Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अड़भार मां अष्टभुजी का दिव्य दरबार अग्रवाल ऐरन सपरिवार चांपा दर्शन लाभ लेने पहुंचे

    October 13, 2026

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026

    युवा उड़ान कार्यक्रम का हुआ आयोजन, प्रतिभावान युवाओं का हुआ सम्मान

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 14
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » आतंक के खिलाफ लड़ाई में देश एकजुट, गांदरबल आतंकी हमले पर बोले राहुल गांधी
    Chhattisgarh

    आतंक के खिलाफ लड़ाई में देश एकजुट, गांदरबल आतंकी हमले पर बोले राहुल गांधी

    News EditorBy News EditorOctober 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जम्मू कश्मीर के गांदरबल में हुए आतंकी हमले पर राहुल गांधी ने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एकजुट है। उन्होंने आतंकियों को जवाब देते हुए कहा कि उनका यह दुस्साहस लोगों का विस्वास कभी नहीं तोड़ पाएगा। उन्होंने इस हमले में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों की जल्दी ठीक होने की उम्मीद जताई। गांदरबल में हुए आतंकी हमले में सात लोगों की मौत हो गई। इनमें एक डॉक्टर और छह मजदूर शामिल हैं।

    राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा “जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमले में एक डॉक्टर और प्रवासी मजदूरों समेत कई लोगों की हत्या बहुत ही कायरतापूर्ण और अक्षम्य अपराध है। सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। आतंकियों का यह दुस्साहस जम्मू-कश्मीर में निर्माण का क्रम और लोगों का विश्वास कभी नहीं तोड़ पाएगा। आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में पूरा देश एकजुट है।”

    नितिन गडकरी ने भी की निंदा

    केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी इस हमले की निंदा की। गडकरी ने कहा कि आतंकवादियों ने गांदरबल जिले के गुंड इलाके में एक सुरंग निर्माण का काम कर रही निजी कंपनी के मजदूरों के शिविरों पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य श्रमिक एवं एक डॉक्टर की मौत उपचार दौरान हो गयी। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में गडकरी ने कहा कि “निर्दोष मजदूर” सोनमर्ग के गगनगीर में एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना में लगे हुए थे।

    गडकरी ने कहा, “मैं जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग के गगनगीर में निर्दोष मजदूरों पर हुए भयानक आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं, जो एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना में लगे हुए थे।” उन्होंने कहा, “मैं शहीद मजदूरों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और इस कठिन समय में उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने के लिए हैं।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    अड़भार मां अष्टभुजी का दिव्य दरबार अग्रवाल ऐरन सपरिवार चांपा दर्शन लाभ लेने पहुंचे

    October 13, 2026

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026

    युवा उड़ान कार्यक्रम का हुआ आयोजन, प्रतिभावान युवाओं का हुआ सम्मान

    October 13, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

    October 13, 2026

    राइस मिल के डामर प्लांट से केबल वायर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मुलमुला पुलिस की कार्रवाई

    October 13, 2026

    थाना चांपा पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में हथियारों के साथ घूम रहे 4 संदिग्धों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

    October 13, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    अड़भार मां अष्टभुजी का दिव्य दरबार अग्रवाल ऐरन सपरिवार चांपा दर्शन लाभ लेने पहुंचे

    October 13, 2026

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026

    युवा उड़ान कार्यक्रम का हुआ आयोजन, प्रतिभावान युवाओं का हुआ सम्मान

    October 13, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

    October 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.