Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब धीरे-धीरे विदाई की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के 26 सितंबर के अपडेट के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश और उससे लगे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डिप्रेशन अब कमजोर पड़ने के संकेत दे रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। हालांकि, आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना जताई गई है। ऐसे में प्रदेशवासियों को लगातार हो रही बारिश से राहत मिलने के आसार हैं। कमजोर पड़ रहा डिप्रेशन, मानसून की वापसी के संकेत मौसम विभाग के…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 22 सितंबर 2026 को लोकडहा उरांवपारा निवासी सुखमनिया एक्का की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से जांच आगे बढ़ाई और संदेह के आधार पर आरोपी सहस राम मिंज (38) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया है। शराब पीने को लेकर अक्सर होता था विवाद पुलिस जांच में सामने आया कि मृतिका सुखमनिया…
Horoscope मेष आज का दिन नई शुरुआत के लिए अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. वृषभ आज धैर्य और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है. नौकरी और व्यापार में धीरे-धीरे प्रगति होगी. किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है. खर्चों पर नियंत्रण रखें. मिथुन आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा और मन…
फगवाड़ा, पंजाब। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से कथित दुष्कर्म और उसकी आत्महत्या के दावे को लेकर भारी हंगामा मच गया है। शनिवार रात शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। सोशल मीडिया पर छात्रा से रेप के बाद आत्महत्या करने का संदेश वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र कैंपस में जुट गए। प्रदर्शन के दौरान आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चांसलर से मुलाकात की मांग की। प्रदर्शन के चलते दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर भी यातायात प्रभावित हुआ। सोशल मीडिया पर…
नई दिल्ली, 27 सितंबर 2026। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में मंत्री एक युवक का मोबाइल नीचे करते और उसे थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने यह वीडियो साझा कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा और सवाल उठाया कि मंत्री जनता के साथ ऐसा व्यवहार कैसे कर सकते हैं। घटना पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में सड़क निरीक्षण के दौरान हुई। सड़क की गुणवत्ता को लेकर हुआ विवाद मीडिया रिपोर्ट्स…
CG News : धमतरी। लॉज के एक कमरे में 22 साल की युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सुरक्षित कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल युवती की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। लॉज के कमरे में मिला युवती का शव प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती लॉज के एक कमरे में थी। बाद…
कोरबा, 27 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में 28 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय एवं विकासखंड स्तर पर सेवा सेतु कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी। खाद्य शाखा द्वारा जारी निर्देश के अनुसार कैंपों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, वन नेशन वन राशनकार्ड, राशनकार्ड की पात्रता और सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित जानकारी दी जाएगी। राशनकार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के बारे में भी नागरिकों को बताया जाएगा। कैंपों में उचित मूल्य दुकान…
कोरबा, 27 सितंबर 2026/ किसी घर में बच्चों के बड़े हो जाने पर सहेजकर रखे गए खिलौने अब दूसरे बच्चों के बचपन का हिस्सा बनेंगे। कुछ लोग अपने घर से उपयोग योग्य खिलौने दे रहे हैं, तो कुछ नन्हे बच्चों के लिए नए खिलौने खरीदकर दान कर रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत कोरबा जिले में चल रही खिलौना दान की पहल को समाज की इसी संवेदनशीलता और सहभागिता से बल मिल रहा है। जिले में 23 सितंबर को रवाना किया गया खिलौना दान रथ नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में पहुँच रहा है। रथ शुरू होने के…
कोरबा, 27 सितंबर 2026/ स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के संबद्ध चिकित्सालय में वर्ष 2024 से कैंसर के मरीजों की पहचान और उपचार किया जा रहा है। वर्तमान में ओपीडी में प्रतिदिन लगभग आठ से दस मरीज चिकित्सकीय परामर्श और उपचार के लिए पहुँचते हैं। भर्ती मरीजों के उपचार के लिए जनवरी 2024 में पाँच बिस्तरों से वार्ड की शुरुआत की गई थी। मरीजों की आवश्यकता को देखते हुए जनवरी 2026 तक इसकी क्षमता बढ़ाकर 16 बिस्तर कर दी गई। चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक कुल 900 मरीजों को कीमोथेरेपी दी गई है। यहाँ…
CG News : बिलासपुर/भोजपुर। छत्तीसगढ़ की तीन नाबालिग लड़कियों को बिहार के भोजपुर जिले में कथित तौर पर जबरन डांस कराने के मामले से मुक्त कराया गया है। बिहार पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की संयुक्त टीम ने रतनपुर गांव में कार्रवाई कर बच्चियों को सुरक्षित बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें भोजपुर निवासी रंजीत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह और छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की सलमा बेगम शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चियों से ऑर्केस्ट्रा और शादी-बर्थडे पार्टियों में डांस कराया जाता था। पुलिस अब इस पूरे मामले की…
