Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और अब पूरे प्रदेश को कवर कर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। अगले सात दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने के संकेत दिए गए हैं। राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे। दिनभर उमस भरे मौसम के बीच हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में रायपुर सहित मध्य छत्तीसगढ़ के…
Horoscope मेष आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और रुके हुए कार्यों में गति आएगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। वृषभ आज धैर्य और समझदारी से लिए गए फैसले लाभदायक रहेंगे। नौकरी और व्यापार में नई संभावनाएं बन सकती हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मिथुन आज नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा और महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और पर्याप्त आराम करें। कर्क आज परिवार से सहयोग मिलेगा और घरेलू माहौल सुखद रहेगा। आर्थिक…
Small Savings Scheme : नई दिल्ली। छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वाले करोड़ों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (1 जुलाई 2026 से 30 सितंबर 2026) के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना, नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) समेत सभी प्रमुख छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों को यथावत रखने का फैसला किया है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, यह लगातार नौवीं तिमाही है जब इन योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। निवेशकों को मिली स्थिरता की राहत सरकार…
Supreme Court : नई दिल्ली। देश में पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण (ब्लेंडिंग) की महत्वाकांक्षी योजना एक बार फिर चर्चा में है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में एथेनॉल टेंडर से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य यथावत है और इसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, एथेनॉल की आपूर्ति और आवंटन से जुड़े विवाद पर न्यायालय में सुनवाई जारी रहेगी। सरकार ने अदालत को बताया कि यह एक दीर्घकालिक और महत्वपूर्ण पहल है, जिसके प्रभावों का व्यापक मूल्यांकन आने वाले समय में…
कोरबा 30 जून 2026/ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसमा में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया। इस दौरान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी पौधरोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के…
कोरबा, 30 जून 2026/ शासन की जनहितकारी पहल सेवा सेतु आम नागरिकों तक सरकारी सेवाओं की सहज, सरल और समयबद्ध पहुंच सुनिश्चित कर रही है। डिजिटल माध्यम से संचालित इस व्यवस्था ने वर्षों से चली आ रही अनावश्यक भागदौड़ और लंबी प्रशासनिक प्रक्रियाओं को काफी हद तक सरल बना दिया है। अब नागरिकों को आवश्यक प्रमाण-पत्रों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि निर्धारित समय-सीमा में पारदर्शी तरीके से सेवाओं का लाभ मिल रहा है। तहसील कटघोरा के ग्राम राल निवासी श्री रामेश्वर कंवर को अपने पुत्र हिमाचल सिंह एवं पुत्री देवांशी कंवर के लिए आय प्रमाण-पत्र…
कोरबा, 30 जून 2026/ मॉ सिंगारा सती बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित उमरेली पंजीयन क्रमांक 170 विकासखंड करतला जिला कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदान 01 जुलाई को सुबह 10 बजे से अपरांह 03 बजेे तक सोसायटी कार्यालय में कराया जायेगा। मतदान समाप्ति के एक घंटे के बाद समिति कार्यालय में मतगणना की जायेगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया 06 जुलाई 2026 को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक समिति कार्यालय में संपन्न होगी।
CG High Court : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप और सहमति से बने शारीरिक संबंधों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायालय ने कहा कि यदि दो वयस्क लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हैं, तो सामान्य परिस्थितियों में उनके बीच बने शारीरिक संबंधों को सहमति से माना जाएगा। केवल बाद में पुरुष द्वारा विवाह से इनकार कर देने मात्र से हर मामले में दुष्कर्म का अपराध स्वतः सिद्ध नहीं हो जाता। हालांकि, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्येक मामला उसके अपने तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर ही तय किया जाएगा। महिला की अपील…
CG News : कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरसगांव तहसील कार्यालय में पदस्थ तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया और पूरे दिन कर्मचारियों तथा आम लोगों के बीच इस कार्रवाई की चर्चा होती रही। एसीबी की टीम आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। शिकायत के बाद बिछाया गया जाल जानकारी के अनुसार, एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत मिली थी कि तहसील…
CG News : धमतरी। रायपुर के नकटी गांव के बाद अब धमतरी जिले के कोलियारी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की तैयारी के साथ पहुंची। इससे पहले 50 से अधिक मकानों को खाली करने के लिए नोटिस और अल्टीमेटम दिए जाने की बात सामने आई थी। कार्रवाई की आशंका के बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और राजस्व अधिकारियों से तीखी बहस होने लगी। कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण बना रहा। अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व…
