Thursday, January 29, 2026

जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम पेंड्री में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा किया गया

वर्तमान समय में बढ़ते सायबर अपराधो को संज्ञान में लेते हुए उचित बचाव के लिए श्री विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में सायबर जन जागरूकता/यातायात नियमों का पालन करने संबंधी कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 12.04.2025 को थाना जांजगीर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पेंड्री में आयोजित किया गया।

सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उचित बचाव के लिए यातायात नियमों के संबंध में भी लोगों को जागरुक करते हुए बिंदुवार जानकारी दिया गया

1. शराब के नशे में वाहन न चालांए।
2. तेज गति से वाहन न चलाएं।
3. हेलमेड पहन कर मोटर सायकल चलाए
4. मोटर सायकल में ट्रिपल सवारी न करे।
5. माल वाहक वाहन, ट्रैक्टर, पिकअप या अन्य माल वाहक वाहन में सवारी न बैठाए
6. अत्यधिक असंतुलित हालत में लोंगों को परिवहन न करें।
7. रात्रि यात्रा में विशेष सतर्कता बरते
8. शादी समारोहों (बारात आदि) में वाहन चालकों की स्थिति पर विशेष ध्यान दें।
9. नींद या नशे की स्थिति में वाहन चलाने पर सख्त प्रतिबंध ।
10. यातायात नियमों का कड़ाई से पालन
11. नाबलिकों को वाहन न सौपें।
12. सभी वाहन चालक गति सीमा एवं अन्य नियमों का पालन करें।

⏩ उपरोक्त कार्यक्रम में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर एवं ASI रामप्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आरक्षक दिलीप सिंह, नीतीश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -