मैच का जुनून, स्कैमर्स का जाल
मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसे बड़े मुकाबलों ने क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर पहुंचा दिया है। टिकटें मिनटों में खत्म हुईं। बस यहीं से ठग सक्रिय हो गए।सोशल मीडिया पर “Last Few Tickets”, “VIP Pass Available” और “Instant Confirmation” जैसे मैसेज तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई लिंक ऐसे हैं जो दिखने में असली टिकट पोर्टल जैसे लगते हैं, लेकिन पेमेंट होते ही वेबसाइट गायब हो जाती है।
कुछ प्लेटफॉर्म्स पर 2,000 रुपए की टिकट 10,000 से 15,000 रुपए तक में बेचने का दावा किया जा रहा है। साइबर जानकारों का कहना है कि कई वेबसाइट्स नकली QR कोड और फर्जी कन्फर्मेशन मेल भी भेज रही हैं। रायपुर के एक क्रिकेट फैन ने बताया, “मैंने रात में टिकट बुक की। पेमेंट कट गया लेकिन टिकट नहीं मिला। सुबह तक वेबसाइट बंद हो चुकी थी।” फोन स्क्रीन पर घूमता लोडिंग आइकन शायद उससे ज्यादा दर्दनाक कभी नहीं लगा होगा।
कैसे बचें IPL टिकट फ्रॉड से?
- सिर्फ अधिकृत टिकट प्लेटफॉर्म से बुकिंग करें
- सोशल मीडिया लिंक पर सीधे क्लिक न करें
- UPI या बैंक डिटेल शेयर करने से पहले वेबसाइट जांचें
- असामान्य सस्ते या महंगे ऑफर से सतर्क रहें
- पेमेंट से पहले URL और SSL सुरक्षा जरूर देखें


