Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
रायपुर शहर के उत्तर विधानसभा के विधायक कुलदीप जुनेजा को लोगों का गुस्सा झेलना पड़ा। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग कुलदीप जुनेजा वापस जाओ के नारे विधायक के सामने ही लगा रहे हैं। लोगों का गुस्सा देखने के बाद विधायक चुपचाप वापस लौटते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो की पड़ताल करने पर इसके पीछे की सियासी वजहें भी सामने आई। मामला गुरुवार का है। जब अपने समर्थकों और कांग्रेस नेता राकेश धोतरे को लेकर विधायक कुलदीप जुनेजा खम्हारडीह बस्ती में पहुंचे थे। मोहल्ले के लोगों को इकट्ठा किया…
कोरबा : बैंक से लिए कर्ज को अदा नहीं कर पाने पर एक व्यवसायी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर चौक में इंडियन काफी हाऊस के पास श्याम आटो डील का संचालन भुनेश्वर गोस्वामी कर रहा था। गुरूवार की दोपहर खपरापारा- कांशीनगर स्थित अपने निवास में उसने फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी होने पर स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूछताछ में स्वजनों ने बताया कि उसने…
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आरोपों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। रायपुर में मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, अमित शाह अभी तक अपने बेटे को लांच नहीं कर पाए। राहुल गांधी को जितने बार रोकने की कोशिश करेंगे, वह उतनी ही तेजी से आगे बढ़ेंगे। उन्हें लांच करने की जरूरत नहीं है। शाह ने कहा था कि विपक्षी दल एक बार फिर राहुल गांधी को लांच कर रहे हैं। सीएम बघेल ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि पूरे देश में केरोसिन छिड़क दिया…
राजधानी दिल्ली से सटे गुरूग्राम में हिंसा फैलाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी पर गुरूग्राम पुलिस ने गुरुवार (10 अगस्त) को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने बताया कि हिंसा के दिन से अब तक कहीं भी सांप्रदायिक तनाव जैसी स्थिति रिपोर्ट नहीं की गई है. हिंसा में शामिल आरोपियों को हालात बेहतर होते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बीते दिनों नूह में एक समुदाय ने शिव मंदिर की शोभा यात्रा पर हमला कर दिया था जिसके बाद हरियाणा और आस-पास के जिलों में हिंसा फैल गई थी. ये हिंसा नूह की सीमा पार कर गुरूग्राम में भी हुई…
मणिपुर में 3 मई से शुरू हुई हिंसा से राज्य को काफी नुकसान झेलना पड़ा है. हालांकि, अब राज्य में हालात पहले के मुकाबले सामान्य हुए हैं. राज्य में अब बुलेट प्रूफ जैकेट की मांग बढ़ गई है, जहां पहले एक महीने में दो से ज्यादा बुलेट प्रूफ नहीं बिकती थी, अब 30 से 50 जैकेट बिक रही हैं. आलम यह है कि लोग बड़ी संख्या में जैकेट का ऑर्डर दे रहे हैं. लगातार मिल रहे ऑर्डर को लेकर एक स्थानीय दुकानदार ने एबीपी न्यूज़ को बताया, ‘हम पहले बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं बेचते थे, लेकिन जब से ये समस्या हुई…
भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव 12 अगस्त को होने हैं. खास बात ये है कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष के चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह भी मैदान में हैं. ऐसे में अब पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक की कोशिश है कि वह डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष न बन पाएं. डब्ल्यूएफआई के शनिवार (12 अगस्त) को होने वाले चुनाव के लिए अध्यक्ष पद की दौड़ में दो उम्मीदवार- संजय सिंह और 2010 राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अनीता श्योराण हैं. बृजभूषण पर महिला पहलवानों का यौन शोषण करने का आरोप लगाकर जंतर-मंतर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब सदन को संबोधित कर रहे हैं और अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब दे रहे हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर खूब निशाना साधा। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि लंका हनुमान ने नहीं जलाई। लंका को रावण के घमंड ने जलाया। इसलिए ये 400 से 40 हो गए। पीएम मोदी ने मणिपुर पर बोलते हुए कहा, ‘भारत के बारे में राहुल गांधी ने जो कहा, उसने लोगों को ठेंस पहुंचाई। राहुल गांधी भारत माता की हत्या की बात कही। ये लोग भारत के टुकड़े करने वालों का समर्थन करते हैं।’…
रूस ने चंद्रमा पर कदम रखने के लिए 47 बाद अपना अभियान लॉन्च कर दिया है। शुक्रवार तड़के स्थानीय समय के मुताबिक 2 बजकर 11 मिनट पर बोस्तोनी कॉस्मोड्रोम से लूना-25 को लॉन्च किया गया। रूस से पहले भारत अपने अंतिरक्ष यान चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर भेजा गया है। दोनों ही मिशन का उद्देश्य चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कराना और चांद की सतह का अध्ययन करना है। रूस और भारत दोनों के यान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेंगे। 1976 के बाद चांद पर रूस का पहला यान रूस ने 1976 के बाद पहली बार चंद्रमा पर अपने…
आज अधिक श्रावण कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज दोपहर 3 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर कल दोपहर 3 बजकर 22 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। हर्ष का अर्थ होता है-खुशी। साथ ही आज का पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 2 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 अगस्त का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। 1. मेष राशि आज…
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा वर्मी कम्पोस्ट के नाम पर किसानों को नकली मुरूम और मिटटी को जबरदस्ती देने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में कोरबा में आयोजित कलेक्ट्रेट घेराव में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश सरकार का किसान विरोधी चेहरा एक बार फिर उजागर हुआ है। किसानों को वर्मी कम्पोस्ट के नाम पर मुरूम और मिट्टी को जबरदस्ती थमा कर प्रदेश की भूपेश सरकार किस मुंह से किसान हितैषी होने का राग अलापती है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार…
