Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
जांजगीर-चांपा 30 जून 2026। खरीफ फसल 2026 में जिले के किसानों को अब पूर्व वर्ष 2025 की तरह एकमुश्त यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा। शासन द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के अनुसार सहकारी क्षेत्र में यूरिया वितरण के लिए निर्धारित 80 प्रतिशत की सीमा समाप्त कर दी गई है। उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा ने बताया कि खरीफ 2026 में किसानों को खरीफ 2025 में प्राप्त यूरिया की मात्रा के बराबर यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों को यूरिया का वितरण एकमुश्त अथवा संबंधित सहकारी समिति में उपलब्ध स्टॉक के आधार पर किया जाएगा। यदि किसी समिति में यूरिया की उपलब्धता कम…
30 जून 2026. भारतमाला परियोजना के अंतर्गत विकसित किए जा रहे रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH-130A) के निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा खंड पर आम नागरिकों एवं सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित है। यह खंड अभी निर्माणाधीन है तथा तकनीकी रूप से सामान्य यातायात के लिए चालू नहीं किया गया है। वर्तमान में इस मार्ग का उपयोग केवल परियोजना निर्माण कार्य में संलग्न वाहनों, मशीनरी एवं अधिकृत कर्मियों द्वारा ही किया जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), परियोजना कार्यान्वयन इकाई, कोरबा के परियोजना निदेशक श्री अंकित आनंद ने बताया कि निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा खंड पर अनधिकृत आवागमन को रोकने के…
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस की पहल पर निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह निर्णय पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में किए गए सतत प्रयासों का परिणाम है। यातायात पुलिस द्वारा पूर्व में भारतमाला परियोजना के परियोजना निदेशक, कोरबा को पत्र प्रेषित कर बलौदा थाना क्षेत्र से गुजर रहे निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर छोटे एवं बड़े सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक…
सामुदायिक पुलिसिंग को धरातल पर उतारने और नशामुक्ति का संदेश गांव -गांव पहुंचाने बीते रविवार CM ड्यूटी के बाद रात 10 बजे पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदयन बेहार, SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी, थाना प्रभारी मुलमुला पारस पटेल खुद ग्राम अमोरा पहुंचे। थाना मुलमुला क्षेत्र के इस गांव में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों, महिला कमांडो टीम और बच्चों से दिल से दिल का संवाद किया। ‘नशा छोड़ेगा परिवार, तभी बचेगा संस्कार’ SP श्री पाण्डेय ने ग्रामीणों से अमोरा को पूर्ण नशामुक्त गांव बनाने का आह्वान करते हुए कहा,…
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृव में जिले में कुल 20 गिरफ्तारी वारंटी एवं 20 स्थाई वारंटियों को पकड़ने में मिली सफलता। सभी वारंटियों को विधिवत कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, थाना प्रभारी बिर्रा तथा भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, सहित जिले के थाना चौकी प्रभारियों का सराहनीय योगदान रहा।
शराब के विरोध में अपनी ही बारात को वापस लौटा कर पूरे प्रदेश में साहस और सामाजिक जागरूकता की मिसाल बनने वाली ग्राम कोसमंदा थाना चांपा क्षेत्र की मुस्कान को आज जांजगीर चांपा पुलिस ने सम्मानित करते हुए परिवार परामर्श केंद्र, जांजगीर में काउंसलर का दायित्व सौंपा। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सतरूपा तारम एवं नगर पुलिस अधीक्षक योगिता खापर्डे की गरिमामयी उपस्थिति में मुस्कान सहित काउंसलर्स को विधिवत कार्यभार प्रदान किया गया। इस अवसर पर CSP योगिताबाली खापर्डे एवं DSP अजाक सतरूपा तारम ने कहा कि मुस्कान ने…
पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ, अनुशासित एवं समर्पित सेवाएं प्रदान करने के पश्चात एसडीओपी कार्यालय चांपा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) केशव साहू के सेवानिवृत्त होने पर आज मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जांजगीर के सभा कक्ष में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में CSP ने केशव साहू को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का दायित्व है। विदाई समारोह के दौरान CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे सहित रक्षित…
चांपा पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाने के मामले में फरार आरोपी शिवाजी राव इंगले निवासी मंझली तालाब के पास चम्पा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई है। विवरण, 24 मई 2026 को सूचना मिली थी कि चांपा क्षेत्र में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच पर हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मंझली तालाब के पास, वार्ड क्रमांक 26 निवासी संदीप यादव (27)…
आज दिनांक 30.06.2026 को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर रेंज में उप निरीक्षक श्री रामकुमार पटेल ( रीडर)और प्रधान आरक्षक 250 श्री विरेन्द्र कुमार शास्त्री के सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक गरिमामय एवं आत्मीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) श्री राम गोपाल गर्ग के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान आईजी श्री गर्ग ने दोनों पुलिस अधिकारियों के कुशल व अनुशासित कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें श्रीफल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों का अनुकरणीय सेवा सफर…
CG Power Tariff Hike : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए आज से बड़ा बदलाव लागू हो गया है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित नई बिजली दरें प्रभावी हो गई हैं। नई दरों के लागू होने के बाद अब उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 30 से 50 पैसे तक अधिक भुगतान करना होगा। ऐसे समय में जब पहले से ही महंगाई का असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है, बिजली दरों में हुई यह बढ़ोतरी घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं के मासिक बजट पर अतिरिक्त बोझ डाल सकती है। हर महीने…
