Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Breaking News : 3 नामजद आरोपी पुलिस राडार पर , मुख्य आरोपियों की पहचान उजागर, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बिछाया जाल

    April 29, 2026

    CG NEWS : झूठी खबर बनी हिंसा की वजह’ गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलते ही फेरीवालों पर टूटा कहर

    April 29, 2026

    नगर निगम की बैठक में बवाल’ महिला आरक्षण पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, जमकर हंगामा

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Korba – कोलफील्ड्स विस्तार की भेंट चढ़ा मलगांव, कुछ ही घंटों में गांव हुआ इतिहास
    Chhattisgarh

    Korba – कोलफील्ड्स विस्तार की भेंट चढ़ा मलगांव, कुछ ही घंटों में गांव हुआ इतिहास

    News EditorBy News EditorMay 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा – सिस्टम के आगे न किसी की पहले कभी चली है और न कभी चलने वाली है। कोरबा जिले के मलगांव का अस्तित्व शुक्रवार को कुछ ही घंटों में हमेशा के लिए समाप्त हो गया। यहां तक साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदान को बढ़ाना है। इसके लिए काफी समय से भू-अर्जन की प्रक्रिया प्रशासन के द्वारा चलाई जा रही थी।

    खबर के अनुसार दो बसों में फोर्स भरकर आई। उसने स्थानीय सुरक्षा का सहयोग लिया। बताया गया कि बहुत समय से मलगांव को लेकर गतिरोध स्थिति बनी हुई थी। बार-बार ब्लास्टिंग की वजह से लोगों की परेशानी कायम थी। बहुत पहले काफी लोगों ने खतरों को देखते हुए यहां से दूरी बना ली थी। जबकि कुछ लोग पूरे दमखम के साथ संघर्ष कर रहे थे। 8 से 10 परिवार यहां पर बचे थे और आखिरकार उन्हें भी जबरिया हटा दिया गया। पूरी सख्ती से यहां तोडफ़ोड़ के साथ डोजरिंग की खबर मिली। अब ऐसा कोई इंसान नहीं बचा है जो यह कह सके कि कभी पहले यहां मलगांव हुआ करता था।

    इसी गांव के रहने वाले राजेश जायसवाल ने इस कार्यवाही को पूरी तरह से गलत ठहराते हुए न्याय की मांग की है। उन्होंने सरकार तक अपनी बात पहुंचाई है। इसमें कहा गया कि बिना नोटिस, पूर्व सूचना और मुआवजा दिए बिना उनके पैतृक मकान के साथ-साथ यहां पर लगाए गए पेड़-पौधों को समाप्त कर दिया गया। तर्क दिया गया कि उनके पिता उदय नारायण जायसवाल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जा बगीचा लगाया गया था उसे भी नष्ट करने का काम किया गया। राजेश ने पुनर्वास और विस्थापन नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि अगर 7 दिन के भीतर इस पूरे मामले में न्याय नहीं मिला तो वे परिवार सहित आत्मदाह करने को मजबूर होंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी एसईसीएल प्रबंधन के साथ-साथ प्रशासन की होगी।

    लोगों को परेशान करने और घुटने टेकने को मजबूर करने के अंतर्गत मलगांव में कार्रवाई से एक दिन पहले यानि 29 मई को बिजली गुल कर दी गई। उद्देश्य यह था कि गर्मी के मौसम में जनता को परेशान किया जाए ताकि वह यहां काबिज रहने का इरादा दिमाग से निकाल दे। लंबे समय से परेशानी झेल रहे लोगों ने फिर भी हार नहीं मानी। लेकिन अंतत: तानाशाही के चक्कर में उन्हें बेमन से अपने पैतृक गांव को छोडऩा पड़ा। इससे पहले गांव के स्कूल को एसईसीएल प्रबंधन ने बुलडोज करा दिया। यहां के शिक्षक और बच्चों को झाबर स्कूल में शिफ्ट किया गया है। इसके बाद से ही बखेड़ा मचा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Breaking News : 3 नामजद आरोपी पुलिस राडार पर , मुख्य आरोपियों की पहचान उजागर, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बिछाया जाल

    April 29, 2026

    CG NEWS : झूठी खबर बनी हिंसा की वजह’ गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलते ही फेरीवालों पर टूटा कहर

    April 29, 2026

    नगर निगम की बैठक में बवाल’ महिला आरक्षण पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, जमकर हंगामा

    April 29, 2026

    Major Action By Security Forces : इनामी नक्सली मिसिर बेसरा चारों ओर से घिरा, ऑपरेशन तेज

    April 29, 2026

    Chhattisgarh Crime News : पारिवारिक विवाद बना वजह , पिता की प्रताड़ना और कर्ज के बोझ से तंग आकर घर छोड़कर भागा था बेटा

    April 29, 2026

    हत्या के प्रकरणों के अनुसंधान पर पुलिस अधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण

    April 29, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    CG Breaking News : 3 नामजद आरोपी पुलिस राडार पर , मुख्य आरोपियों की पहचान उजागर, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बिछाया जाल

    April 29, 2026

    CG NEWS : झूठी खबर बनी हिंसा की वजह’ गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलते ही फेरीवालों पर टूटा कहर

    April 29, 2026

    नगर निगम की बैठक में बवाल’ महिला आरक्षण पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, जमकर हंगामा

    April 29, 2026

    Major Action By Security Forces : इनामी नक्सली मिसिर बेसरा चारों ओर से घिरा, ऑपरेशन तेज

    April 29, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.