Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मौसम ने ली करवट: बारिश से राहत, मानसून की सुस्ती से खेती पर असर

    June 20, 2026

    * जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : आदतन गुंडा बदमाश राकेश यादव के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही करने के लिए अनुशंसा

    June 20, 2026

    सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने यातायात जांजगीर चांपा पुलिस की अभिनव पहल

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » महाराष्ट्र कांग्रेस बोली-शरद को BJP से मंत्रीपद का ऑफर:पवार बोले- राज्य सरकारों को अस्थिर कर रही भाजपा, उनसे लड़ने की रणनीति बना रहा हूं
    Chhattisgarh

    महाराष्ट्र कांग्रेस बोली-शरद को BJP से मंत्रीपद का ऑफर:पवार बोले- राज्य सरकारों को अस्थिर कर रही भाजपा, उनसे लड़ने की रणनीति बना रहा हूं

    News EditorBy News EditorAugust 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अजीत और शरद पवार की सीक्रेट मीटिंग पर कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने दावा किया था कि BJP से शरद पवार को कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर मिला है। उन्होंने कहा कि यही ऑफर देने के लिए अजित और शरद के बीच बैठकें हो रही हैं।

    दरअसल, स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि BJP ने शरद को केंद्र में कृषि मंत्री बनाने और नीति आयोग के अध्यक्ष पद के साथ बेटी सुप्रिया सुले को मंत्री पद का ऑफर दिया है। इस बीच शरद पवार ने कहा- मंत्रीपद की पेशकश की बातों में सच्चाई नहीं है। अजित पवार से राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है।।

    भाजपा राज्य सरकारों को अस्थिर करने का काम कर रही है। मैं बीजेपी और उनके साथियों से लड़ने की रणनीति बना रहा हूं। I.N.D.I.A. की अगली बैठक मुंबई में होगी। इस बैठक की सफलता के लिए तैयारी कर रहे हैं।

    मैंने बागी गुट से कहा था कि मेरी फोटो यूज न करें। उन्होंने मेरी बात नहीं मानी। अब हम इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे।

    मैं 8-10 दिन से राज्य का दौरा कर रहा हूं। लोगों ने मेरे रुख की तारीफ की है। सतारा-सोलापुर-बारामती-पुणे का दौरा किया। बीजेपी और उनके साथी समय के विपरीत काम कर रहे हैं। भाजपा लोगों को धर्म-संप्रदाय के आधार पर बांट रही है। उनका विभाजन दिवस मनाने का फैसला गलत था।

    मणिपुर बेहद संवेदनशील राज्य है। वहां अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। पीएम को मणिपुर पर और अधिक बोलना चाहिए था।

    वहीं इन दावों को लेकर सुप्रिया सुले ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि शरद और अजीत के बीच वास्तव में क्या बातचीत हुई।’ सुले ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में अक्सर मतभेद होते रहते हैं, यह होना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि पारिवारिक रिश्ते अलग होते हैं और राजनीतिक विचार अलग होते हैं।

    महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार और NCP चीफ शरद पवार ने 12 अगस्त को पुणे में सीक्रेट मीटिंग की थी।
    महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार और NCP चीफ शरद पवार ने 12 अगस्त को पुणे में सीक्रेट मीटिंग की थी।

    सुप्रिया ने कहा- मुझे कोई ऑफर नहीं मिला
    सुप्रिया ने बुधवार को मीडिया से कहा, ‘मुझे किसी प्रकार का ऑफर नहीं दिया गया है। महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ गई है। मुझे केवल 15 अगस्त पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में पता है। MVA में फूट के सवाल पर कहा कि इस पर ना तो मैंने कोई जवाब दिया और ना पवार साहब ने। जो इस प्रकार का बयान दे रहे हैं, उन्हें इस पर जवाब देना चाहिए।’

    शरद और अजित की मीटिंग के बाद चल रही अटकलों पर कहा, ‘मेरे लिए यह डेमोक्रेसी की बात है। जिसको जो बोलना है वह बोल सकता है। संजय राउत का स्टेटमेंट आपने सुना, बाकी लोगों के स्टेटमेंट आप सुन रहे हैं, लेकिन मैं यह जरूर कहना चाहूंगी कि जब मैं दिल्ली में रहती हूं तो कांग्रेस की लीडरशिप से लगातार मेरी बात होती है। मैं मेंबर ऑफ पार्लियामेंट हूं। इसलिए मेरा ज्यादा समय दिल्ली की लीडरशिप के साथ बीतता है।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    मौसम ने ली करवट: बारिश से राहत, मानसून की सुस्ती से खेती पर असर

    June 20, 2026

    * जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : आदतन गुंडा बदमाश राकेश यादव के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही करने के लिए अनुशंसा

    June 20, 2026

    सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने यातायात जांजगीर चांपा पुलिस की अभिनव पहल

    June 20, 2026

    प्रबुद्धजन सम्मेलन में गूंजा मोदी सरकार के 12 वर्षों के विकास, सुशासन और विकसित भारत का संकल्प

    June 20, 2026

    बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा

    June 20, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    June 20, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    मौसम ने ली करवट: बारिश से राहत, मानसून की सुस्ती से खेती पर असर

    June 20, 2026

    * जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : आदतन गुंडा बदमाश राकेश यादव के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही करने के लिए अनुशंसा

    June 20, 2026

    सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने यातायात जांजगीर चांपा पुलिस की अभिनव पहल

    June 20, 2026

    प्रबुद्धजन सम्मेलन में गूंजा मोदी सरकार के 12 वर्षों के विकास, सुशासन और विकसित भारत का संकल्प

    June 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.