Author: News Editor

कोरबा 07 अगस्त 2023/भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत जिले के पंजीकृत समस्त किसानों को किसान पोर्टल मे ई-केवाईसी, आधार सीडिंग एवं लैंड सीडिंग करवाना अनिवार्य कर दिया हैै। ई-केवाईसी प्रधानमंत्री किसान पोर्टल पर ई.-के.वाई.सी. अपडेट करने का ऑप्शन दिया गया है, साथ ही फेस ऐप भी उपलब्ध कराया गया है। ई-केवाईसी करवाने हेतु पंजीकृत कृषक स्वयं पी.एम.किसान पोर्टल मे जाकर फेस ऐप या ओ.टी.पी. बेस्ड माध्यम से अपने आधार कार्ड नंबर का सत्यापन कर सकते हैं या लोक सेवा केन्द्र, लोक सेवा सेंटर्स, सी.एस.सी. के माध्यम से बायोमेट्रिक ई-केवाईसी अपडेट करा सकते हैं। शासन द्वारा निर्धारित नियमानुसार…

Read More

कोरबा 07 अगस्त 2023/ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री सौरभ कुमार एवं जिला नोडल स्वीप व मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में श्रीमती सीमा पात्रे उप जिला निर्वाचन अधिकारी के सहयोग से जिले के सभी विद्यालय एवं महाविद्यालयों में मतदान के प्रति युवाओं में जागरूकता लाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस स्व. प्यारे लाल कंवर शासकीय महाविद्यालय भैंसमा में मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के साथ मानव श्रृंखला का निर्माण कर मतदाताओं को मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरूक व प्रोत्साहित…

Read More

कोरबा 07 अगस्त 2023/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम खरीफ वर्ष 2023 में कृषकों को बीमा आवरण में शामिल होने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2023 है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसल हेतु सिंचित व असिंचित धान, मक्का, अरहर, मूंग, मूंगफली, कोदो, कुटकी, अरहर (तुअर) फसल का बीमा कराया जा रहा है। इन फसलों का ओलावृष्टि, बेमौसम बारिश, भूस्खलन, जल भराव, बादल फटने, आकाशीय बिजली जैसे प्राकृतिक आपदाओं, कीट एवं रोगों के परिणाम स्वरूप अधिसूचित फसलों के नष्ट होने की स्थिति में किसानों को बीमा का लाभ दिया जाएगा। खरीफ फसल के लिए कृषक द्वारा देय प्रीमियम…

Read More

कोरबा 07 अगस्त 2023/ जिले में 01 जून से अब तक 611.5 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 07 अगस्त तक औसत वर्षा 636.0 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील कोरबा में 581.4 मिमी, भैंसमा में 743.5 मिमी, करतला में 609.4 मिमी, कटघोरा में 726.2 मिमी, दर्री में 660.6 मिमी, पाली में 572.2 मिमी, हरदीबाजार में 438.2 मिमी, पोड़ी-उपरोड़ा में 601.0 मिमी एवं पसान में 543.0 मिमी वर्षा हो चुकी है। अब तक सर्वाधिक वर्षा भैंसमा तहसील में दर्ज की गई है।

Read More

कोरबा 07 अगस्त 2023/बदलते परिवेश एवं भाग दौड़ के इस समय में बैंक में वित्तीय लेनदेन का दबाव बढ़ा है साथ ही आमजनों को बैंक से वित्तीय लेनदेन में परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे मे बीसी सखी (बैंकिग कोरेस्पोंडेंट एवं डिजि-पे दीदी) ग्रामीण क्षेत्रो में बैकिंग सुविधाए उपलब्ध करा रही है। बीसी सखी द्वारा दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों, वनांचलों ग्रामीण क्षेत्रो में सेवा भावना से लोगों के घर-घर जाकर दिव्यांग, वृद्धा एवं असहाय लोगो को पेंशन भुगतान के साथ ही ग्रामीणों को मनरेगा मजदूरी भुगतान, किसान सम्मान निधि योजना, समस्त पेंशन योजना, बीमा योजना आदि की राशि समय…

Read More

बिलासपुर में नगर निगम के पंप हाउस में घुसकर बदमाश युवक ने ऑपरेटर की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। तलवार और रॉड लेकर आरोपी ने ऑपरेटर को मारने के लिए दौड़ाया तो कर्मचारी ने भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। निगम कर्मी की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ऑपरेटर की जमकर पिटाई की जा रही है। मंगला के दीनदयाल कॉलोनी निवासी नसीम बक्स (30) निगम में जेसीबी ऑपरेटर है। रविवार की सुबह वह ड्यूटी पर कुदुदंड स्थित पंप हाउस गया था। इसी दौरान बदमाश युवक विक्की…

Read More

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के कार्यों की शुरुआत पीएम मोदी के द्वारा वर्चुअल रूप से की गई, इस महत्वपूर्ण कार्य मे शामिल होने दुर्ग के रेलवे स्टेशन पर साँसद विजय बघेल, दुर्ग विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, रेल विभाग के आला अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे,,,इसी तरह पावर हाउस भिलाई के स्टेशन में पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय अपने समर्थकों और असम जनता के मौजूद रहे,, मंच से साँसद विजय बघेल ने पीएम मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया कि इनके प्रयासों…

Read More

कोरबा/बरपाली. जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आए है। उरगा बरपाली बस स्टैंड में एक तेज रफ्तार हाईवा ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे बाइक सवार की सड़क पर ही मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि हाईवा चालक नशे में था, जो कि हाईवा क्रमांक सीजी 10 ए के 6600 जो कि बालको से मड़वारानी राखड़ खाली करने गया था। राखड़ खाली कर वापस कोरबा की ओर जाते समय बरपाली के बस स्टैंड में एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक क्रमांक सी जी 12 ए आर 8248 में सवार…

Read More

छत्तीसगढ़ कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मोड में है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में कुछ ही महीने के अंदर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। वहीं, कई बड़े मंत्रियों का दौरा भी लगातार जारी है।  इसी बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 13 अगस्त को छत्तीसगढ़ आएंगे।  PCC चीफ दीपक बैज ने इसकी जानकारी दी है।

Read More

रायपुर : सीएमएचओ ऑफिस दुर्ग ने चौकीदार सहित 88 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. इच्छुक उम्मीदवार 10 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के ऑफिशियल वेबसाइट http://durg.gov.in/ पर उपलब्ध है. शैक्षिक योग्यता : 8th / 10th / 12th कुल वैकेंसी – 88 पद पदों का नाम – ड्रेसर ग्रेड  – 01 ड्रेसर ग्रेड – 02 OPD अटेंडेंट पिउन/क्लास IV पिउन / वार्ड बॉय स्वीपर चौकीदार ऐसे करें आवेदन इन पदों पर काम करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल http://durg.gov.in/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.  वेतनमान 15,600 – 62,000 रहेगा. इस सरकारी…

Read More