Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime News : सोशल मीडिया पर नेताओं के खिलाफ टिप्पणी का मामला, पुलिस ने दो आरोपियों पर दर्ज किया केस

    August 25, 2026

    CG Politics : सोशल मीडिया फॉलोअर्स में भूपेश बघेल का जलवा, बैज का X और महंत-मरकाम का Instagram कमजोर

    August 25, 2026

    द्वितीय मुख्य परीक्षा में पास-फेल सभी छात्रों को एडमिशन की अनुमति, CGBSE ने जारी किए निर्देश

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » तमिलनाडु में फिल्म ‘अमरण’ पर बवाल, सिनेमा हॉल के बाहर पेट्रोल बम फेंके, कहा- ‘मुसलमानों को आतंकी दिखाया, यह सच नहीं’
    Chhattisgarh

    तमिलनाडु में फिल्म ‘अमरण’ पर बवाल, सिनेमा हॉल के बाहर पेट्रोल बम फेंके, कहा- ‘मुसलमानों को आतंकी दिखाया, यह सच नहीं’

    News EditorBy News EditorNovember 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    तमिलनाडु में फिल्म ‘अमरण’ को लेकर बवाल मचा हुआ है। तिरुनेलवेली में कुछ अज्ञात बदमाशों ने शनिवार सुबह एक सिनेमा हॉल पर पेट्रोल बम फेंके। इस थिएटर में अभिनेता शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘अमरण’ दिखायी जा रही थी। घटना की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हिंदू मुन्नानी संगठन ने कहा कि पुलिस ने घटना के बाद सिनेमाघर में कथित तौर पर प्रवेश करने के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं के एक समूह को हिरासत में ले लिया और बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

    पुलिस ने कहा, ‘‘दो बदमाशों ने मेलपलायम में सिनेमा परिसर की दीवार के अंदर पेट्रोल बम फेंके। इससे विस्फोट हुआ। हालांकि, कोई घायल नहीं हुआ और इससे संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ।’’ घटना की कड़ी निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के उपाध्यक्ष नारायणन तिरुपति ने आरोप लगाया कि “एसडीपीआई, एमएनएमके, तौहीद जमात जैसे इस्लामी कट्टरपंथी संगठनों ने पहले मेजर मुकुंद वरदराजन की जीवनी ‘अमरण’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था, जिन्हें आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान उनकी वीरता के लिए मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था।

    मुसलमानों को आतंकी दिखाया, यह सच नहीं

    विरोध करने वालों का कहना था कि इसमें मुसलमानों को आतंकवादी के रूप में दिखाया गया है, जो सच नहीं है।’’ तिरुपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया, फिल्म में कई दृश्यों में भारतीय मुसलमानों को शहीद और देशभक्त के रूप में दिखाया गया है। ‘‘लेकिन फिल्म में कश्मीर में हुई आतंकवादी गतिविधियों को दिखाने की बात बर्दाश्त नहीं होने के कारण कट्टरपंथी संगठनों ने फिल्म के प्रदर्शन के खिलाफ धमकी दी।’’ उन्होंने कहा कि हालांकि तमिलनाडु के लोगों ने फिल्म का स्वागत किया और इसे बड़ी सफलता दिलायी। नारायणन ने कहा कि इसे पचा पाने में असमर्थ कट्टरपंथी संगठनों ने आज हिंसा का सहारा लिया और उस सिनेमाघर के बाहर पेट्रोल बम फेंके, जहां फिल्म ‘अमरण’ प्रदर्शित की जा रही थी।

    थिएटर मालिक से मिलने गए लोग हिरासत में लिए गए

    हिन्दू मुन्नानि के एक नेता के अनुसार, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष वी पी जयकुमार के नेतृत्व में कुछ सदस्य कथित तौर पर थिएटर मालिक को सांत्वना देने के लिए थिएटर गए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, ‘‘हमें सिनेमा हॉल के प्रवेश द्वार पर रोक दिया गया। पुलिस ने हमें अंदर जाने से रोका और दावा किया कि हम विरोध करने के लिए एकत्र हुए हैं लेकिन हमने स्पष्ट किया कि हम केवल पीड़ित थिएटर मालिक को सांत्वना देने के लिए वहां आये हैं।’’ जयकुमार की पुलिस के साथ बहस हुई। उन्होंने बाद में कहा कि उनकी पार्टी के सदस्य विरोध प्रदर्शन के लिए एकत्र नहीं हुए थे। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस ने हमें सिनेमा हॉल के पास एकत्र हुए मीडियाकर्मियों से मिलने से भी रोक दिया।’’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime News : सोशल मीडिया पर नेताओं के खिलाफ टिप्पणी का मामला, पुलिस ने दो आरोपियों पर दर्ज किया केस

    August 25, 2026

    CG Politics : सोशल मीडिया फॉलोअर्स में भूपेश बघेल का जलवा, बैज का X और महंत-मरकाम का Instagram कमजोर

    August 25, 2026

    द्वितीय मुख्य परीक्षा में पास-फेल सभी छात्रों को एडमिशन की अनुमति, CGBSE ने जारी किए निर्देश

    August 25, 2026

    CG Crime News : कवर्धा में पालकी यात्रा के दौरान विवाद, युवक से मारपीट का वीडियो वायरल’ 5 नाबालिग हिरासत में

    August 25, 2026

    सफाई के दौरान बाथरूम में मिला भ्रूण, अस्पताल प्रबंधन में मचा हड़कंप

    August 25, 2026

    CG Education News : 6वीं से 12वीं तक पढ़ाई जाएगी छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति, नई पीढ़ी जानेगी अपनी विरासत

    August 25, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Crime News : सोशल मीडिया पर नेताओं के खिलाफ टिप्पणी का मामला, पुलिस ने दो आरोपियों पर दर्ज किया केस

    August 25, 2026

    CG Politics : सोशल मीडिया फॉलोअर्स में भूपेश बघेल का जलवा, बैज का X और महंत-मरकाम का Instagram कमजोर

    August 25, 2026

    द्वितीय मुख्य परीक्षा में पास-फेल सभी छात्रों को एडमिशन की अनुमति, CGBSE ने जारी किए निर्देश

    August 25, 2026

    CG Crime News : कवर्धा में पालकी यात्रा के दौरान विवाद, युवक से मारपीट का वीडियो वायरल’ 5 नाबालिग हिरासत में

    August 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.