कैथा मेला मार्ग व्यवस्था (रूट डायवर्ट)
दिनांक 09.08.2024 को कैथा मेला थाना हसौद में होने के कारण चन्द्रपुर रोड की ओर से एवं बिर्रा से चन्द्रपुर की ओर जाने वाली भारी वाहन एवं अन्य वाहन का मार्ग निम्न परिवर्तित किया गया है :-
▶ चन्द्रपुर, डभरा, छपोरा की ओर से आने वाली भारी वाहन व अन्य वाहन हसौद के मिलन चौक से परिवर्तित होकर परसदा चौक, चिस्दा मार्ग होते हुए बिर्रा जावेगी।
▶बिर्रा मार्ग की ओर से चन्द्रपुर, डभरा, छपोरा की ओर आने वाली भारी वाहन व अन्य वाहन बम्हनीडीह होते हुए नेशनल हाईवे-49 में जाकर अपने दिशा जावेगी।
▶कैथा मेला में जाने वाले वाहन ड्रॉप गेट के पहले अपने वाहनों को सडक के किनारे व्यवस्थित रखकर मेला जावें।


