Author: News Editor

मध्य प्रदेश के जबलपुर से लापता हुई नागपुर की भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ता सना खान की हत्या कर दी गई थी। सना की हत्या उसके बिजनेस पार्टनर अमित साहू ने की थी। अमित साहू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस मामले का अब पूरा खुलासा हो गया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नेता सना खान की हत्या मामले में पुलिस ने अमित साहू उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में नौकर जितेंद्र गौड़ को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस एक अन्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। लाखों रुपये…

Read More

बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक नर्स की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। इस मामले में पटना सदर एएसपी काम्या मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘वह (नर्स) अपनी शिफ्ट पूरी करके अपने हॉस्टल जा रही थी, तभी उसे चाकू मारकर घायल कर दिया गया। प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। मृतका की पहचान सोनी कुमारी के रूप में हुई है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच जारी है।’ बता दें कि पटना में अपराधियों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रह…

Read More

देश की राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त के भव्य कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं। आज रविवार को परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल भी की गई। सारी तैयारियां अपने अंतिम पड़ाव पर हैं। 15 अगस्त को लाल किला से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान 21 तोपों से सलामी भी दी जाएगी। इस बार जिन तोपों से सलामी दी जाएगी, वह बेहद ही ख़ास हैं। इस स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार देश में निर्मित लाइट फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। अभी तक 25 पाउंडर गन का होता था इस्तेमाल  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अभी तक 25 पाउंडर गन…

Read More

रायपुर : गौरेला- पेंड्रा- मरवाही में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। साथ ही कोरबा में भी कुछ देर तक धरती हिली।।भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग डरकर घर से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि सुबर करीब नौ बजकर नौ मिनट पर भूंकप के झटके महसूस हुए

Read More

ज्योतिष के अनुसार 13 अगस्त 2023, रविवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. अन्य राशि वालों के लिए रविवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन अनुकूल रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर यदि कोई चिंता थी, तो वह भी आज दूर होगी. आप कोई बड़ा काम हाथ में ना ले, नहीं तो आप की व्याख्या बढेगी और आप कोई गलत डिसीजन ले सकते हैं. यदि आपने अपने कामों को किसी दूसरों के भरोसे पर डाला  तो वह आपके…

Read More

रायपुर में शनिवार को सट्टा कारोबार से जुड़े 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अलग-अलग मामलों में इन शातिर बदमाशों की गिरफ्तारी हुई। जिनसे पुलिस करोड़ों के लेन-देन के बारे में पूछताछ कर रही है। जिसका खुलासा एक सब्जी वाले के खाते के ट्रांजेक्शन से हुआ है। गुढ़ियारी थाने में एक सब्जी विक्रेता ने शिकायत की थी। जिसके मुताबिक, अचानक उसे जानकारी मिली थी कि, उसके खाते में करोड़ों का लेन-देन हुआ है जबकि उसने ऐसा कोई खाता भी नहीं खुलाया है। इसी तरह अलग-अलग थानों में ऐसी शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है। रायपुर के एसएसपी…

Read More

संसद के मानसून सत्र में मणिपुर हिंसा का मुद्दा छाया रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव पर अपने जवाब 2 घंटे 12 मिनट के भाषण में 1 घंटे 32 मिनट बाद मणिपुर का जिक्र किया। इसके अगले दिन यानी 11 अगस्त को राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आर्मी मणिपुर में जारी हिंसा को दो दिन में खत्म कर सकती है। अब राहुल के बयान पर भाजपा नेताओं ने जमकर निशाना साधा। मणिपुर में भाजपा की सहयोगी नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के नेता रामेश्वर सिंह ने कहा कि राज्य में सर्जिकल स्ट्राइक करा देनी…

Read More

कोरबा 12 अगस्त 2023/मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जिले में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए जिले के सभी ग्राम पंचायतों में शिलाफलकम (शिला-पट्टिका) की स्थापना की जा रही है। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने निर्देशित किया है कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत, विकासखण्ड, शहरी, स्थानीय निकाय में शिलाफलकम समारोह आयोजित किया जाए। उल्लेखनीय है कि केंद्र एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार देश की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के…

Read More

कोरबा 12 अगस्त 2023/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सौरभ कुमार ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर शुष्क दिवस घोषित किया है। उन्होंने उक्त तिथि को जिले में स्थित समस्त देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, एफ.एल.-3, एफ.एल.-3 (क), मद्यभाण्डागार एवं भांग घोटा की फुटकर दुकानों को पूर्णतः बंद रखने हेतु निर्देशित किया है। उक्त अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रखते हुए उक्त आदेश कड़ाई से पालन कराने साथ ही अवैध शराब परिवहन, विक्रय एवं संग्रहण के विरूद्ध कड़ाई से कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

Read More

कोरबा 12 अगस्त 2023/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में जिला नोडल स्वीप व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप की उपस्थिति में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आज बालको के अम्बेडकर स्टेडियम में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे सहित जनप्रतिनिधि, बालको के अधिकारी-कर्मचारी, श्रमिक, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं नागरिकगण उपस्थित थे। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं एवं बालको औद्योगिक संस्थान के श्रमिकों ने मानव श्रृंखला का निर्माण कर मतदान करने का संदेश दिया। सीईओ श्री विश्वदीप ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा नागरिकों को…

Read More