Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    June 20, 2026

    * पुलिस अधीक्षक की अनुकरणीय पहल, थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम करहीडीह में महिला कमांडो टीम का गठन कर नशा मुक्ति एवं सायबर जनजागरूकता का विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    June 20, 2026

    स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात जांजगीर पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त पहल

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कलेक्टर एवं एसपी ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु ली समीक्षा बैठक
    Chhattisgarh

    कलेक्टर एवं एसपी ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु ली समीक्षा बैठक

    News EditorBy News EditorFebruary 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 07 फरवरी 2025/जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने जिले में कुशलता पूर्वक निर्वाचन पूर्ण कराने हेतु की गई तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी अधिकारियों को
    शांति पूर्ण निर्वाचन कार्य सम्पादित कराने के लिए प्रभावी कदम उठाने हेतु निर्देशित किया।

    कलेक्टर श्री वसंत ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन अंतर्गत चिन्हाकिंत संवेदनशील क्षेत्रो पर विशेष ध्यान रखने एवं लोक शांति भंग करने वालों पर कड़ी निगरानी बनाए रखने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को सजगता एवं सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने
    राजस्व एवं पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने एवं संवेदनशील क्षेत्रों में संयुक्त रूप से सघन पेट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने क्षेत्रों में समस्या उतपन्न करने वाले व्यक्तियों को चिन्हाकिंत कर उन पर 107(16) के तहत दंडात्मक कार्यवाही करने की बात कही।
    कलेक्टर ने पंचायत क्षेत्रो में सामाजिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर उचित कार्यवाही करने के लिए कहा। साथ ही खदान प्रभावित क्षेत्रों एवं दूरस्थ क्षेत्रो में निर्वाचन शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
    कलेक्टर ने सभी एसडीएम तहसीलदार, एसडीओपी, थाना प्रभारियों को अपने निचले अमले को पूरी तरह सक्रिय रखने एवं सूचना तंत्र को मजबूत बनाने के लिए कहा। जिससे किसी भी समस्या का स्थानीय स्तर पर ही निराकरण किया जा सके।

    बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने सभी अधिकारियों को निर्वाचन कार्य को ध्यान में रखकर मुश्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए। सूचना तंत्र को सक्रिय रखने एवं आपसी समन्वय से कार्य करने के लिए कहा। एसपी ने कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली असामाजिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने एवं इस प्रकार की एक्टिविटी में संलिप्त रहने वाले व्यक्तियों पर गम्भीरता से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

    इस दौरान उपस्थित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को प्राकतिक आपदा से हुए आकस्मिक मौत अंतर्गत आरबीसी 6-4 के तहत दी जाने वाली राहत राशि एवं हिट एंड रन के मामले में अज्ञात वाहन से होने वाले मृत्यु के प्राप्त आवेदनों को भी शीघ्रता से निराकृत करने के निर्देश दिए। जिससे पीड़ित परिवारों को राहत पहुँचाया जा सके।
    इस अवसर पर निगमायुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश नाग, अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी, श्री मनोज बंजारे, एडिशनल एसपी श्री यू बी एस चौहान, सभी एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार , थाना प्रभारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    June 20, 2026

    * पुलिस अधीक्षक की अनुकरणीय पहल, थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम करहीडीह में महिला कमांडो टीम का गठन कर नशा मुक्ति एवं सायबर जनजागरूकता का विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    June 20, 2026

    स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात जांजगीर पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त पहल

    June 20, 2026

    ट्रिपल मर्डर केस में सियासी एंगल, स्थानीय नेताओं की संलिप्तता सामने

    June 20, 2026

    कोरबा में संदिग्ध मौत का मामला: 3 दिन बाद कब्र से निकाला गया नवविवाहिता का शव

    June 20, 2026

    शराब घोटाले की जांच तेज, ACB-EOW ने खंगाले कारोबारी के दस्तावेज

    June 20, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    June 20, 2026

    * पुलिस अधीक्षक की अनुकरणीय पहल, थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम करहीडीह में महिला कमांडो टीम का गठन कर नशा मुक्ति एवं सायबर जनजागरूकता का विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    June 20, 2026

    स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात जांजगीर पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त पहल

    June 20, 2026

    ट्रिपल मर्डर केस में सियासी एंगल, स्थानीय नेताओं की संलिप्तता सामने

    June 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.