कोरबा: शहर सीतामणी में प्रसिद्ध गणेश उत्सव समिति की धूमधाम हर ओर देखी जा रही है। यहां गणेश जी की मूर्ति मुंबई से मंगवाई गई है। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिरों और पंडालों में पहुंचकर भगवान गणेश की आराधना कर रहे हैं।

गणेश उत्सव के इस पावन पर्व पर पूरे कोरबा में हर्षोल्लास का माहौल है। भक्तगण सुबह-शाम गणपति की आरती में शामिल हो रहे हैं और उनके दर्शन के लिए पंडालों में भीड़ उमड़ रही है।


