Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Chhattisgarh Govt officer Salary : छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला’ छत्तीसगढ़ के अधिकारियों को उच्चतर वेतनमान का लाभ, अधिसूचना जारी

    April 30, 2026

    CG Weather Update : हीटवेव से मिलेगी राहत’ छत्तीसगढ़’ में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश की चेतावनी

    April 30, 2026

    CG News : गांव में पसरा सन्नाटा ,माँ की अचानक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कैसी बहकी- बहकी बातें कर रहे हैं शाहिद अफरीदी, कहीं बौखला तो नहीं गए
    sports

    कैसी बहकी- बहकी बातें कर रहे हैं शाहिद अफरीदी, कहीं बौखला तो नहीं गए

    News EditorBy News EditorJuly 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    इस वक्त वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स जारी है। इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें खेल रही हैं। जब इसका शेड्यूल जारी किया गया था, तब इसमें भारत लीजेंड्स और पाकिस्तान लीजेंड्स के बीच भी मुकाबला होना तय किय गया था। ये मैच 20 जुलाई को होना था, लेकिन ऐनवक्त पर इसे रद कर दिया गया। यानी ये मैच नहीं हो पाया। इसके बाद अब अगले ही दिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का बयान सामने आया है। उनकी बातें से लग रहा है कि वे बहक गए हैं। ऐसा भी प्र​तीत होता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच ना होने से वे थोड़ा बहुत बौखला गए हैं।

    बर्मिंघम में होना था भारत लीजेंड्स बनाम पाकिस्तान लीजेंड्स मैच

    भारत लीजेंड्स बनाम पाकिस्तान लीजेंड्स मैच का आयोजन बर्मिंघम में होना था। इस बीच इंग्लैंड में मीडिया से बात करते हुए शाहिद अफरीदी ने कहा है कि वे यहां पर ​क्रिकेट खेलने के लिए आए हैं। अफरीदी का कहना है कि खेल को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। एक खिलाड़ी को अपने देश का एम्बेस्डर होना चाहिए। शाहिद अफरीदी ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने इस मैच में खेलने से इन्कार कर दिया था, इसलिए इसे रद करने का फैसला लेना पड़ा।

    अफरीदी बोले, नहीं खेलना था तो पहले ही बता देते

    शाहिद अफरीदी का कहना है कि अगर भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान लीजेंड्स के साथ नहीं खेलना था तो इस बारे में पहले ही बता देना चाहिए था। लेकिन भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड आए, एजबेस्टन में प्रैक्टिस कैंप भी लगे, उसके बाद अचानक मैच में खेलने से मना कर दिया गया।

    हमेशा से विवादों में रहे हैं शाहिद अफरीदी

    बताया जाता है कि पाकिस्तान की टीम में शाहिद अफरीदी के होने के कारण ही कुछ भारतीय प्लेयर्स ने इस मैच में खेलने से मना कर दिया था। शाहिद अफरीदी की छवि हमेशा से विवादित रही है। जब वे क्रिकेट खेलते थे, तब भी यही हाल था और अब भी यही हालात हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच जब पिछले दिनों तनाव चरम पर था, उस वक्त भी शाहिद अफरीदी अपने विवादित कमेंट से बाज नहीं आ रहे थे। यहां तक कि सभी को पता है कि इस तनाव के दौरान कुछ ही घंटों में पाकिस्तान घुटनों के बल आ गया था, इसके बाद उसने सीजफायर की डिमांड की, जिसे भारत ने स्वीकार कर लिया, लेकिन इसके बाद भी शाहिद अफरीदी ने ऐसे जश्न मनाया, जैसे वे जीत गए हों। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। हालांकि इसकी ​पुष्टि नहीं हो पाई कि ये वीडियो उस वक्त का है या फिर पुराना है।

    शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट

    इस बीच खबर ये आई थी कि शिखर धवन समेत कई भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इन्कार कर दिया था, इसलिए इस मैच को आखिर में रद करना पड़ा। यहां तक कि शिखर धवन ने तो सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया था। खबर है कि शिखर धवन ही नहीं, युवराज सिंह, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, इरफान पठान और यूसुफ  पठाने ने भी इस मैच में खेलने से मना कर दिया था, इसलिए इस मैच को आखिर में कैंसिल करना पड़ा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    IPL 2026 : 10 और 13 मई को रायपुर में IPL का जलवा’ रोहित शर्मा-विराट कोहली’ के फैंस में जबरदस्त उत्साह

    April 28, 2026

    Sreesanth vs Harbhajan Slap Controversy : दोस्ती का अं , श्रीसंत ने हरभजन सिंह से तोड़े सभी रिश्ते, इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो और ब्लॉक

    April 25, 2026

    IPL 2026 : रायपुर में एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स का धमाका

    April 19, 2026

    Sachin Tendulkar : सचिन तेंदुलकर गलियों में खेलेंगे क्रिकेट , विष्णुदेव साय सरकार का बड़ा तोहफा, मचेगा धमाल

    April 19, 2026

    Indian Premier League 2026 में धमाका’ टिम डेविड ने रचा इतिहास, सबसे तेज 1000 रन बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंचकर मचाया तहलका

    April 18, 2026

    Indian Premier League 2026 : क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी’ रायपुर में RCB मैच, QR कोड से एंट्री सिस्टम लागू

    April 17, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    Chhattisgarh Govt officer Salary : छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला’ छत्तीसगढ़ के अधिकारियों को उच्चतर वेतनमान का लाभ, अधिसूचना जारी

    April 30, 2026

    CG Weather Update : हीटवेव से मिलेगी राहत’ छत्तीसगढ़’ में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश की चेतावनी

    April 30, 2026

    CG News : गांव में पसरा सन्नाटा ,माँ की अचानक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

    April 30, 2026

    10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही

    April 30, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.