जांजगीर-चांपा 28 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार पोयाम के मार्गदर्शन में जिले में संचालित मोर गांव मोर पानी अभियान किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। इसी अभियान के तहत विकासखंड नवागढ़ की ग्राम पंचायत पचेड़ा के लघु कृषक श्री पिताम्बर बरेठ को विकसित भारत जी राम जी योजना के माध्यम से कृषि एवं आजीविका डबरी की सौगात मिली है, जिससे उनकी खेती और आजीविका को नई दिशा मिली है।
वर्ष 2025-26 में स्वीकृत 0.907 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह आजीविका डबरी पूर्ण हुआ। निर्माण कार्य के दौरान 299 मानव दिवस का रोजगार सृजित हुआ, जिससे स्थानीय श्रमिकों को भी रोजगार प्राप्त हुआ। डबरी बनने के बाद वर्षा जल का प्रभावी संचयन होने लगा है, जिससे किसान को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो रहा है। डबरी के निर्माण से अब श्री पिताम्बर बरेठ वर्षभर खेती करने के साथ-साथ मत्स्य पालन की भी योजना बना रहे हैं। इससे उनकी आय के नए स्रोत विकसित होंगे और कृषि उत्पादन में भी वृद्धि होगी। साथ ही भू-जल संरक्षण एवं जल उपलब्धता में सुधार से आसपास के खेतों को भी लाभ मिलेगा। श्री पिताम्बर बरेठ ने बताया कि पहले सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होने से खेती प्रभावित होती थी, लेकिन अब आजीविका डबरी बनने से पानी की चिंता काफी हद तक दूर हो गई है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ परिवार का भविष्य भी सुरक्षित होगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



