Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG High Court : पूर्व CM भूपेश बघेल समेत कई जनप्रतिनिधियों पर आपराधिक मामले, हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    June 27, 2026

    CG Mining News : छत्तीसगढ़ बनेगा डायमंड हब’ बलौदा-बेलमुंडी ब्लॉक में खनन की तैयारियां हुईं तेज

    June 27, 2026

    CG Accident : छात्रा को कुचलने के बाद भाग निकला ट्रक चालक, पुलिस की मुस्तैदी से हुआ गिरफ्तार

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सुशासन तिहार 2026 – जनसेवा का महाअभियान
    Chhattisgarh

    सुशासन तिहार 2026 – जनसेवा का महाअभियान

    News EditorBy News EditorMay 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 12 मई 2026/
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘सुशासन तिहार 2026‘ प्रदेश में जनकल्याण, सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। शासन की योजनाएं अब केवल कागजों तक सीमित नहीं रहकर गांव-गांव पहुंचते हुए जरूरतमंद परिवारों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही हैं। जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सीधे उनके द्वार तक पहुंचाया जा रहा है।
    इसी क्रम में जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम चुइया निवासी विमला बाई के जीवन में भी सुशासन तिहार नई खुशियां लेकर आया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का आवास मिलने से उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हो गया है। लंबे समय तक कच्चे मकान में जीवन यापन करने वाले इस परिवार को अब सुरक्षित और सुविधायुक्त आशियाना मिल गया है। पक्के घर ने न केवल उनके परिवार को सुरक्षा और सम्मान दिया है, बल्कि जीवन में आत्मविश्वास और सुकून भी बढ़ाया है।
    श्रीमती विमला बाई, पति श्री प्यारेलाल, एक साधारण गृहिणी हैं। उनका परिवार लंबे समय से आर्थिक अभावों के बीच कच्चे मकान में रह रहा था। बरसात के दिनों में घर की छत से पानी टपकता था, जिससे परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वहीं गर्मी के मौसम में भी कच्चा मकान असुविधा का कारण बनता था। मौसम की मार और सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने बेहतर जीवन का सपना संजोए रखा।
    उन्होंने बताया कि उनके दो लड़के हैं और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा था। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने के बाद उनका यह सपना साकार हुआ। लगभग दो से तीन माह पूर्व ही उनका आवास बनकर तैयार हो चुका है। शासन से मिली सहायता राशि एवं स्वयं की बचत से उन्होंने अपने नए घर का निर्माण कराया है। अब परिवार को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है और सभी सुरक्षित एवं संतोषपूर्ण वातावरण में जीवन यापन कर रहे हैं। आज आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर, चुइया में श्रीमती विमला बाई को आवास की चाबी सौंपकर शुभकामनाएं दी गईं।
    विमला बाई ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके जैसे गरीब परिवारों को नया जीवन दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG High Court : पूर्व CM भूपेश बघेल समेत कई जनप्रतिनिधियों पर आपराधिक मामले, हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    June 27, 2026

    CG Mining News : छत्तीसगढ़ बनेगा डायमंड हब’ बलौदा-बेलमुंडी ब्लॉक में खनन की तैयारियां हुईं तेज

    June 27, 2026

    CG Accident : छात्रा को कुचलने के बाद भाग निकला ट्रक चालक, पुलिस की मुस्तैदी से हुआ गिरफ्तार

    June 27, 2026

    Gold-Silver Price : गोल्ड-सिल्वर हुआ सस्ता, 26 दिनों की गिरावट से ग्राहकों के चेहरे खिले

    June 27, 2026

    नकली मंगलसूत्र को सोना बताकर 40 हजार की ठगी – पामगढ़ पुलिस ने चंद घंटों में 2 शातिर ठग दबोचे

    June 27, 2026

    21 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की कार्यवाही

    June 27, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    CG High Court : पूर्व CM भूपेश बघेल समेत कई जनप्रतिनिधियों पर आपराधिक मामले, हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    June 27, 2026

    CG Mining News : छत्तीसगढ़ बनेगा डायमंड हब’ बलौदा-बेलमुंडी ब्लॉक में खनन की तैयारियां हुईं तेज

    June 27, 2026

    CG Accident : छात्रा को कुचलने के बाद भाग निकला ट्रक चालक, पुलिस की मुस्तैदी से हुआ गिरफ्तार

    June 27, 2026

    Gold-Silver Price : गोल्ड-सिल्वर हुआ सस्ता, 26 दिनों की गिरावट से ग्राहकों के चेहरे खिले

    June 27, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.