Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स की प्रोफाइल पिक्चर पर तिरंगा की फोटो लगाई। इसके साथ ही उन्होंने सभी से ऐसा करने की अपील भी की। पीएम मोदी की अपील के बाद भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेताओं के साथ-साथ कई अन्य लोगों ने भी ऐसा ही किया। लेकिन इस दौरान ‘X’ (ट्विटर) पर जिसने भी अपनी डीपी बदली और उन्हें ब्लू टिक मिला हुआ था, उनकी ब्लू टिक हट गया। कई मुख्यमंत्रियों का भी ब्लू टिक गया एक्स पर डीपी बदलने की वजह…
रायपुर। इसी साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने को है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में है। जहां एक ओर भाजपा अपनी पार्टी मजबूत करने की तैयारी में है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के लिए ये चुनाव बड़ा चुनौतीपूर्ण है। इसी कड़ी में आज जांजगीर में भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जांजगीर-चापा पहुंचे। इसके लिए रायपुर एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को कुछ ही महीने बचे हुए है। ऐसे में राजनितिक गलियारों में खलबली मची हुए है। लगातार नेताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी है। कुछ ही दिन पहले विधायक प्रमोद शर्मा ने जेसीसी से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रमोद शर्मा कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इसी बीच पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान सामने आया है।पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि इस मुद्दे पर विचार-विमर्श चल रहा है। कुछ रणनीतियां भी बन रही है। आने वाले समय में पता चल जाएगा।आपको बता दें…
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ समर वेकेशन के दौरान ब्रिटेन गए थे। वहां एक इवेंट के दौरान एक शख्स ने पूछा कि सुप्रीम कोर्ट में जजों की बेंच की कुर्सियां एक जैसी क्यों नहीं हैं। यानी उनकी बैक रेस्ट की ऊंचाई अलग-अलग क्यों है? इससे पहले किसी भी अधिकारी या जज ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया था। इसलिए CJI जब भारत लौटे तो उन्होंने सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट का मेंटिनेंस देखने वाले रजिस्ट्री अधिकारी को इस बारे में बताया और बदलाव के निर्देश दिए। दरअसल, सवाल पूछने वाले शख्स ने कई मुकदमों की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग देखी…
जांजगीर में कांग्रेस के भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हुए। उन्होंने संबोधन में मणिपुर और संसद की कार्यवाही का जिक्र किया और कहा कि, मणिपुर जल रहा है, 5 हजार घर को आग लगाई गई। हजारों लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं। हम चाहते थे कि प्रधानमंत्री इस पर कुछ बोलें लेकिन वे मौन नहीं तोड़ रहे। राहुल गांधी मणिपुर पहुंचकर हिंसा प्रभावित लोगों से मिले। हमारे कई सांसद मणिपुर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इस बात को उन्होंने संसद में रखा और सवाल किए। इस सवाल का जवाब प्रधानमंत्री ने नहीं दिया।…
कोरबा 13 अगस्त 2023/कलेेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशानुसार आजादी के 76वीं वर्षगाठ के अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी कोरबा जिले में स्वतंत्रता सह सद्भावना दौड़ दिवस के पूर्व 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता दौड़ सुबह 08 बजे कोरबा शहर के घंटाघर चौक से प्रारंभ होगी और मिनीमाता महाविद्यालय से महाराणा प्रताप बुधवारी बाजार चौक से होते हुए वापस घंटाघर में समाप्त होगी। इस दौड़ में जिले के स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, खेल संघों के खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक तथा आमजन शामिल होंगे। खेल अधिकारी जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने सभी…
कोरबा 13 अगस्त 2023/ नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया 14 अगस्त 2023 को दोपहर 02 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों से विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
कोरबा 13 अगस्त 2023/कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा जिले में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगीे। श्रीमती महंत सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में सुबह 09 बजे ध्वजारोहण करेंगी और सलामी लेंगी। मुख्य अतिथि श्रीमती महंत द्वारा जिलेवासियों के लिए प्रेषित मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण प्रातः 8 बजे के पूर्व सम्पन्न कर लिए जाएंगे ताकि उन कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी जिले के मुख्य समारोह में…
कोरबा 13 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप एवं पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण ने आज सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले परेड, पीटी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतिम रिहर्सल व तैयारियों का जायजा लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल डिप्टी कलेक्टर श्री सरोज महिलांगे मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू उपस्थित थे । सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह…
गरियाबंद जिले के देवभोग ब्लॉक में शासन-प्रशासन की उपेक्षा से परेशान गांववालों ने खुद ही पैसे जमा कर 1500 मीटर लंबी सड़क बना दी। ग्रामीणों ने 4 लाख का काम महज डेढ़ लाख रुपए में कर दिखाया। मामला ग्राम पंचायत झाखरपारा के आश्रित ग्राम तांडीपारा का है। ग्रामीणों को सड़क नहीं होने के चलते आने-जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था। तांडीपारा जाने के रास्ते में करीब एक किलोमीटर की कच्ची सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। हर साल बारिश में लोगों के लिए कीचड़ से भरी कच्ची सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता था। वे…
