Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जैव विविधता अधिनियम में संशोधन को लेकर केंद्र पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आदिवासी हितों के विपरीत है यह संशोधन. सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि लोकसभा से 25 जुलाई एवं राज्यसभा से 1 अगस्त को जैव विविधता (संशोधन) विधेयक, पारित कर दिया गया. इस संशोधन के बाद जैव विविधता उल्लंघन से संबंधित अपराधों को समाप्त कर दिया जाएगा. https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1689517768297623552?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1689517768297623552%7Ctwgr%5E0bc6f157dfd30afd8f573dc77b49e3d88829d3f1%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Flalluram.com%2Famendment-in-biodiversity-act-cm-baghel-attacked-center-said-this-amendment-is-against-interests-of-tribals%2F सीएम बघेल ने कहा कि प्रस्तावित संशोधन में निजी क्षेत्र की कंपनियों को सभी प्रकार के वन क्षेत्रों में व्यापार की छूट देता है. इसका वास्तविक उद्देश्य कार्पोरेट सेक्टर को वन संसाधनों की लूट…
रायपुर : सियासी गलियारों से बड़ी खबर सामने आई है. कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने AICC और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा है. नेताम सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक हैं. वे इंदिरा और नरसिम्हा सरकार में मंत्री रह चुके हैं. बता दें कि, अरविंद नेताम ने अपने पत्र में लिखा, मैं कांग्रेस पार्टी का क्रियाशील सदस्य हूं. 5 वर्ष पूर्व तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर कांग्रेस में वापस आकर अपने अनुभव से पार्टी को मजबूती प्रदान करने का हमेंशा प्रयास किया, लेकिन प्रदेश नेतृत्व के असहयोग रवैये के कारण मुझे निराशा हुई. प्रदेश…
कोरबा जिले में मालगाड़ी की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। बुधवार देर रात रेलवे ट्रैक पार करते हुए व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक शौकत खान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, निजी कंपनी में कार्यरत शौकत खान बुधवार रात अपने घर वापस लौट रहा था। वो दीपका बस्ती में रहता था। शांति नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास जब वो पटरी पार कर रहा था, तभी सामने से आ रही मालगाड़ी की चपेट में वो आ गया। मालगाड़ी से शौकत के…
जगदलपुर : विश्व आदिवासी दिवस के दिन जगदलपुर में आयोजित आक्रोश रैली में शामिल होकर वापस लौट रहे पिकअप वाहन पलटने से 15 ग्रामीण घायल हो गए, जिसमें से 1 ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत हो गई है. वहीं घायल 14 ग्रामीणों का इलाज डिमरापाल अस्पताल में जारी है. केशलूर SDOP ऐश्वर्य चंद्राकर ने बताया कि आक्रोश रैली से वापसी के दौरान पंडरीपानी मोड़ के पास वाहन चालक से गाड़ी अनियंत्रित हो गई, जिसके कारण वह पलट गई. वाहन में 32 ग्रामीण सवार थे, जिसमें 15 ग्रामीण घायल हुए. डिमरापाल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है. एक…
जशपुर : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बस स्टैंड में एक युवती की लाश बरामद की गई है। लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना सन्ना पुलिस थाना क्षेत्र की है। जहां बस स्टैंड पर एक युवती की लाश मिली है। युवती के शरीर में पुलिस को चोट के निशान भी मिले हैं। आशंका है कि युवती की हत्या कर लाश को फेंक दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
दुर्ग : जिले में एक 33 वर्षीय युवक शशांक दास ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर से वो हवा में 100 फीट उछलकर दूर जा गिरा। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दोस्तों ने बताया कि शशांक हमेशा कान में इयर फोन लगाकर रखता था। इसी के चलते वो उनकी बात नहीं सुना और ट्रेन की चपेट में आ गया। जानकारी के मुताबिक दुर्ग के कसारिडीह निवासी शशांक अपने दोस्त प्रियंक तिग्गा और भोजराज बघेल के साथ बुधवार दोपहर भिलाई की तरफ घूमने निकला था। तीनों प्रियदर्शनी परिसर अंडरब्रिज के पास पहुंचे। इसके बाद…
लोकसभा में बुधवार को दिए गए राहुल गांधी के भाषण के कुछ हिस्से हटा दिए जाने पर संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, अगर कुछ भी असंसदीय कहा जाता है तो उसे हटा दिया जाता है और यह एक पुरानी प्रथा रही है. ये कोई नई बात नहीं है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, अधीर रंजन चौधरी को सरकार पर उंगली उठाने से पहले संसदीय कार्यप्रणाली में स्पीकर और संसद टीवी की भूमिका समझनी चाहिए. राहुल गांधी कल अपने भाषण के दौरान कभी परेशान नहीं हुए, लेकिन ‘भारत माता की हत्या’ शब्द ऐसा नहीं है जिसका इस्तेमाल संसद…
अंतरिक्ष की दुनिया में भारत झंडा गाड़ने के लिए तैयार है. भारत का मून मिशन ‘चंद्रयान-3′ बुधवार को कक्षा में नीचे लाए जाने की एक और सफल प्रक्रिया से गुजरने के साथ ही चांद की सतह के और करीब आ गया.’चंद्रयान-3’ को 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था और 5 अगस्त को इसने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने एक ट्वीट में कहा, ‘चंद्रमा की सतह के और नजदीक. आज की गई प्रक्रिया के बाद चंद्रयान-3 की कक्षा घटकर 174 किमी x 1437 किमी रह गई है. इसरो ने आगे कहा कि…
कोरबा: जिले में दुर्घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है।आए दिन तेज रफ्तार के कारण यहां कई लोग बड़े हादसे का शिकार हो रहे हैं। ऐसे ही एक और बड़ी घटना सामने आई है। इस हादसे में दो बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक छठी कार्यक्रम से लौट रहे दो युवक बाइक में सवार थे जिसे तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में दोनों दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई, वही…
कोरोना वायरस भारत समेत दुनिया के कई देशों की मुश्किलें बढ़ा चुका है. इस बीच, पता चला है कि महाराष्ट्र में मई में ओमीक्रोन के नए सब-वेरिएंट ईजी.5.1.1 पाया गया है. हालांकि, इसकी ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसका केवल एक ही केस अब तक सामने आया है. महाराष्ट्र की स्वास्थ्य निगरानी अधिकारी बबीता कमलापुरकर ने बताया कि जून, जुलाई और अगस्त महीनों में मामलों में हुई बढ़ोतरी के कारण कोविड-19 प्रोटकॉल का पालन करना जरूरी है. अपील है कि लोग कोरोना के नियमों का पालन करें. स्वास्थ्य अधिकारी बबीता कमलापुरकर ने कहा कि ईजी.5.1.1 सब-वेरिएंट मई…
