से लोन ली थी. जो पैसे के लिए उस पर दबाव बना रहे थे.
SUV ने बाइक को मारी टक्कर, युवती की मौत:घर जा रहे भाई-बहन को कुचलते निकल गई गाड़ी, लड़के की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। भिलाई के छावनी चौक इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र मे एक एसयूवी कार चालक ने नशे की हालत में कई लोगों को टक्कर मारी। टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत हो गई, तो वहीं उसका भाई जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। दुर्घटना के बाद से कार चालक फरार है। पुलिस उसका पता लगाने में जुटी हुई है। छावनी सीएसपी आशीष बंछोर ने बताया कि रविवार शाम 7.30 बजे छावनी चौक शंकर नगर क्षेत्र में एक बाइक सवार भाई बहन घर जा रहे थे। इसी दौरान…
छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। शंकर नगर निवासी अन्नपूर्णा सोनी नाम की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी ननद ने मुस्लिम धर्म अपना लिया है। अब ननद और सास मिलकर उसके ऊपर दबाव बना रहे हैं कि वो भी मुस्लिम धर्म कबूल कर ले। ऐसा नहीं करने पर उसे और उसके बेटे को घर से निकालने की धमकी दे रहे हैं। मोहन नगर पुलिस इसे प्रॉपर्टी का विवाद बता रही है। शंकर नगर निवासी महिला अन्नपूर्णा सोनी ने मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई…
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आज से बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की भागवत कथा शुरू होगी, जिसका आयोजन 16 जुलाई तक होगा. इस दौरान 12 जुलाई को बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे. इसके साथ ही 500 से ज्यादा साधु-संत भी कथा में शामिल होंगे. बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन ग्रेटर नोएडा में 10 से 16 जुलाई तक होगा. बाबा बागेश्वर खोलेंगे सीएम योगी की पर्ची? उम्मीद जताई जा रही है कि दरबार के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री सीएम योगी आदित्यनाथ की…
