Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
CG High Court : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सुनाते हुए फैमिली कोर्ट द्वारा पति के पक्ष में दी गई तलाक की डिक्री को निरस्त कर दिया है। पति ने पत्नी पर मानसिक क्रूरता और परित्याग का आरोप लगाते हुए तलाक की मांग की थी। अपनी याचिका में उसने यह भी कहा था कि पत्नी करवा चौथ का व्रत बीच में ही तोड़ देती थी और कहती थी कि जब उसे साथ नहीं रहना है तो व्रत रखने का क्या फायदा। हालांकि, हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि सामान्य वैवाहिक मतभेद और धार्मिक…
रायपुर। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच बातचीत अब महत्वपूर्ण दौर में पहुंचती नजर आ रही है। इस विवाद को सुलझाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah’ की अध्यक्षता में 1 अक्टूबर को उच्चस्तरीय बैठक प्रस्तावित है। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के शामिल होने की संभावना है। दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से चले आ रहे जल बंटवारे के विवाद पर इस बैठक में चर्चा हो सकती है। बैठक का उद्देश्य दोनों राज्यों के बीच सहमति बनाने और विवाद के समाधान की…
कोरबा। बरपाली के चर्चित सेप्टिक टैंक हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी मनोज उरांव को पुलिस ने अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है। महिला की मौत के बाद आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। वह पहले रायपुर, फिर चिरमिरी और इसके बाद अंबिकापुर पहुंचा। अंबिकापुर में मोबाइल फोन चालू करते ही पुलिस को उसकी लोकेशन मिल गई, जिसके बाद घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामला श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली का है। यहां मनोज उरांव के साथ करीब दो साल से 33 वर्षीय संतोषी रह रही थी। महिला के पति…
Telangana CM Statement : नई दिल्ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. Revanth Reddy’ ने भगवान राम और भगवान शिव को लेकर दिए गए अपने बयान से राष्ट्रीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। 28 सितंबर 2026 को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भगवान शिव गरीबों के भगवान हैं, जबकि भगवान राम अमीरों के भगवान हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर भगवान राम को अपने राजनीतिक नैरेटिव से जोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने राम को अपना राजनीतिक प्रतीक बना लिया है। उनके इस बयान पर भाजपा नेताओं ने आपत्ति जताई है।…
CG Transfer Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला किया है। तबादला सूची में कई जिलों के अपर कलेक्टरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। देखें लिस्ट –
Sambhal Violence Case : नई दिल्ली। संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को बड़ा झटका देते हुए मुल्ला अफरोज की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत रद्द कर दी है। 29 सितंबर 2026 को आए फैसले में शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने स्पष्ट किया कि पुलिस हिरासत में दिए गए कथित इकबालिया बयान को अकेले निवारक हिरासत का आधार नहीं बनाया जा सकता। इस फैसले से मुल्ला अफरोज को राहत मिली है और NSA के इस्तेमाल तथा व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जुड़े कानूनी पहलुओं पर एक…
कोरबा। प्रदेशभर के विद्युत कर्मचारी एवं अधिकारी ओपीएस की मांग को लेकर एकजुट हैं। कोरबा में रविवार को अधिकार मंच में शामिल संगठन सदस्यों ने माननीय उद्योग मंत्री व कोरबा विधायक श्री लखनलाल देवांगन से मुलाकात की और उन्हें ओपीएस की मांग को लेकर संयुक्त ज्ञापन सौंपा। ‘विद्युत अधिकारी- कर्मचारी ओपीएस बहाली अधिकार मंच’ के तत्वावधान में पुरानी पेंशन योजना की मांग को लेकर लगातार अपनी बात विद्युत कंपनी प्रबंधन और प्रदेश सरकार के समक्ष रखी जा रही है। यहां उल्लेखनीय है कि राज्य शासन में पुरानी पेंशन लागू हुए लंबा समय बीत गया है। इसके बावजूद छत्तीसगढ़ स्टेट पावर…
बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण
बालकोनगर, 28 सितंबर 2026। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में सुरक्षा केवल नियमों और प्रक्रियाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह काम करने के तरीके और व्यवहार का अभिन्न हिस्सा है। बालको ने अनिवार्य सुरक्षा प्रशिक्षण, व्यावहारिक गतिविधियों और सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदारों, आगंतुकों और आसपास के समुदायों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया है। इन प्रयासों का उद्देश्य ‘जीरो हार्म’ की संस्कृति को मजबूत करना और सभी के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। बालको में सभी कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदारों और आगंतुकों के लिए सुरक्षा इंडक्शन अनिवार्य है। इसके माध्यम से कार्यस्थल…
कोरबा, 29 सितंबर 2026। एसईसीएल की दीपका परियोजना से प्रभावित हरदीबाजार, रेंकी और सराईसिंगार क्षेत्र के भूविस्थापितों का आक्रोश एक बार फिर सामने आया है। 21 सितंबर को हुई उच्चस्तरीय बैठक में मिले आश्वासन के बावजूद मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने अब 5 अक्टूबर को बिलासपुर स्थित SECL CMD कार्यालय के घेराव और तालाबंदी की चेतावनी दी है। ग्राम पंचायत हरदीबाजार के सरपंच लोकेश्वर सिंह कंवर ने SECL CMD को पत्र भेजकर प्रस्तावित आंदोलन की जानकारी दी है। इस चेतावनी के बाद एसईसीएल प्रबंधन के सामने भूविस्थापितों की मांगों के समाधान की चुनौती…
CG DEO Transfer : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शिक्षा विभाग से जुड़ी करोड़ों रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता के बीच प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) मनीराम यादव को उनके पद से हटा दिया है। उन्हें उनके मूल पद पर वापस भेजने का आदेश जारी किया गया है। वहीं, नरेंद्र कुमार निरापुरे को बलरामपुर का नया प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस बदलाव के बाद जिले के शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है। करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले के बीच हुए इस प्रशासनिक निर्णय को…
