Author: News Editor

मोदी सरनेम मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने की प्रक्रिया बहाल कर दी गई है। इसके बाद आज से राहुल गांधी की सांसद सदस्यता बहाल कर दी गई है और अब राहुल गांधी फिर से सांसद कहलाएंगे और उनकी सदन में हाजिरी भी लगेगी। बता दें कि  सुप्रीम कोर्ट के शुक्रवार के आदेश के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा सचिवालय को संसद सदस्य के रूप में कानूनी प्रक्रिया बहाल करने की प्रक्रिया सोमवार को शुरू की गई। इससे पहले कांग्रेस ने सोमवार सुबह 10:30 बजे पार्टी के संसदीय कार्यालय में अपने लोकसभा सांसदों की बैठक बुलाई, जहां वह ‘मोदी सरनेम वाली…

Read More

मणिपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने बताया कि उसने राज्य के विभिन्न हिस्सों से सुरक्षा बलों से लूटे गए 1,195 हथियार अब तक बरामद किए हैं। पुलिस ने शनिवार शाम को एक बयान में बताया कि घाटी के जिलों से 1,057 हथियार बरामद किए गए और 138 हथियार पर्वतीय जिलों से बरामद किए गए हैं। पुलिस के बयान के अनुसार, ज्यादातर घाटी जिलों से बड़ी संख्या में गोला-बारुद भी बरामद किए गए हैं। बयान में कहा गया है, ‘‘सुरक्षा बल लूटे गए हथियार और गोला बारूद बरामद करने के लिए लगातार पर्वतीय और घाटी के क्षेत्रों…

Read More

आज अधिक श्रावण कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सोमवार का दिन है। आज देर रात 1 बजकर 47 मिनट तक समस्त कार्यों में सफलता दिलाने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 16 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज श्रावण महीने का पांचवा सोमवार है। आज सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर शुक्र वक्री गति से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 7 अगस्त का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी…

Read More

छत्तीसगढ़ में चुनाव करीब आते ही राम और हनुमान के नाम पर सियासत शुरू हो गई है। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा था कि भगवान राम और हनुमान कांग्रेस के साथ हैं। जिसके जवाब में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भगवान राम और हनुमान को बांटना उनकी छोटी बुद्धि है। उन्होंने कहा-वे हम सभी के हैं। हनुमान प्रभु राम के भक्त हैं और जो राम जी को बांटेगा, उन्हें हनुमान जी की गदा खानी पड़ेगी। 2023 में हनुमान जी की गदा कांग्रेस को पड़ेगी और कमल की सरकार बनेगी। इससे पहले पीसीसी अध्यक्ष बैज ने कहा था…

Read More

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन दिन से एक दिन पहले नाबालिग ने गुस्से में आकर उनकी गाड़ी का कांच तोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया। हालांकि गृहमंत्री के कहने पर उसे और उसके पिता को समझाइश देकर छोड़ने की बात कही जा रही है। घटना नेवई थाना क्षेत्र अंतर्गत मरोदा सेक्टर रिसाली की है। यहां शनिवार शाम को गृहमंत्री के जन्मदिन का कार्यक्रम था। शाम 6 बजे के करीब गृहमंत्री का काफिला यहां पहुंचा। इस दौरान उनके समर्थकों ने उनके स्वागत में पटाखे फोड़े। इससे पटाखे का एक टुकड़ा…

Read More

धमतरी जिले के रत्नाबांधा चौक पर विधायक रंजना साहू और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बदहाल सड़कों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस बीच सड़क से विधायक रंजना साहू को उठाने के लिए ASP मधुलिका सिंह ने उनकी बांह पकड़कर खींची, तो इस पर जमकर हंगामा शुरू हो गया। जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और विधायक को समझाया। काफी मिन्नतों के बाद विधायक मानीं और चक्काजाम खत्म किया। दरअसल धमतरी शहर से होकर रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे और 2 स्टेट हाईवे गुजरी है। इन तीनों प्रमुख सड़कों पर एक से डेढ़ फीट तक गहरे और खतरनाक गड्ढे हो गए हैं। इनकी मरम्मत…

Read More

छत्तीसगढ़ में इस हफ्ते हुई बरसात के बाद प्रदेश में कम बारिश वाले जिलों की संख्या 11 से घटकर 5 रह गई है। प्रदेश का सरगुजा जिला पिछले दिनों सूखे की चपेट में था। लेकिन बीते दिनों हुई बारिश से थोड़ी राहत जरूर मिली है। मानसून की शुरुआत से लेकर अब तक सरगुजा जिले में 54 फीसदी बारिश में कमी देखी गई है। सरगुजा में आने वाले दिनों में और बारिश होने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अबर सागर से नमी आ रही है, जिससे तापमान गिरा है लेकिन भारी…

Read More

कोरबा जिले के आदर्श नगर में रहने वाले SECL कर्मचारी की लाश संदिग्ध हालत में उनके घर से मिली है। शख्स यहां अकेला ही रहता था। उसके पति-बच्चे सूरजपुर जिले के बांकीपुर में रहते हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। एम- 892 मकान में SECL कर्मचारी घूरन सिंह कंवर रहता था। काम पर से लौटने के बाद वो 5 अगस्त की शाम से ही दिखाई नहीं दिया था। किसी अनहोनी की आशंका पर रविवार सुबह पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा, तो वो बिस्तर पर सोया हुआ दिखाई दिया। पड़ोसियों…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रायगढ़ जिले का दौरा लगभग तय हो गया है। PM मोदी अगस्त महीने के ही 17-18 अगस्त को रायगढ़ आ सकते हैं। जिसे लेकर बीजेपी पदाधिकारियों ने तैयारी भी शुरू हो गई है। शनिवार को ओम माथुर ने प्रस्तावित सभा स्थल का जायजा लिया और बैठक भी ली। जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर कोड़ातराई हवाई पट्टी में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जहां लाखों की भीड़ जुटने की भी उम्मीद है। जिसे लेकर बीजेपी प्रभारी ओम माथुर, अध्यक्ष अरुण साव, सह प्रभारी नितीन नवीन, ओपी चौधरी मौजूद रहे। जिन्होंने जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।…

Read More

छत्तीसगढ़ के जंगलों की प्राकृतिक शुद्धता की छटा अब देशभर में बिखरेगी। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वन उपज सहकारी संघ, आइआइएम रायपुर और केंद्रीय भंडार ने छत्तीसगढ़ हर्बल्स को लेकर एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। इस एमओयू के तहत सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लाइज को-ऑपरेटिव के सभी केंद्रीय भंडार स्टोर पर अब छत्तीसगढ़ हर्बल के उत्पाद उपलब्ध होंगे। प्रदेश की स्व-सहायता समूह की महिलाओं के आर्थिक विकास और समृद्ध भविष्य के लिए यह तीनों संस्थाएं मिलकर काम करेंगी, इससे वनवासी ग्रामीण महिलाओं और वन संग्राहकों की मेहनत को अब देश भर में नई पहचान मिलेगी। इस एमओयू का सबसे बड़ा लाभ वनवासी…

Read More