Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
BSP Scrap Theft Case : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से जुड़े स्क्रैप चोरी के मामले में अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) जांच करेगी। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से राजपत्र में अधिसूचना जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है। विधायक रिकेश सेन की शिकायत और मामले की केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की लगातार मांग के बाद यह कदम उठाया गया है। मामला पुरानी भिलाई थाने में दर्ज है। CBI को जांच सौंपे जाने के बाद अब इस प्रकरण में चोरी की घटनाओं, कथित संलिप्तता और अन्य पहलुओं की पड़ताल केंद्रीय एजेंसी द्वारा…
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में माओवादियों के कथित फंड से जुड़े 20 लाख रुपये गायब होने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। इस मामले में दो पुलिस उप अधीक्षकों (DSP) पर पैसे के कथित बंटवारे को लेकर लगे आरोपों की जांच पूरी हो गई है। कांकेर के पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने जांच रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी है। अब रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई का फैसला उच्चाधिकारी करेंगे। पुलिस विभाग से जुड़े इस मामले ने सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली और बरामद रकम के रखरखाव को लेकर सवाल खड़े…
CG Teacher Promotion : रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में कार्यरत सहायक शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने खेल और शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यायाम शिक्षक, पीटीआई और सहायक कोच के भर्ती नियमों में संशोधन किया है। नए प्रावधान के तहत निर्धारित शैक्षणिक और खेल संबंधी योग्यता रखने वाले प्राथमिक स्कूलों के सहायक शिक्षक अब पांच वर्ष की नियमित सेवा पूरी करने के बाद पदोन्नति के माध्यम से व्यायाम शिक्षक बन सकेंगे। इस बदलाव से पात्र शिक्षकों को उच्च वेतनमान वाले पद पर जाने का अवसर मिलेगा। यह व्यवस्था मैदानी…
CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य इलाकों में बारिश की गतिविधियां थमी रहीं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 4 से 5 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश में बारिश की…
Horoscope मेष राशि- आपका मन रचनात्मक कामों में लगा रहेगा। करियर में नई संभावनाएं बन सकती हैं। पैसों की स्थिति संतुलित बनी रहेगी। परिवार और रिश्तों में मिठास रहेगी। सेहत ठीक रहेगी और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। वृषभ राशि- किस्मत आपका पूरा साथ देती नजर आएगी। करियर और पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। यात्रा या किसी नए काम की शुरुआत संभव है। पैसों का लाभ होगा। मन खुश रहेगा और दिन भर ऊर्जा बनी रहेगी। मिथुन राशि- मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है, लेकिन उसका नतीजा सकारात्मक रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते…
कोरबा 28 सितंबर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए मतदान केंद्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 22-कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों का 28 सितम्बर 2026 को इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब का प्रशिक्षण शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में श्री विपिन दुबे आईएएस अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 22-कटघोरा विधानसभा क्षेत्र तथा सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी…
कोरबा, 28 सितंबर 2026/ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में संचालित ‘मेरा युवा भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत आज शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय, कटघोरा में नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘नशा मुक्त युवा से विकसित भारत’ के संकल्प के साथ छात्र-छात्राओं ने नशे से दूर रहने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की शपथ ली। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटघोरा श्री विपिन दुबे ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्री दुबे ने नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। उन्होंने युवाओं से…
कोरबा, 28 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को दोपहर 2.30 बजे भैसमा पहुंचेगी। यहां विद्यार्थियों को कॉपी और पेन वितरित किए जाएंगे। इसके बाद रैली शाम 4.30 बजे पसान पहुंचेगी, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से संपर्क कर योजना के संबंध में चर्चा की जाएगी। रैली रात लगभग 8.30 बजे कटघोरा स्थित अग्रसेन भवन, सेवा कुंज, गोकुल धाम पहुंचेगी और यहीं रात्रि विश्राम करेगी। अगले दिन, 2 अक्टूबर को सुबह 6.30 बजे रैली में शामिल जनप्रतिनिधि वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेंगे। सुबह 9.15 बजे पोड़ी उपरोड़ा के केंद्रीय…
Chhattisgarh Coal Scam रायपुर, 28 सितंबर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की जांच अब अहम चरण में पहुंच गई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, 3 अक्टूबर 2026 को विशेष अदालत में फाइनल चार्जशीट पेश करने की तैयारी की जा रही है। मामले में करीब 35 आरोपी नामजद हैं। 2026 के एक हाईकोर्ट रिकॉर्ड में भी EOW की FIR क्रमांक 03/2024 में 35 आरोपियों का उल्लेख है। 35 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी रिपोर्टों के अनुसार EOW चार्जशीट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में जुटी है। मामले में अग्रिम जमानत हासिल…
कोरबा, 28 सितंबर। निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को कोरबा में विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में शहर और ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, मामले की जांच और कार्रवाई की मांग उठाई। गौरतलब है कि कांग्रेस देश के अलग-अलग हिस्सों में SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रही है। पार्टी की ओर से निर्वाचन प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि निर्वाचन आयोग मतदाता सूची से संबंधित सेवाएं और SIR-2026 की…
