Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
वंदे भारत एक्सप्रेस नए कलर में पटरी पर उतर चुकी है। देश में अभी सफेद-नीले रंग के कॉम्बिनेशन वाली वंदे भारत दौड़ रही हैं। नई ट्रेन केसरिया रंग में है। इंडियन कोच फैक्ट्री (ICF) ने फिलहाल ट्रेन टेस्टिंग के लिए रवाना कर दी है। आईसीएफ (इंटीग्रल कोच फैक्ट्री) के जनरल मैनेजर बीजी माल्या ने कहा कि इसे नया रंग केसरिया दिया गया है, क्योंकि ये हमारे तिरंगे का रंग है। इसे ग्रे कलर के साथ कॉम्बिनेशन किया गया है। ये काफी अच्छा लग रहा है। वंदे भारत की मोदी ने लाल किले से की थी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…
पाकिस्तान के लोगों ने सीमा हैदर को जान से मारने की धमकी दी है और कहा है कि सीमा के लिए अब पाकिस्तान में कोई जगह नहीं है. सीमा तो खुलेआम डेथ थ्रेट देने वाले पाकिस्तानियों ने कहा कि उसने मुसलमानों और उनके मज़हब का अपमान किया है. इन पाकिस्तानी लड़कों ने आगे कहा कि सीमा ने अपना हिन्दू मजहब कर लिया है, अगर हमारे मुल्क में आ जाए, तो हम उसका कत्ल कर देंगे. गुस्साए पाकिस्तानी लोगों ने सीमा के राम नाम के जयकारे लगाने पर भी ऐतराज किया. पाकिस्तानियों ने दावा किया कि सीमा का कोई किरदार नहीं…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों लद्दाख की यात्रा पर हैं। कांग्रेस नेता की बाइक राइड करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। राहुल गांधी ने शनिवार को लेह शहर से सुरम्य पैंगोंग झील तक अपनी केटीएम 390 ड्यूक बाइक दौड़ाई। 25 अगस्त तक लद्दाख में रहेंगे राहुल इस दौरान राहुल गांधी का अंदाज एकदम अलग नजर आया। राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी किया। राहुल गांधी ने लिखा कि पैंगोंग झील जा रहा हूं। मेरे पिता कहा करते थे कि ये दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। राहुल ने लेह, लद्दाख…
ISRO का चंद्रयान-3 मिशन इतिहास लिखने से अब महज एक कदम की दूरी पर है। शनिवार रात 2 बजे चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर विक्रम में दूसरी बार डीबूस्टिंग की गई। इस डीबूस्टिंग के बाद अब लैंडर विक्रम चंद्रमा की धरती के और करीब पहुंच गया है। इस वक्त लैंडर विक्रम चंद्रमा की कक्षा में सबसे पास 25 किलोमीटर की दूरी पर और सबसे दूर 134 किलोमीटर की दूरी की कक्षा में चक्कर लगा रहा है। डीबूस्टिंग के दौरान लैंडर विक्रम में लगे चारों इंजन का इस्तेमाल किया गया है। पहली डीबूस्टिंग में दो इंजन का इस्तेमाल किया गया था। वहीं…
वृषभ राशि (Taurus) वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन खर्चा भरा रहने वाला है. आपके बढ़ते खर्चों को लेकर आप परेशान रहेंगे. यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है. विद्यार्थियों को शिक्षा में यदि कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, तो उसके लिए वह अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं. आप किसी गलत बात के लिए हां में हा ना मिलाएं. मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. आपको कोई निर्णय बहुत ही सावधानी से…
गरियाबंद 19 अगस्त 2023/ जिले के किसानों की आय बढ़ाने, एकीकृत कृषि प्रणाली का उपयोग करने, फसल विविधता अपनाने एवं उद्यानिकी प्रोत्साहन के लिए आज खरखरा के शासकीय उद्यान रोपणी में कृषि उद्यमिता विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने फीता काटकर केंद्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित किसानों को अपने इंच इंच भूमि का सदुपयोग करते हुए उन्नत कृषि के साथ पशुपालन, मछली पालन, लाख पालन, मशरूम उत्पादन, औषधीय पौधों की खेती आदि कार्य करते हुए अधिक आय अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उद्यमिता विकास केंद्र में किसानों को…
गरियाबंद 19 अगस्त 2023/ उत्कृष्ट गरियाबंद कार्यक्रम के तहत जिले में शिक्षा स्तर में बढ़ोतरी और शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत जिले में समयबद्ध सिलेबस पूर्ण करने के साथ साप्ताहिक तथा मासिक परीक्षा का भी आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जुलाई के मासिक परीक्षा में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के जिले के टॉप 15 रैंक के लगभग 40 बच्चों को राजिम के शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल किया गया। बच्चों को मासिक परीक्षा में बेहतर अंक लाने के लिए पर्यटन स्थल…
रायपुर/ “छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत 11 वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने के लिए पूरे प्रदेश से हज़ारों नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठक “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के आह्वान पर 20 अगस्त 2023 को राजधानी रायपुर में “राज्य स्तरीय व्याख्याता-प्रधान पाठक महापंचायत” (State Level Lecturers- Head Master’s Maha Panchayat-2023) में सम्मिलित होंगे। प्रदेश के सभी नियमित व्याख्याता तथा नियमित प्रधान पाठकों का प्राचार्य पदोन्नति के लिए अपनी एकजुटता को प्रदर्शित करने के लिए “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा सहयोगी संगठन “छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ” (CGPITF) के द्वारा…
लद्दाख में शनिवार शाम सेना का एक वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में 8 जवानों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। हादसा क्यारी शहर से 7 किलोमीटर दूर कारू गैरीसन के पास हुआ।
बालकोनगर, 19 अगस्त, 2023। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपनी बहुप्रतीक्षित फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन किया। कंपनी ने चैंपियनशिप के दौरान किए गए प्रत्येक गोल पर 10 पेड़ लगाने का वादा किया है। पूरे टूर्नामेंट में कुल 75 गोल करने के साथ बालको अब अपने प्रचालन के आसपास 750 पेड़ लगाने के लिए तैयार है जो हरित दुनिया बनाने के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बालको के फुटबॉल टूर्नामेंट में 1500 से अधिक बालको कर्मचारियों और व्यावसायिक साझेदारों की भागीदारी की। 25 दिनों के दौरान 32 टीमों ने चैंपियनशिप प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया और मैदान…
