Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) कॉन्स्टेबल चेतन सिंह ने 31 जुलाई को अपने सीनियर और तीन मुस्लिम पैसेंजर्स की हत्या कर दी थी। अब मध्य प्रदेश के उज्जैन के एक मुस्लिम ऑटो ड्राइवर ने चेतन पर शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित वाहिद खान ने भास्कर को बताया कि चेतन ने उसे गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिया था, उसके साथ मारपीट की। यहां तक कि आतंकी मामले में फंसाने की भी धमकी दी थी। वाहिद ने बताया कि साल 2016 में चेतन सिंह RPF के डॉग स्क्वाड में उज्जैन में तैनात था। तब मैं…
वंदे भारत एक्सप्रेस नए कलर में पटरी पर उतर चुकी है। देश में अभी सफेद-नीले रंग के कॉम्बिनेशन वाली वंदे भारत दौड़ रही हैं। नई ट्रेन केसरिया रंग में है। इंडियन कोच फैक्ट्री (ICF) ने फिलहाल ट्रेन टेस्टिंग के लिए रवाना कर दी है। नई वंदे भारत में केसरिया-ग्रे का कॉम्बिनेशन रखा गया है। अभी सफेद-नीले रंग वाली वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं। आईसीएफ के जनरल मैनेजर बीजी माल्या ने कहा कि ये वंदे भारत की 31वीं ट्रेन है। इसे नया रंग केसरिया दिया गया है, क्योंकि ये हमारे तिरंगे का रंग है। इसे ग्रे कलर के साथ कॉम्बिनेशन…
बलौदाबाजार जिले में हुए सड़क हादसे में शिक्षक की मौत हो गई, वहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया, वहीं घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला लवन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोहरौद निवासी शिक्षक भुवनेश्वर रात्रे (50 वर्ष) अपनी पत्नी प्रतिभा रात्रे के साथ अपनी बेटी के यहां बलौदाबाजार गए हुए थे। 19 अगस्त की सुबह शिक्षक दंपति अपनी स्कूटी (सीजी 22 एस 9294) पर सवार होकर बलौदाबाजार से अपने गांव कोहरौद जा रहे…
गरियाबंद जिले के देवभोग में BHN स्कूल की बस शनिवार को हादसे का शिकार हो गई। ब्रेक फेल होने के चलते बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि बच्चों को मामूली चोट लगी है। इधर हादसे के बाद स्कूल बसों की फिटनेस की जांच की मांग एक बार फिर उठने लगी है। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को BHN स्कूल की छुट्टी होने पर बस बच्चों को लेकर निकली। इनमें से एक बस में 30 बच्चे सवार थे। बस देवभोग और गिरसूल होते हुए सीनापाली की ओर जा रही थी। इसी बीच गिरसूल के पास मोड़…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पति, सास, देवर सहित परिवार के 8 सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कोटखर्रा गांव में 8 जुलाई 2023 को नवविवाहिता निर्मला टांडिया (25 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर बेटी को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि पति, सास, देवर समेत परिवार के अन्य सदस्य दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। साथ ही उसे बांझ (संतान…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शुक्रवार को आरोपी खुद थाने पहुंचकर पुलिस को गुमराह भी करने लगा। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिसकी रिपोर्ट के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामाला बिलाईगढ़ थाना इलाके के लुकापारा गांव का है। जहां आरोपी हरि राम खटकर (52 वर्ष) अपनी पत्नी सगुन बाई खटकर के साथ रहता था। चरित्र शंका को लेकर वो अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता था। शुक्रवार की सुबह भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ।…
सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अभद्र और अपमानजनक पोस्ट को लेकर एक याचिका पर सुनवाई की। जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस प्रशांत कुमार की बेंच ने कहा कि सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट करने वालों को सजा मिलनी जरूरी है। बेंच ने कहा कि ऐसे लोग माफी मांगकर आपराधिक कार्यवाही से नहीं बच सकते हैं। उन्हें अपने किए का नतीजा भुगतना होगा। कोर्ट ने तमिल एक्टर और पूर्व विधायक एस वे शेखर (72) के खिलाफ दर्ज मामले को खारिज करने से इनकार कर दिया। उनके खिलाफ महिला पत्रकारों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का केस दर्ज है।…
रायपुर में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कार्यकर्ता सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के लोगों को 10 गारंटी दी है। उन्होंने बिजली फ्री करने की बात कही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं को रोजगार देने की बात कही है। उनके मुताबिक सरकार बनते ही सारे वादे पूरे किए जाएंगे। मानस भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने भाजपा-कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल की 10 गारंटी बिजली की गारंटी दिल्ली और पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ में भी हर महीने हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। छत्तीसगढ़ में सभी गांव और शहरों में बिना कट लगे…
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले तबादलों का दौर जारी है। मंत्रालय से जल संसाधन विभाग के 33 अफसरों की नई जगह पोस्टिंग का आदेश जारी किया गया है। विभाग के विशेष सचिव अनुराग पाण्डेय ने ये आदेश जारी किया है। जारी की गई लिस्ट में ज्यादातर सब इंजीनियर्स का ही ट्रांसफर किया गया है। वहीं कुछ सब डिवीजन ऑफिसर्स और EE को भी बदला गया है। खबरें और भी हैं…
रायपुर : राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग में अनाधिकृत रूप से हड़ताल पर गए सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक (एलबी) के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं. लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के सभी संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई करने कहा है. गौरतलब है कि प्रदेश के सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक (एलबी) छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के आह्वान पर 10 अगस्त से (पूर्ण सेवा की गणना कर सही वेतन निर्धारण/वेतन विसंगति) को दूर करने के लिए अनाधिकृत रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे…
