Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
जधानी रायपुर में एक शख्स से ठगी हो गई है। ठग ने उसे SBI क्रेडिट कार्ड के फायदे गिनाए। साथ ही ये भी कहा कि हम तो आपके केवल समझा सकते हैं, बाकी आपकी मर्जी। फिर ओटीपी लेकर खाते से करीब डेढ़ लाख रुपए उड़ा दिए। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। बैहार गांव का रहने वाला शब्दशरण साहू पेशे से प्लंबर है। उसका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आरंग की शाखा में अकाउंट है। उसने बैंक से 2020 में क्रेडिट कार्ड इशू करवाया था। मगर कुछ महीने पहले उसे लगा कि क्रेडिट कार्ड को बंद करवा देना चाहिए। इसके बाद…
जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के फैसले को चुनौती देने वाली 23 याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। चौथे दिन बुधवार 9 अगस्त को याचिकाकर्ता मुज्जादार इकबाल खान की ओर से सीनियर एडवोकेट गोपाल सुब्रमण्यम सुबह 11 बजकर 25 मिनट से जिरह कर रहे हैं। इससे पहले तीन दिन 8, 3 और 2 अगस्त को एडवोकेट कपिल सिब्बल ने दलीलें दी थी। सुब्रमण्यम ने कहा कि विलय के समय जम्मू-कश्मीर किसी अन्य राज्य की तरह नहीं था। उसका अपना संविधान था। हमारे संविधान में विधानसभा और संविधान सभा दोनों को मान्यता प्राप्त है। मूल ढांचा दोनों के…
कोरबा 09 अगस्त 2023/ जिले में 01 जून से अब तक 616.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 09 अगस्त तक औसत वर्षा 651.5 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील कोरबा में 590.4 मिमी, भैंसमा में 748.7 मिमी, करतला में 609.4 मिमी, कटघोरा में 726.2 मिमी, दर्री में 662,0 मिमी, पाली में 573.4 मिमी, हरदीबाजार में 466.4 मिमी, पोड़ी-उपरोड़ा में 601.0 मिमी एवं पसान में 543.0 मिमी वर्षा हो चुकी है। अब तक सर्वाधिक वर्षा भैंसमा तहसील में दर्ज की गई है।
कोरबा 09 अगस्त 2023/ विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री जयसिंह अग्रवाल, मंत्री, राजस्व, आपदा प्रबंधन, पंजीयन और पुनर्वास (वाणिज्यिक कर) छत्तीसगढ़ शासन ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य में आदिवासी समाज ही नहीं सभी समाज के कल्याण के लिए योजनाएं बनाकर उनका उत्थान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने किसानों के कर्जमाफी के साथ ही धान के समर्थन मूल्य की राशि, पेसा कानून, आदिवासियों के जमीन की वापसी, देवगुड़ी स्थापना के साथ ही आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर जिलेवासियों को 637 करोड़ रुपए से अधिक के लागत के 2300 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 486 करोड़ 70 लाख 76 हजार रुपये लागत के 1838 कार्यों का भूमिपूजन तथा 150 करोड़ 32 लाख रुपए लागत के 462 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। इन कार्यों में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 32 करोड़ 89 लाख रुपये लागत के 198 कार्यों, नगर निगम जगदलपुर के 10 करोड़ 27 लाख 68 हजार रूपए लागत के 113 कार्यों, लोक निर्माण संभाग जगदलपुर-1 के 12 करोड़ 48 लाख 27 हजार…
छत्तीसगढ़-ओड़िसा से सटे जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र के गांव में पिछले दो माह से पुलिस और जनता सब पर चोर भारी पड़ रहे हैं. बीते रात यहां एक घर में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. चोरी की घटना में खाश बात यह है कि इस बार चोरों ने सुनसान मकान के बजाय मुख्य रोड स्थित एक ऐसे मकान को निशाना बनाया जहां घर के लोग भी मौजूद थे. रात में घर वाले गहरी नींद में सोए थे और चोरों ने बड़े आराम से घर मे घुसकर घर की आलमारी में रखे लाखों…
रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 20 ट्रेनों को एक बार फिर से कैंसिल कर दिया है। रक्षाबंधन के ठीक पहले ट्रेनों को बंद कर रेल प्रशासन ने यात्रियों की मुसीबतें बढ़ा दी है। इस बार चौथी लाइन को बिलासपुर रेल मंडल के सक्ती स्टेशन से जोड़ने और यार्ड का रिमॉडलिंग करने के नाम पर गाड़ियों को रद्द किया गया है। ट्रेनों को 9 से 23 अगस्त तक कैंसिल किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। सक्ती स्टेशन हावड़ा-मुंबई मेन लाइन पर है। यहां नागपुर से बिलासपुर और झारसुगुड़ा तक चौथी…
छत्तीसगढ़ में होने विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 9 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। राज्य में सबसे पहले अपने प्रत्याशियों का ऐलान करने वाली बसपा की पहली लिस्ट है। 9 विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। दो सीटों पर बसपा ने पिछली बार जीत दर्ज की थी। दोनों विधायकों जैजैपुर विधायक केशव प्रसाद चंद्रा और पामगढ़ विधायक इंदु बंजारे को फिर से टिकट दिया गया है। इनका नाम है लिस्ट में बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयाम ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें बिलासपुर, बेमेतरा,…
कोरबा.विश्व आदिवासी पर विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जा रहे है। इसी कड़ी में कोरबा में आदिवासी दिवस पर रैली निकाली गई।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ स्कूली बच्चों ने रैली में हिस्सा लिया ।
रायपुर: ओपन स्कूल परीक्षा में प्रवेश के लिए अगर आवेदन जमा नहीं किए हैं तो आपके लिए एक और मौका है। दरअसल छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित मुख्य, अवसर परीक्षा वर्ष 2023 में शामिल होने के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। पूर्व में परीक्षा में प्रवेश की तिथि 15 जुलाई तक निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ा दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा छात्रहित में इस तिथि को आगे बढ़ाकर विलंब शुल्क के साथ 14 अगस्त तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। वहीं छात्रों की परीक्षा सितंबर-अक्टूबर में आयोजित की…
