Author: News Editor

देश में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है. दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के इलाकों में शनिवार से बारिश हो रही है. पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है. मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वी और मध्य भारत में 19-20 अगस्त को भारी बारिश की संभावना जताई है. छत्तीसगढ़ में भी 19 और 20 अगस्त को तेज बारिश को लेकर अलर्ट जरी किया गया है. मौसम विभाग ने पूर्वी भारत के लिए अनुमान लगाते हुए कहा है कि ओडिशा में आज 19 अगस्त को बहुत भारी बारिश होगी. इसके अलावा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में…

Read More

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज रायपुर आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यकर्ताओं की बड़ी सभा को सम्बोधित करेंगे। आज प्रदेश की चुनावी राजनीति में आम आदमी पार्टी की मेगा एंट्री होगी। खबर है कि केजरीवाल पार्टी के मंच से चुनावी वादे नहीं गारंटी देंगे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया ने बताया कि हमारी पार्टी वादे नहीं करती। झूठे वादे करना भाजपा और कांग्रेस का काम है। हम गारंटी देते हैं। जनता के लिए कामों की गारंटी केजरीवाल रायपुर में देंगे। जैसे दिल्ली और पंजाब में सरकार…

Read More

रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 24 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। तीसरी रेल लाइन के काम के कारण 19 से 30 अगस्त तक गाड़ियां प्रभावित रहेंगी। इस बार ईस्ट कोस्ट रेलवे के भुवनेश्वर-मंचेश्वर और संबलपुर रेलवे स्टेशन के बीच काम होगा। इसी बीच रक्षाबंधन का पर्व भी है। लिहाजा यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए रेलवे ने वैकल्पिक व्यवस्था की भी कोई जानकारी नहीं दी है। सिर्फ रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया हैl नॉन इंटरलॉकिंग का काम 17 से 29 अगस्त के बीच होगा।…

Read More

रायपुर : कोल घोटाले के आरोप में जेल में बंद निलंबित आइएएस अफसर रानू साहू, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय, निखिल चंद्राकर सहित अन्य 11 लोगों के खिलाफ शुक्रवार को ईडी चार्जशीट दाखिल की। अजय सिंह राजपूत की स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल गई है। ईडी ने माइनिंग ट्रांसपोर्ट, परिवहन और उत्खनन में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। ईडी द्वारा चालान पेश करने के बाद मामले की अगली सुनवाई 23 सितंबर निर्धारित की गई है। ईडी के वकील डा. सौरभ पांडेय के अनुसार चार्जशीट में आइएएस अफसर पर कलेक्टर के पद पर रहते हुए माइनिंग,…

Read More

कोरबा जिला अस्पताल से गुरुवार को बच्चा चोरी हो गया था,बच्चा चोरी करने वाली महिला की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की तलाश में जुटी हुई थी, वही पुलिस ने कोरबा जिले के कोरबी पुलिस चौकी के समीप एक गांव से 4 माह के बच्चे बरामद कर लिया है, जिस समय बच्चे तक पुलिस टीम पहुंची उस समय तक बच्चे को पानी पिला पिला कर जिंदा रखा गया था। बच्चा चुराने वाली महिला के साथ बच्चे को अस्पताल ले जाया गया है। जहां बच्चे के स्वास्थ्य में…

Read More

बंगलूरू के संगोली रयन्ना रेलवे स्टेशन पर एक एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। उद्यान एक्सप्रेस के स्टेशन पर पहुंचने के दौरान ही यह आग लगी। यह घटना यात्रियों के ट्रेन से उतरने के दो घंटे बाद हुई। इस घटना में किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। घटना की जानकारी पाकर दमकल गाड़ी और विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दक्षिण-पश्चिमी रेलवे ने बताया कि इस मामले में अन्य जानकारी का इंतजार है। ट्रेन में आग लगने की जानकारी पाकर दमकल गाड़ी और विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे।…

Read More

हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और लैंडस्लाइड ने काफी तबाही मचाई। हिमाचल में 9 हजार से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए। 11 हजार लोगों ने पलायन किया, जबकि 330 लोगों की जान चली गई है। यही वजह है कि लोग अब घर छोड़कर जाने को मजबूर हैं। इनके घरों में दरारें आ गई हैं और नीचे की मिट्टी बह गई। किसी भी वक्त घर गिर सकता है। कुछ लोगों ने प्रदेश ही छोड़ दिया है। वहीं राज्य में 12 में से 11 जिलों में 857 सड़कें बंद हैं। 4,285 ट्रांसफार्मर और 889 जल आपूर्ति योजनाएं रुकी हुई हैं। बारिश, बाढ़, फ्लैश…

Read More

जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने कहा कि पवित्र अमरनाथ गुफा से लौटते समय शुक्रवार देर रात एक 50 वर्षीय तीर्थयात्री की मौत हो गई, क्योंकि वह कालीमाता के पास फिसल गया और 300 फीट नीचे गिर गया। मृतक की पहचान विजय कुमार शाह के रूप में हुई, जो बिहार के रोहतास जिले के तुम्बा गांव का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि बिहार के रोहतास जिले के तुंबा गांव के निवासी एक तीर्थयात्री विजय कुमार शाह (50) पवित्र अमरनाथ गुफा से लौटते समय कालीमाता मंदिर के पास फिसल गए और 300 फीट नीचे गिर गए। तीर्थयात्री को माउंटेन रेस्क्यू टीम और सेना ने संयुक्त रूप से अभियान…

Read More

ISRO ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को चांद के बिल्कुल करीब पहुंचा दिया है। हाल में ही ISRO ने विक्रम लैंडर में लगे कैमरे से खींचे गए चांद के सतह की फोटो और रिकॉर्ड किए हुए वीडियो को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में साफतौर पर दिख रहा है कि विक्रम लैंडर चांद की सतह से बिल्कुल नजदीक है। ISRO ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि विक्रम लैंडर बिल्कुल सही कंडिशन में है। https://twitter.com/isro/status/1692484515963588645?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1692484515963588645%7Ctwgr%5E2d3a3d27d4ca612ad29c83e16011283490029ac9%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Findia%2Fnational%2Fchandrayaan-3-is-just-about-to-land-on-the-moon-sent-the-best-pictures-and-videos-of-the-moon-2023-08-19-982363 23 अगस्त को चांद पर लैंड करेगा विक्रम लैंडर बता दें कि, विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चांद के साउथ पोल…

Read More

आज श्रावण शुक्ल की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 10 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। आज हरियाली तीज है। आज रात 9 बजकर 18 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 47 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 अगस्त का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि  आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके…

Read More