Author: News Editor

कोरबा। कार्तिक शुक्ल पक्ष की पावन द्वादशी (बड़ी बारस) के अवसर पर दिनांक 21 नवम्बर 2026, शनिवार को कोरबा के श्री सप्तदेव मंदिर में श्री खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर मंदिर में बाबा श्याम का मनोहारी एवं अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा तथा दिनभर विभिन्न धार्मिक एवं भक्तिमय कार्यक्रमों का आयोजन होगा। राजस्थान के खाटू धाम में उमड़ता है लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब विदित हो कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी अर्थात बड़ी बारस का श्री खाटू श्याम भक्तों के लिए विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक…

Read More

कोरबा। कोरबा की धरती पर जन्म लेकर अपनी कर्मभूमि कोरबा को ही बनाते हुए दशकों से धार्मिक, सामाजिक, जनसेवा एवं व्यावसायिक क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री अशोक कुमार मोदी को राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन, नई दिल्ली द्वारा उन्हें उनके दीर्घकालीन धार्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा के उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’ से सम्मानित किया गया है। दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ में खचाखच भरे हाल में आयोजित भव्य अग्र अलंकरण समारोह-2026 में देश-विदेश की प्रतिष्ठित विभूतियों के बीच उन्हें…

Read More

– वर्ष 2022 में फेसबुक के माध्यम से नाबालिग बालक का अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार। – साइबर टिपलाइन से प्राप्त शिकायत के आधार पर तकनीकी साक्ष्यों के जरिए आरोपी की पहचान कर की गई कार्रवाई। – लगातार फरारी काट रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता। – आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। ### मामले का संक्षिप्त विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सीसीआईडब्ल्यूसीएस योजना अंतर्गत भारत सरकार, गृह मंत्रालय के एनसीआरबी शाखा, नई दिल्ली द्वारा प्राप्त साइबर टिपलाइन शिकायत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक…

Read More

थाना बाराद्वार क्षेत्रांतर्गत कियोस्क बैंक संचालक द्वारा ग्रामीणों के साथ धोखाधड़ी कर लाखों रुपये की राशि गबन करने के मामले में थाना बाराद्वार पुलिस को सफलता मिली है। मामले में लंबे समय से फरार चल रहे फरार स्थायी वारंटी/ आरोपी सोहरत बंजारे पिता फुलसाय बंजारे, निवासी कांशीगढ़, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती को गिरफ्तार किया गया है। * मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया उमा साहू पति बुधराम साहू, उम्र 45 वर्ष, निवासी पलाड़ी कला, थाना बाराद्वार द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसने मुक्ताराजा, बाराद्वार स्थित एसबीआई कियोस्क बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के…

Read More

रायपुर, 19 नवम्बर 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील ने ई-ऑफिस एवं उपस्थिति (अटेंडेंस) रैंकिंग में निरंतर हो रही सुधार पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दोनों ही क्षेत्रों में उत्साहजनक प्रगति देखने को मिल रही है। इस बार 1 अप्रैल से 31 अक्टूबर तक की सात माह की संचयी (कम्युलेटिव) रैंकिंग का आकलन भी किया गया है, जिसमें उल्लेखनीय सुधार परिलक्षित हुआ है। मुख्य सचिव द्वारा ई-ऑफिस में उत्कृष्ट काम करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों, मंत्रालय के विभागों और विभागाध्यक्ष कार्यालयों और जिला कार्यालयों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है। मुख्य…

Read More

रायपुर, 19 नवम्बर 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर संभाग से जुड़े विभिन्न विकासात्मक और प्रस्तावित बजट की समीक्षा की गई। बैठक में बस्तर क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, आजीविका, जनजातीय संस्कृति के संरक्षण, वनाधिकार और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने से संबंधित प्रस्तावों एवं उनकी प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री मनीष ठाकुर एवं संचालक समीधा सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। मुख्य सचिव ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों और बालवाड़ियों में जनजातीय भाषाओं पर…

Read More

रायपुर, 19 नवम्बर 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर संभाग से जुड़े विभिन्न विकासात्मक और प्रस्तावित बजट की समीक्षा की गई। बैठक में बस्तर क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, आजीविका, जनजातीय संस्कृति के संरक्षण, वनाधिकार और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने से संबंधित प्रस्तावों एवं उनकी प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री मनीष ठाकुर एवं संचालक समीधा सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। मुख्य सचिव ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों और बालवाड़ियों में जनजातीय भाषाओं पर…

Read More

रायपुर, 19 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि और मकान का कानूनी अधिकार दिलाने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसमें आदिवासी बहुल बलरामपुर-रामानुजगंज जिले ने बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर शुरू हुई स्वामित्व योजना में जिले ने लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत प्रगति हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिले के 160 ग्रामों में 801 अधिकार अभिलेख तैयार कर सभी हितग्राहियों को सौंप दिए गए हैं। राज्य सरकार ने राजस्व प्रशासन को पारदर्शी, समयबद्ध और तकनीक आधारित…

Read More

रायपुर, 20 नवम्बर 2026/ प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ”स्वनिधि सम्मान अवार्ड्स- 2026” में छत्तीसगढ़ को पांच राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। राज्य ने फास्टेस्ट मूवर्स (Fastest Movers) श्रेणी में देश में प्रथम और इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज (Innovation and Best Practices) श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा विकास…

Read More

CG News : रायपुर। रोजगार और बेहतर आजीविका की तलाश में महाराष्ट्र पहुंचे छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के सोलापुर में बंधक जैसी परिस्थितियों में काम करने को मजबूर इन मजदूरों को जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से मुक्त करा लिया है। सभी श्रमिकों को सुरक्षित छत्तीसगढ़ वापस पहुंचा दिया गया है। राहत और बचाव अभियान में 18 पुरुष, 13 महिलाएं और 9 बच्चे शामिल थे। दूसरे राज्य में कठिन परिस्थितियों में फंसे इन श्रमिकों की सकुशल वापसी से उनके परिवारों ने राहत की सांस ली है।…

Read More