Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत आमजन एवं विभिन्न संस्थानों को सुरक्षा के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोरबा में जिले के विभिन्न बैंकों के…
कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जिले में सक्रिय अपराधियों, निगरानीशुदा बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 02.07.2026 को थाना कोतवाली एवं चौकी मानिकपुर पुलिस द्वारा नगर निरीक्षक एवं चौकी प्रभारी…
CG News : कवर्धा। कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। ग्राम बीरनपुर कला में खेत में बिछाए गए अवैध बिजली के तार की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेत को जंगली जानवरों से बचाने के लिए विद्युत प्रवाहित तार लगाया गया था, जो दोनों के लिए काल बन गया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खेत पहुंचते ही करंट की चपेट में…
CG Employment Scheme : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में औद्योगिक निवेश के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने ‘छत्तीसगढ़ उद्योग रोजगार एवं प्रशिक्षण अनुदान नियम, 2025’ लागू कर दिए हैं। नई व्यवस्था के तहत ऐसे उद्योगों को वित्तीय अनुदान प्रदान किया जाएगा, जो प्रदेश के स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ उन्हें आवश्यक कौशल प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराएंगे। सरकार का मानना है कि इस पहल से उद्योगों को प्रशिक्षित मानव संसाधन मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। स्थानीय युवाओं…
कोरबा। शहर के व्यस्त सीएसईबी चौक पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक के पहिए के नीचे आने से युवक का सिर बुरी तरह कुचल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक क्रमांक CG 04 MS 2996 नो-एंट्री के दौरान शहर में प्रवेश कर रहा था। इसी दौरान सीएसईबी चौक के पास उसने स्कूटी क्रमांक CG 12 AX 0386 को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार को संभलने का मौका नहीं मिला और उसकी घटनास्थल…
CG NEWS : रायपुर। रायपुर से लगे ग्राम नकटी की सरकारी जमीन को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। एक ओर प्रशासन सरकारी भूमि पर वर्षों से रह रहे कब्जाधारियों और अतिक्रमणकारियों को हटाने की कार्रवाई कर रहा है, वहीं दूसरी ओर इसी क्षेत्र में सांसदों और विधायकों के लिए भूखंड आवंटित किए जाने की प्रस्तावित योजना चर्चा का विषय बनी हुई है। इस पूरे मामले ने समानता, पारदर्शिता और सरकारी भूमि के उपयोग को लेकर कई संवैधानिक प्रश्न खड़े कर दिए हैं। बेदखली और भूखंड आवंटन को लेकर उठ रहे सवाल ग्राम नकटी में प्रशासन द्वारा…
रायपुर, 2 जुलाई 2026। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी में ई-ऑफिस प्रणाली का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा चुका है। ई-ऑफिस के माध्यम से कार्यालयीन कार्यों का अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पाॅवर कंपनी के कार्यपालक निदेशक (ऊर्जा सूचना प्रौद्योगिकी केन्द्र) कार्यालय द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए पुनः प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से प्रारंभ किया गया । अप्रैल 2026 से पाॅवर कंपनीज़ के सभी कार्यालयों मे ई आफिस की औपचारिक शुरूआत हुई।इसी के तहत अब 2 जुलाई से 30 जुलाई कुल एक माह के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। कार्यक्रम…
IRCTC नई दिल्ली। ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी चेतावनी जारी की गई है। सरकार ने लोगों को IRCTC के नाम पर बनाई गई फर्जी वेबसाइटों और साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी है। साइबर अपराधी नकली वेबसाइट और फर्जी लिंक के जरिए लोगों से बैंकिंग और व्यक्तिगत जानकारी हासिल कर रहे हैं, जिससे उनके खातों से पैसे उड़ाए जा रहे हैं। ऐसे मामलों में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार ने यात्रियों से केवल आधिकारिक पोर्टल और अधिकृत मोबाइल ऐप का ही इस्तेमाल करने की अपील की है। फर्जी वेबसाइट बनाकर यात्रियों को…
बालकोनगर, 07 जुलाई 2026। तेजी से बदलते औद्योगिक परिदृश्य में कुशल मानव संसाधन की बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ग्रामीण युवाओं, विशेषकर जनजातीय समुदाय के युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। कंपनी द्वारा संचालित वेदांता स्किल स्कूल के माध्यम से युवाओं को उद्योगोन्मुख कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें सम्मानजनक रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। कोरबा, सरगुजा और कवर्धा में संचालित इन प्रशिक्षण केंद्रों से अब तक 13,000 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है, जिससे वे आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में अग्रसर…
कुदमुरा/कोरबा। भारतीय जनता पार्टी, कुदमुरा मण्डल, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) द्वारा 01 जुलाई 2026 को चचिया शक्ति केंद्र में मण्डल कार्यशाला (प्रशिक्षण) के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) प्रशिक्षण कार्यक्रम पंडित दीनदयल उपाध्याय, श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं श्री अटल विहरी बाजपेई ज़ी को माल्यार्पण पूजा कर कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण-पत्र भी हासिल किए। 🪷कार्यक्रम का सफल मंच संचालन मण्डल महामंत्री श्री उमेश्वर प्रसाद सोनी ने किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के…
