Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
आज पूरा देश विश्व आदिवासी दिवस मना रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी विश्व आदिवासी दिवस बनाया जाएगा। इस अवसर पर आज PCC प्रभारी कुमारी शैलजा 3 दिवसीय दौरे पर आ रही है। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। जानकारी के अनुसार, कुमारी शैलजा 3 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रही है। इस दौरान वे आदिवासी गौरव दिवस में शामिल होंगी। इसके अलावा राज्यस्तरीय-आदिवासी गौरव महासभा, बौद्धिक मंच भी शामिल होंगी। सुबह 11 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजन होगा। जिला और ब्लाक मुख्यालयों में भी क्रांति दिवस आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम में मोर्चा प्रकोष्ठ विभाग के…
केदारनाथ यात्रा मार्ग के आधार शिविर गौरीकुंड में लगातार बारिश के बीच बुधवार सुबह एक झोंपड़ी के भूस्खलन के मलबे की चपेट में आने से उसमें सो रहे एक परिवार के दो बच्चों की मृत्यु हो गई और एक अन्य घायल हो गया। गौरीकुंड में पांच दिन के भीतर भूस्खलन की यह दूसरी घटना है। रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गौरीकुंड गांव में हेलीपैड के समीप स्थित झोंपड़ी ऊपर पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आ गई जिससे उसके मलबे में परिवार के चार सदस्य दब गए। उन्होंने बताया कि जानकी नामक…
मणिपुर पुलिस ने असम राइफल्स की नौवीं बटालियन के जवानों पर बिष्णुपुर जिले में उनकी आवाजाही को रोकने का आरोप लगाते हुए एक प्राथमिकी दर्ज की है। Fxफाल में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि असम राइफल्स के जवानों ने अपने अधिकारियों के नेतृत्व में पिछले हफ्ते क्वाक्टा गोथोल रोड पर पुलिस वाहनों को रोक दिया था, जब पुलिस उग्रवादियों के खिलाफ अभियान चलाने जा रही थी। हालांकि, असम राइफल्स के अधिकारियों ने कहा कि अर्धसैनिक बल के जवान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कुकी और मैतेई कैडरों के बीच झड़पों को रोकने के लिए कमांड मुख्यालय द्वारा सौंपे…
कोरबा प्रसिद्ध कनकेश्वर धाम मंदिर को लेकर लोगो मे अफहवाहो का बाजार गर्म है की सावन के 1 माह तक पूजा होगी ये पूरी तरह गलत है युवा संगठन कनकेश्वर सेवा समिति कनकी धाम के सदस्यों ने बताया कि कुछ लोग गलत भ्रांति फैला रहे है सावन के दोनों माह के 8 सोमवार को पूजा होगी और मेला लगेगा, श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के दरवाजे हमेशा खुले है । इस बार अधिक मास होने के कारण श्रवण मास 2 महीने का है तो कनकेश्वर धाम में इस बार श्रवण सोमवार मेला 10 जुलाई से 31 अगस्त 2023 अर्थात 2 माह…
केरल और उत्तर प्रदेश सहित छह राज्यों की सात विधानसभा सीट पर पांच सितम्बर को उपचुनाव होंगे. निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को यह घोषणा की. इनमें कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमन चांडी के निधन के कारण खाली हुई सीट भी शामिल है. चांडी केरल की पुथुपल्ली सीट से विधायक थे. उन्होंने पांच दशक से अधिक समय तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया. आयोग के अनुसार, त्रिपुरा की दो सीट तथा केरल, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की एक-एक सीट पर उपचुनाव होंगे तथा मतगणना आठ सितंबर को होगी. झारखंड में डुमरी विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक जगरनाथ महतो…
पाकिस्तान से भागकर अपने 4 बच्चों के साथ प्रेमी सचिन मीणा से मिलने भारत पहुंची सीमा हैदर का अब तक न तो पासपोर्ट का वेरिफिकेशन हो पाया है और ना ही उसके कागजात वेरिफाई होकर पाकिस्तान से वापस आए हैं. इसके बावजूद सीमा हैदर और सचिन सुर्खियों में बने हुए हैं. पहले जिस प्रोड्यूसर ने सीमा हैदर और सचिन को ‘ए टेलर मर्डर स्टोरी’ में काम करने का ऑफर दिया था. अब वही प्रोड्यूसर अमित जानी इनकी प्रेम कहानी पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं. इस फिल्म का नाम रखा गया है “कराची टू नोएडा” जानकारी के मुताबिक अमित…
झारखंड के दुमका जिला अंतर्गत जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और भाजपा नेता देवेंद्र कुंवर ने भीड़ के बीच एक युवक का कान पकड़कर उठक-बैठक करवाई, उसे थूक चाटने को मजबूर किया और उसे लात से पीटा। युवक का नाम तौसिफ बताया जा रहा है, जिसपर नदी में स्नान करने वाली महिलाओं के वीडियो बनाने का आरोप है। यह वाकया बीते रविवार का है और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पूर्व विधायक भरी सभा में युवक को सरेआम बेइज्जत करते नजर आ रहे हैं। इसमें देखा जा सकता है कि पूर्व विधायक…
राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराध पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य में बलात्कार के आरोपियों और हिस्ट्रीशीटरों को कोई सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी। गहलोत ने ट्वीट कर दी फैसले की जानकारी सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ‘राज्य सरकार ने फैसला किया है कि बालिकाओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास एवं दुष्कर्म के आरोपियों एवं मनचलों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके लिए मनचलों का भी पुलिस थानों में हिस्ट्रीशीटरों की तरह रिकॉर्ड रखा जाएगा एवं राज्य सरकार/ पुलिस द्वारा जारी किए जाने…
हम आपको बुधवार 9 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली,…
कोरबा 08 अगस्त 2023/ नालसा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा आगामी 09 सितम्बर 2023 को नेशनल लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु जिला सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा श्री डी.एल. कटकवार द्वारा मोटर दुघर्टना दावा प्रकरणों के राजीनामा हेतु बीमा कंपनी के शाखा प्रबंधक/अधिवक्तागणों की बैठक ली गई। उक्त बैठक में बीमा कंपनी के अधिकारी श्री खगेश कुमार साहू, यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेन्स कंपनी, श्रीमती सुधा दुबे एवं किरण न्यू इंडिया इंश्योरेन्स कंपनी कोरबा, बीमा कंपनी के अधिवक्ता श्री संतोष मोदी, श्री संजय जायसवाल, सी.बी. राठौर, महेन्द्र अग्रवाल,…
