कोरबा में बरेठ समाज के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब समाज के लोगों को सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए नए भवन की सुविधा मिलेगी।
दरअसल, कोरबा के वार्ड क्रमांक 17 में रशियन हॉस्टल के समीप जिला खनिज न्यास मद से 15 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत ने विधिवत रूप से भवन का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन भी किया गया। कार्यक्रम में सभापति नूतन सिंह राजपूत, पार्षद नरेंद्र देवांगन, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, संभाग अध्यक्ष जनाराम कर्ष समारू बरेठ, मिलाप बरेठ सहित बड़ी संख्या में धोबी समाज के लोग मौजूद रहे।
नवनिर्मित सामुदायिक भवन से समाज के लोगों को सामाजिक आयोजनों, बैठकों और अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। भवन की सौगात मिलने पर समाज के लोगों ने जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




