Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रदेश में खेती-किसानी का काम तेज़ी के साथ जारी

    July 28, 2026

    सड़क पर घूमने वाले मवेशियों को पकड़ने के साथ जुर्माना भी वसूला जाए: कलेक्टर

    July 28, 2026

    मानव-हाथी द्वंद्व की रोकथाम के लिए समन्वित कार्ययोजना पर जोर

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » रिश्वतखोरी का अनोखा मामला, ₹50 हजार का साइन किया चेक लेते ACB ने पकड़ा बाबू
    Chhattisgarh

    रिश्वतखोरी का अनोखा मामला, ₹50 हजार का साइन किया चेक लेते ACB ने पकड़ा बाबू

    News EditorBy News EditorJuly 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    CG ACB Action : रायगढ़। छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़ कलेक्ट्रेट के आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ एक बाबू को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबू पर सर्पदंश से हुई मौत के मुआवजे की राशि जारी करने के एवज में ₹50 हजार रिश्वत मांगने का आरोप है। खास बात यह है कि आरोपी ने रिश्वत की रकम नकद लेने के बजाय चेक के जरिए मांगी थी।

    ACB बिलासपुर की टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद मंगलवार 28 जुलाई 2026 को आरोपी बाबू राजकुमार सिदार को शिकायतकर्ता से ₹50 हजार का चेक लेते हुए गिरफ्तार किया। बिना नकद रकम बरामद किए चेक के जरिए रिश्वत मांगने और लेते पकड़े जाने का यह पहला मामला बताया जा रहा है।

    सर्पदंश से पत्नी की हुई थी मौत

    जानकारी के मुताबिक, ग्राम बुलाकी, तहसील पुसौर निवासी विजय सिदार की पत्नी रामकुमारी की वर्ष 2023 में सर्पदंश से मौत हो गई थी। शासन की योजना के तहत मिलने वाली मुआवजा राशि के लिए विजय सिदार ने राजस्व विभाग में आवेदन किया था।

    मुआवजा प्रकरण रायगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में लंबित था। मुआवजा राशि जल्द दिलाने के लिए विजय सिदार कलेक्ट्रेट की आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ बाबू राजकुमार सिदार से मिला।

    मुआवजा राशि जारी करने के बदले मांगे ₹50 हजार

    आरोप है कि बाबू राजकुमार सिदार ने मुआवजा राशि बैंक खाते में जमा कराने के एवज में ₹50 हजार रिश्वत की मांग की। बताया गया कि आरोपी ने मुआवजा मिलने के बाद रिश्वत की रकम देने की बात कही थी।

    शिकायतकर्ता रिश्वत देने के बजाय आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़वाना चाहता था। इसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत ACB बिलासपुर से की।

    ACB ने जाल बिछाकर चेक लेते पकड़ा

    शिकायत की जांच और सत्यापन में आरोप सही पाए जाने के बाद ACB की टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। मंगलवार 28 जुलाई को शिकायतकर्ता ने आरोपी बाबू को ₹50 हजार का चेक दिया।

    जैसे ही आरोपी राजकुमार सिदार ने चेक स्वीकार किया, ACB की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

    धारा 7 PC Act के तहत कार्रवाई

    ACB ने आरोपी के खिलाफ धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

    इस मामले की खास बात यह है कि आरोपी ने रिश्वत की रकम नकद लेने के बजाय गारंटी के तौर पर हस्ताक्षरित चेक की मांग की थी। ACB के अनुसार, बिना रिश्वत की नकद रकम बरामद हुए चेक के जरिए रिश्वत मांगने और लेते पकड़े जाने का यह पहला मामला बताया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    प्रदेश में खेती-किसानी का काम तेज़ी के साथ जारी

    July 28, 2026

    सड़क पर घूमने वाले मवेशियों को पकड़ने के साथ जुर्माना भी वसूला जाए: कलेक्टर

    July 28, 2026

    मानव-हाथी द्वंद्व की रोकथाम के लिए समन्वित कार्ययोजना पर जोर

    July 28, 2026

    सीतामढ़ी, बरमपुर, राताखार सहित अन्य स्थानों से अवैध खनिज परिवहन कर रहे 9 वाहन जब्त

    July 28, 2026

    सड़क पर घूमने वाले मवेशियों को पकड़ने के साथ जुर्माना भी वसूला जाए: कलेक्टर

    July 28, 2026

    High Court’ ने जारी की नई रिपोर्ट, लंबित मामलों की सुनवाई और अगली तारीखों की जानकारी सार्वजनिक

    July 28, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    प्रदेश में खेती-किसानी का काम तेज़ी के साथ जारी

    July 28, 2026

    सड़क पर घूमने वाले मवेशियों को पकड़ने के साथ जुर्माना भी वसूला जाए: कलेक्टर

    July 28, 2026

    मानव-हाथी द्वंद्व की रोकथाम के लिए समन्वित कार्ययोजना पर जोर

    July 28, 2026

    सीतामढ़ी, बरमपुर, राताखार सहित अन्य स्थानों से अवैध खनिज परिवहन कर रहे 9 वाहन जब्त

    July 28, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.