Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
ऑनलाइन सट्टा ऐप का संचालन करने वालों ने दुर्ग के युवक को गोवा में बंधक बना कर उसके परिजनों से 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। युवक के पिता ने इसकी शिकायत दुर्ग पुलिस से की। एसपी ने तुरंत एक टीम बनाकर गोवा भेजा। बताया जा रहा है कि वहां मट्टू नाम के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले के साथ ही पुलिस ऑनलाइन सट्टा के एक पैनल का भी खुलासा करेगी। दुर्ग निवासी सुयश ताम्रकार एक महीने पहले ऑनलाइन सट्टा पैनल चलाने के लिए गोवा गया था। उसे दीपक नेपाली के माध्यम से भेजा…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली यात्री गाड़ियों के अनियमित परिचालन से राज्य के लाखों नागरिकों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया है। मुख्यमंत्री बघेल ने पत्र में लिखा है कि रेलवे द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के कभी भी बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों को निरस्त करने की सूचना जारी कर दी जाती है। निरस्त ट्रेनें कब तक निरस्त रहेगी, इसकी भी जानकारी यात्रियों को नहीं दी जाती। यात्री ट्रेनों की निरस्ती के अलावा ट्रेनों के अत्यधिक विलंब से चलने से भी रेल यात्रियों को कई प्रकार की परेशानियों का…
दुर्ग में शिवनाथ नदी के जेवरा सिरसा घाट में बहे युवक का शव करीब 15 घंटे बाद आज सुबह मिल गया है। गांव वालों ने सुबह 7-8 बजे के बीच घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर सिरसा गांव में शिवनाथ नदी के किनारे पर शव को पानी में तैरते हुए देखा। लोगों ने शव खींचकर नदी के किनारे किया और पुलिस को सूचना दी। एसडीआरएफ की टीम सुबह रेस्क्यू करने के लिए जा ही रही थी। तभी रास्ते में उन्हें लाश मिलने की सूचना मिली तो वह वापस लौट आई। फ्रेंडशिप डे के दिन कांट्रैक्टर कॉलोनी सुपेला वार्ड-17 निवासी…
CM हाउस में आयोजित भूपेश कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। राज्य के शैक्षणिक संस्थाओं में पहले जैसी आरक्षण व्यवस्था के तहत एडमिशन प्रोसेस पूरा किया जाएगा। इसके निर्देश जारी किए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए राज्य शासन की ओर से दायर एसएलपी में पारित अंतरिम आदेश पर एक मई 2023 के अंतर्गत राज्य में पहले जैसी आरक्षण व्यवस्था के अनुसार नियुक्ति / चयन प्रक्रियाओं को जारी रखने के निर्देश दिए हैं। मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य की शैक्षणिक संस्थाओं में भी प्रवेश प्रक्रिया पहले की तरह आरक्षण व्यवस्था के अंतर्गत करने का…
हरियाणा के नूंह में हिंसा के बाद राज्य सरकार के बुलडोजर एक्शन पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट का आदेश आते ही डिप्टी कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने तुरंत अधिकारियों को कार्रवाई से रोक दिया। सरकार की डेमोलिशन ड्राइव का हाईकोर्ट ने सुओ-मोटो लिया था। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया ने रोक के आदेश दिए। नूंह में पिछले 4 दिन से तोड़फोड़ की कार्रवाई चल रही थी। इस दौरान 753 से ज्यादा घर-दुकान, शोरूम, झुग्गियां और होटल गिराए जा चुके हैं। प्रशासन ने इन्हें अवैध बताते हुए कहा कि इनमें रहने वाले 31 जुलाई की…
वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर में आज एएसआई के सर्वे का चौथा दिन है। चौथे दिन के सर्वे के लिए ASI टीम ज्ञानवापी पहुंच गई है। हिंदू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि सर्वे में अंजुमन इंतजामिया कमेटी भी सहयोग कर रही है। सर्वे शुरू होने में थोड़ी देरी हो सकती है क्योंकि आज सावन महीने का पांचवां सोमवार है। आज के ASI सर्वे में पूरा फोकस गुंबद पर है। इसके लिए आज कानपुर से दो expert टीम में शामिल हुए हैं। GPR expert आज मार्किंग करेंगे कि GPR कहां इंस्टॉल होना है। कल जब गुंबद का सीढ़ी का ताला खोला…
इसरो ने रविवार 6 अगस्त को रात करीब 11 बजे चंद्रयान-3 की ऑर्बिट घटाई। यान अब चंद्रमा के 170 किमी x 4313 किमी की ऑर्बिट में है। यानी चंद्रयान ऐसी अंडाकार कक्षा में घूम रहा है जिसमें उसकी चांद से सबसे कम दूरी 170 Km और सबसे ज्यादा दूरी 4313 Km है। ऑर्बिट बदलने के लिए चंद्रयान के इंजन कुछ देर के लिए फायर किए गए। इसरो ने बताया कि अब कक्षा को और कम करने का अगला ऑपरेशन 9 अगस्त 2023 को 13:00 से 14:00 बजे के बीच किया जाएगा। इससे पहले चंद्रयान 164 Km x 18,074 Km की…
दिल्ली में एम्सके इमरजेंसी वार्ड के पास आग लग गई है. मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां पहुंची हैं. आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. बताया जा रहा है कि एंडोस्कोपी डिपार्टमेंट में आग लगी है. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग को बुझाने की कोशिश कर रही है. लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है. आग इतनी तेज है कि उसके धुएं का गुबार ऊपर तक उठता दिखाई दे रहा है. ताजा अपडेट के मुताबिक, इमरजेंसी वार्ड के ऊपर लगी आग बुझा दी गई है. वॉर्ड से मरीज निकाल लिए गए थे. राहत की बात है कि अभी…
एक तरफ जहां पर पिछले कई दिनों से मणिपुर में हो रही हिंसा के चलते बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. वहीं, खुफिया एजेंसियों से मिल रही जानकारी से यह पता चला है कि भारत म्यांमार सीमा से सटे म्यांमार के इलाकों में म्यांमार के उग्रवादी गुटों और म्यांमार की सेना के बीच कई जगह झड़पें हुई है. भारत म्यांमार सीमा के इलाकों में कई उग्रवादी गुटों के कैंप हैं, जहां पर दोनों देशों की सेनाएं अपने अपने इलाकों में सक्रिय उग्रवादी गुटों के खिलाफ ऑपरेशन करती रहती हैं. इसी सिलसिले में पिछले एक हफ्ते से…
चंद्रयान-3 अब चंद्रमा के करीब पहुंचना शुरू हो चुका है। इसके साथ ही चंद्रयान-3 ली गई चंद्रमा की पहली तस्वीर भी जारी हो गई है। चंद्रयान-3 से जो वीडियो आया है उसमें स्पेसक्राफ्ट के साथ-साथ चंद्रमा की सतह को साफ साफ देखा जा सकता है। अंतरिक्ष एजेंसी ने वीडियो के साथ लिखा कि ‘चंद्रयान -3’ मिशन से चंद्रमा का दृश्य, जब पांच अगस्त को उसे चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया जा रहा था। इसके साथ ही अब चंद्रयान को चांद के और करीब लाने की कोशिशों के तहत उसे अंदर की कक्षाओं में भेजा जा रहा है। ऐसी ही…
