Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में हादसे से मचा हड़कंप, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी की मौत

    November 13, 2026

    कटघोरा के होटल में सांभर को लेकर मचा हड़कंप, वायरल वीडियो के बाद खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

    November 13, 2026

    कटघोरा के होटल में सांभर के अंदर मिला कीड़ा, ग्राहक खाना छोड़कर निकले; VIDEO वायरल

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 13
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कटघोरा के होटल में सांभर को लेकर मचा हड़कंप, वायरल वीडियो के बाद खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
    Chhattisgarh

    कटघोरा के होटल में सांभर को लेकर मचा हड़कंप, वायरल वीडियो के बाद खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

    News EditorBy News EditorNovember 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा में होटल के सांभर में कीड़ा मिलने की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने मुरली होटल और शारदा स्वीट्स का निरीक्षण किया। इस दौरान मुरली होटल के सांभर का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। वहीं, निरीक्षण में प्रतिष्ठान की साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की बात सामने आई। इसके बाद विभाग ने संबंधित फर्म को आगामी आदेश तक बंद रखने का नोटिस जारी किया है।

    जानकारी के मुताबिक, मुरली होटल में सांभर में कीड़ा मिलने की शिकायत सामने आने और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आया। शुक्रवार को टीम ने कटघोरा स्थित मुरली होटल एवं शारदा स्वीट्स का निरीक्षण किया। जांच के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और प्रतिष्ठान में साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया।

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पछाड़ा

    सांभर का सैंपल जांच के लिए भेजा, रिपोर्ट का इंतजार

    निरीक्षण के दौरान शिकायत के आधार पर सांभर का नमूना लिया गया और उसे प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। नमूने की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सांभर की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप होने की स्थिति स्पष्ट होगी।

    साफ-सफाई में मिली लापरवाही, बंद रखने का नोटिस

    खाद्य सुरक्षा विभाग के निरीक्षण में प्रतिष्ठान में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किए जाने की बात भी सामने आई।

    खाद्य सुरक्षा मानकों में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने संबंधित फर्म को आगामी आदेश तक बंद रखने का नोटिस जारी किया है।

    होटल और मिठाई कारोबारियों में हलचल

    खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद कटघोरा के होटल और मिठाई कारोबारियों में हलचल देखी जा रही है। विभाग का कहना है कि खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने और आम लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरीक्षण और कार्रवाई की जा रही है।

    अब सांभर की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट पर नजर रहेगी, जिसके आधार पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में हादसे से मचा हड़कंप, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी की मौत

    November 13, 2026

    कटघोरा के होटल में सांभर के अंदर मिला कीड़ा, ग्राहक खाना छोड़कर निकले; VIDEO वायरल

    November 13, 2026

    जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 16 नवम्बर को

    November 13, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजा एवं दीपावली मिलन समारोह श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न

    November 13, 2026

    सेवा सेतु केंद्र से छेदीलाल को मिला आय, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र

    November 13, 2026

    छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों का APAR होगा ऑनलाइन, पदोन्नति में देरी से मिलेगी राहत

    November 13, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG News : अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में हादसे से मचा हड़कंप, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी की मौत

    November 13, 2026

    कटघोरा के होटल में सांभर को लेकर मचा हड़कंप, वायरल वीडियो के बाद खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

    November 13, 2026

    कटघोरा के होटल में सांभर के अंदर मिला कीड़ा, ग्राहक खाना छोड़कर निकले; VIDEO वायरल

    November 13, 2026

    जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 16 नवम्बर को

    November 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.