Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुसमुंडा में सड़क के गड्ढों ने ली SECL कर्मी की जान, ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    May 9, 2026

    *हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ*

    May 9, 2026

    *कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

    May 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 9
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » 55 साल के हुए राहुल गांधी, PM मोदी ने दी बधाई, जानें बर्थडे विश में क्या लिखा
    Chhattisgarh

    55 साल के हुए राहुल गांधी, PM मोदी ने दी बधाई, जानें बर्थडे विश में क्या लिखा

    News EditorBy News EditorJune 19, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस नेता को बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा है, ”लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

    राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की ज्येष्ठ संतान हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सदस्य और नेता प्रतिपक्ष हैं।

    कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं राहुल

    बता दें कि राहुल गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। राहुल ने अपनी शिक्षा भारत और विदेश दोनों जगह प्राप्त की है। उन्होंने फ्लोरिडा के रोलिन्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज से एम. फिल. की डिग्री हासिल की है। अपनी पढ़ाई के बाद उन्होंने कुछ समय लंदन में एक कंसल्टिंग फर्म, मॉनिटर ग्रुप के साथ काम किया और बाद में भारत आकर मुंबई में एक प्रौद्योगिकी आउटसोर्सिंग कंपनी, बैकॉप्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना में मदद की।

    राहुल गांधी का सियासी करियर

    राहुल गांधी ने 2004 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की, जब उन्होंने अपने पिता की पारंपरिक सीट उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीते। इसके बाद वह 2009 और 2014 में भी अमेठी से सांसद चुने गए। 2007 में उन्हें कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया गया। 2013 में वह कांग्रेस के उपाध्यक्ष बने। 2017 में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष का पद संभाला, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद उन्होंने पद छोड़ दिया।

    2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अमेठी सीट से स्मृति ईरानी से हार गए, लेकिन उन्होंने केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ा था और वहां से जीत हासिल की थी। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट और केरल की वायनाड सीट दोनों से जीत हासिल की। उन्होंने रायबरेली सीट को बरकरार रखने का फैसला किया। वायनाड सीट से उनकी बहन और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा सांसद हैं।

    खरगे समेत कई नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई 

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को गुरुवार को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि वह शोषितों, वंचितों, दलितों, आदिवासियों तथा पिछड़ों के लिए सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले एक ऐसे नेता हैं जिनकी आज देश को जरूरत है।

    खरगे ने सोशल मीडिया मंच X पर लिखा, ‘‘राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जो चीज आपको अलग करती है वह संविधान के मूल्यों के प्रति आपका अप्रतिम समर्पण और उन लाखों लोगों की खातिर सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक न्याय के प्रति आपका गहरा लगाव है जिनकी आवाजें अक्सर अनसुनी कर दी जाती हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपके कार्य कांग्रेस पार्टी की विविधता में एकता, सद्भाव और करुणा की विचारधारा को लगातार दर्शाते हैं। आप सच्चाई को सत्ता तक पहुंचाने और वंचितों का समर्थन करने के अपने मिशन को जारी रखे हैं। मैं आपके लंबे, स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना करता हूं।’’

    केसी वेणुगोपाल ने क्या लिखा?

    कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने X पर लिखा, ‘‘मैं पूरे कांग्रेस परिवार और देश भर के लाखों लोगों के साथ हमारे प्रिय नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को शुभकामनाएं देता हूं। राहुल गांधी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’’ उन्होंने राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘‘फासीवादियों’’ से बिना किसी डर के मुकाबला करने का साहस, नफरत पर प्यार की जीत का संदेश और देश के गरीबों, हाशिये पर पड़े लोगों एवं पिछड़ों के लिए दूरदर्शी दृष्टि उन्हें वह नेता बनाती है जिसकी इस मुश्किल दौर में देश को जरूरत है। वेणुगोपाल ने कहा कि ऐतिहासिक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ने आर्थिक और सामाजिक अन्याय के बोझ तले दबे लाखों लोगों के दिलों में आशा जगाई और सच्चा सामाजिक परिवर्तन लाने के प्रति राहुल गांधी का समर्पण एक ऐसा मार्ग है जिस पर उनके विरोधी भी चलने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं और आपके मिशन का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हैं।’’

    अशोक गहलोत ने क्या कहा?

    राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वह शोषितों, वंचितों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और सामान्य वर्ग के गरीबों के अधिकारों के लिए जिस हद तक लड़ रहे हैं वह सच्चा सामाजिक न्याय है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आशा करता हूं कि पूरे देश में शांति एवं प्रेम का आपका संदेश तथा संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्प के साथ किए जा रहे आपके प्रयास सफल होंगे।’’ गहलोत ने कहा, ‘‘अब समय आ गया है कि आप आगे बढ़ें और देश का नेतृत्व करें, लोकतंत्र को मजबूत करें और संविधान की रक्षा करें।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कुसमुंडा में सड़क के गड्ढों ने ली SECL कर्मी की जान, ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    May 9, 2026

    *हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ*

    May 9, 2026

    *कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

    May 9, 2026

    सरकारी अस्पताल में प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप

    May 9, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में शर्मनाक लापरवाही’ स्टाफ गायब, घायल दोस्त की ड्रेसिंग करने को मजबूर हुआ युवक; वीडियो वायरल

    May 9, 2026

    ‘बंगाल का गौरव लौटाएंगे’ मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन मोड में शुभेंदु अधिकारी, जोरसांको ठाकुरबाड़ी में टेका माथा

    May 9, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    कुसमुंडा में सड़क के गड्ढों ने ली SECL कर्मी की जान, ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    May 9, 2026

    *हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ*

    May 9, 2026

    *कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

    May 9, 2026

    सरकारी अस्पताल में प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप

    May 9, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.