Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में 7 वर्षीय बच्ची की हत्या से आक्रोश, आरोपी को फांसी देने की मांग पर अड़े ग्रामीण

    October 23, 2026

    CG Train News : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, नवंबर से जनवरी तक 6 ट्रेनों के फेरे रद्द

    October 23, 2026

    हेडिंग: कोरबा में बरेठ समाज को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर ने किया लोकार्पण

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 23
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ को दोहरी ऐतिहासिक खुशी *,
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ को दोहरी ऐतिहासिक खुशी *,

    News EditorBy News EditorOctober 23, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के लिए आज का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक है। प्रदेश को एक साथ दो बड़ी उपलब्धियाँ प्राप्त हुई हैं। पहली खुशी यह है कि छत्तीसगढ़ के पैरा तीरंदाज टोमन कुमार ने एशियन गेम्स की मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश एवं देश का मान बढ़ाया है। वहीं दूसरी ओर,
    छत्तीसगढ़ की रिकर्व टीम ने पहली बार टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल कर प्रदेश की तीरंदाजी के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।
    जयपुर की धरती पर आयोजित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली तीरंदाज गीतेश यादव, श्रेयांश वर्मा, युवराज एवं अविनाश ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश का तिरंगा गौरव के साथ लहराया। रिकर्व टीम की इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ के तीरंदाजी जगत में उत्साह एवं खुशी की लहर है।
    छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कैलाश मुरारका ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हम लंबे समय से उस दिन की प्रतीक्षा कर रहे थे, जब छत्तीसगढ़ के हमारे बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर के आधुनिक तीरंदाजी उपकरणों के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतेंगे। आज वह सपना साकार होता दिखाई दे रहा है।
    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में तीरंदाजी की प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। पिछले लगभग 25 वर्षों से संघ बेहतर उपकरणों, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं एवं योग्य प्रशिक्षकों की उपलब्धता के लिए प्रयास करता रहा है। संसाधनों के अभाव के बावजूद हमारे खिलाड़ियों ने हार नहीं मानी। अनेक खिलाड़ियों ने अपने स्वयं के पैसों से आधुनिक उपकरण खरीदे, दिन-रात कठिन परिश्रम किया और अपने दृढ़ संकल्प से आज यह गौरवपूर्ण सफलता हासिल की है।
    श्री मुरारका ने कहा कि यह उपलब्धि केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के युवा तीरंदाजों के उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत है। उन्हें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं एवं एशियन गेम्स में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और देश के लिए पदक जीतेंगे।
    उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने वरिष्ठ राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, बिलासपुर में भी खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए घोषणा की थी कि ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ी तथा पदक दिलाने वाले कोच को ₹5-₹5 लाख की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। आज की उपलब्धियाँ इस विश्वास को और मजबूत करती हैं कि उचित अवसर, संसाधन और प्रोत्साहन मिलने पर छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
    व्यक्तिगत स्पर्धा में भी पदक की उम्मीद
    श्री मुरारका ने बताया कि प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के सात खिलाड़ी व्यक्तिगत स्पर्धा के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। आगामी व्यक्तिगत मुकाबलों एवं मेडल मैचों को लेकर संघ और खिलाड़ियों को पूरी उम्मीद है कि प्रदेश के खिलाड़ी अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखेंगे और और भी पदक हासिल करेंगे।
    अंत में श्री मुरारका ने छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों के अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता के पीछे उनके अभिभावकों का भी बड़ा योगदान है। वे अपने बच्चों के प्रशिक्षण, उपकरणों, यात्रा एवं प्रतियोगिताओं के लिए निरंतर मेहनत और सहयोग करते हैं। राज्य से लेकर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक उनका समर्पण सराहनीय है।
    उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि खिलाड़ियों की मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग और बेहतर संसाधनों के समन्वय से छत्तीसगढ़ तीरंदाजी आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगी।
    छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ की ओर से सभी पदक विजेताओं, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।गितेश यादव पिता धन्नु यादव एस बी एस गायत्री नगर और युवराज यादव पिता संतोष कुमार यादव मुड़ापार यादव मोहल्ला कोरबा से है कोरबा जिला तिरंदाजी संघ कोरबा कोच भरत कुमार यादव भानू यादव सतीश कुमार शर्मा सेद कुमार यादव कृश चौहान देवेंद्र सोनी राहुल सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य का कामना करते हुए सभी को बधाई दिए हैं

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा में 7 वर्षीय बच्ची की हत्या से आक्रोश, आरोपी को फांसी देने की मांग पर अड़े ग्रामीण

    October 23, 2026

    CG Train News : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, नवंबर से जनवरी तक 6 ट्रेनों के फेरे रद्द

    October 23, 2026

    हेडिंग: कोरबा में बरेठ समाज को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर ने किया लोकार्पण

    October 23, 2026

    वर्षों से फरार चल रहे 04 स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किए गए पेश

    October 23, 2026

    बांकी मोंगरा नगर पालिका में भारी अनियमितता के आरोप! बिना पंजीयन सड़क पर दौड़ रहे नए ट्रैक्टर? CMO और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही पर उठे सवाल

    October 23, 2026

    Driving License New Rules : ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में होंगे बड़े बदलाव, भारतीय और विदेशी नागरिकों के लिए अलग रंग का DL!

    October 23, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    कोरबा में 7 वर्षीय बच्ची की हत्या से आक्रोश, आरोपी को फांसी देने की मांग पर अड़े ग्रामीण

    October 23, 2026

    CG Train News : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, नवंबर से जनवरी तक 6 ट्रेनों के फेरे रद्द

    October 23, 2026

    हेडिंग: कोरबा में बरेठ समाज को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर ने किया लोकार्पण

    October 23, 2026

    छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ को दोहरी ऐतिहासिक खुशी *,

    October 23, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.