Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल*

    June 20, 2026

    *अवैध खनन पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार, 1 जेसीबी समेत 9 वाहन जप्त*

    June 20, 2026

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » प्रेक्षक श्रीमती यादव द्वारा राजनीतिक दलों की उपस्थिति में सेक्टर अधिकारी के मतपत्र लेखा एवं पीठासीन की डायरी कि की गई समीक्षा
    Chhattisgarh

    प्रेक्षक श्रीमती यादव द्वारा राजनीतिक दलों की उपस्थिति में सेक्टर अधिकारी के मतपत्र लेखा एवं पीठासीन की डायरी कि की गई समीक्षा

    News EditorBy News EditorFebruary 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 12 फरवरी 2025/नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत कोरबा जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। प्रेक्षक श्रीमती प्रेमलता यादव द्वारा मतदान उपरांत आज आईटी कॉलेज झगरहा में निर्मित स्ट्रांग रूम में सेक्टर अधिकारी के मतपत्र लेखा एवं पीठासीन की डायरी की समीक्षा की। इस दौरान अपर कलेक्टर व रिटर्निंग अधिकारी श्री मनोज बंजारे, एसडीएम व सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री सरोज महिलांगे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ऋचा सिंह सहित सभी नगरीय निकायों के रिटर्निंग अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रेक्षक श्रीमती यादव ने जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन शांतिपूर्ण पूर्ण कराने में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने वाले सभी अधिकारियों एवं राजीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने निकायवार नगरीय क्षेत्रों में हुए मतदान के सम्बंध में रिटर्निंग अधिकारियों से जानकारी ली। सभी नगरीय क्षेत्रों में जिले के औसत मतदान प्रतिशत से कम एवं अधिक हुए मतदान का पोलिंग बूथवार कारणों की समीक्षा की। प्रेक्षक श्रीमती यादव ने निर्वाचन में रही खामियों को साथ मिलकर दूर करने और वोटिंग परसेंटेज बढ़ाने हेतु जागरूकता लाने का प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु प्रशासनिक अधिकारियों व राजनीतिक दलों को सामूहिक प्रयास करने की बात कही। साथ ही कुसमुंडा, दीपका जैसे कॉलरी इलाको, पब्लिक सेक्टर के एनटीपीसी, सीएसईबी कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में समय समय पर डोर टू डोर सर्वे कर मतदाता सूची में नए मतदाता का नाम जुड़वाने अथवा विलोपित कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में निवासरत अधिकतर लोग केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारी है, जो कि सेवा कार्य के दौरान स्थानांतरण अथवा सेवानिवृत्त होने की स्थिति में कॉलोनियों में निवास नही करते। इस हेतु इन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहता है। उन्होंने ऐसे सभी क्षेत्रों में समय समय पर मतदाता सूची को अद्यतन करने की बात कही। इस हेतु आवश्यकता अनुसार विशेष कैम्प आयोजित कराने के लिए कहा। साथ ही जनप्रतिनिधियों की सहयोग से मतदाता जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से अवेर्नेस लाने के प्रयास करने की बात कही। श्रीमती यादव ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही इन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सकेगा। साथ ही मतदान केंद्रों की होनी वाली युक्तियुक्तकरण कार्य के दौरान भी सभी राजनीतिक दलों को जागरूकता से कार्य करने की जरूरत पर बल दिया। जिससे सम्बंधित क्षेत्र में रहने वाले मतदाताओं का नाम दूसरे क्षेत्र में ना जुड़े एवं निर्वाचन क्षेत्र के परिसीमन के सम्बंध में भी मतदाताओं को समय पर जागरूक करने की बात कही। प्रेक्षक ने निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों को भी मतदान में अपनी सहभागिता निभाने एवं शत प्रतिशत मतदान में भाग लेने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। जिससे ईडीसी जारी कोई भी मतदाता मतदान से वंचित नहीं रह पाए। बैठक में राजनीतिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में सभी नगरीय निकायों के सेक्टर ऑफिसर्स की मतपत्र लेखा एवं पीठासीन की डायरी की भी समीक्षा की गई। साथ ही राजीनीति पार्टी के प्रतिनिधियों की निर्वाचन से जुड़ी शिकायतों व शंकाओ का भी समाधान किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल*

    June 20, 2026

    *अवैध खनन पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार, 1 जेसीबी समेत 9 वाहन जप्त*

    June 20, 2026

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    June 20, 2026

    * पुलिस अधीक्षक की अनुकरणीय पहल, थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम करहीडीह में महिला कमांडो टीम का गठन कर नशा मुक्ति एवं सायबर जनजागरूकता का विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    June 20, 2026

    स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात जांजगीर पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त पहल

    June 20, 2026

    ट्रिपल मर्डर केस में सियासी एंगल, स्थानीय नेताओं की संलिप्तता सामने

    June 20, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल*

    June 20, 2026

    *अवैध खनन पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार, 1 जेसीबी समेत 9 वाहन जप्त*

    June 20, 2026

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    June 20, 2026

    * पुलिस अधीक्षक की अनुकरणीय पहल, थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम करहीडीह में महिला कमांडो टीम का गठन कर नशा मुक्ति एवं सायबर जनजागरूकता का विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    June 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.