Author: News Editor

मणिपुर में पिछले 3 महीने से लगी आग शांत होने का नाम नहीं ले रही है। हिंसा की वजह से अब तक 160 से भी ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। हजारों लोग घायल हैं। तमाम लोग अपने घर छोड़कर शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं। जिन युवाओं को और छात्रों को पढ़ने के लिए स्कूल और कॉलेज में होना चाहिये थे, उनके हाथों में हथियार हैं। सरकार और प्रशासन हालात काबू में होने के दावे तो कर रहा है लेकिन जो खबरें सामने आ रही हैं, उनसे यह दावे केवल हवाहवाई ही नजर आ रहे हैं। जानकारी…

Read More

छत्तीसगढ़ के 4 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग के लिए ये चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के बाद 6 जिलों में हालात ऐसे हैं, जहां औसत बारिश सामान्य से ज्यादा दर्ज की गई है। सरगुजा के हालात भी पहले से सुधरे हैं और आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से स्थिति सामान्य होने की उम्मीद की जा रही है।

Read More

पाकिस्तान से भारत आई सीमा इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है। हर रोज उसको लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। भारतीय जांच एजेंसियां अभी उसको लेकर जांच कर रहे हैं। जब तक उसे क्लीनचिट नहीं मिल जाती है तब तक उसके भविष्य को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है। उसे वापस पाकिस्तान भी भेजा जा सकता है और उसे यहां सचिन के साथ रहने की अनुमति भी दी जा सकती है। हालांकि इसी बीच सीमा की वजह से सशस्त्र सीमा बल के दो जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है। SSB के हाथों में है भारत-नेपाल सीमा…

Read More

ज्योतिष के अनुसार आज यानी 04 अगस्त 2023, दिन शुक्रवार कैसा बीतने वाला है यह हम आज के राशिफल से जान पाते हैं. मिथुन राशि वालों के लिए दिन व्यवसाय के हिसाब से अच्छा बीत सकता है तो वहीं कुछ राशि के जातकों लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण बीत सकता है. बिजनेस को लेकर कई राशि के जातकों को सतर्कता बरतनी होगी. आइए जानते हैं कि सभी राशियों का आज का राशिफल क्या रहने वाला है. मेष राशि (Aries)- आज आपका दिन धार्मिक कार्यों को करने में बीत सकता है. कई महत्वपूर्ण मामले में आपको अपना पक्ष स्पष्ट रूप से रखना…

Read More

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम ने सर्वे शुरू कर दिया है। इस बार ASI टीम में 61 सदस्य हैं। यानी पिछली बार की तुलना में 40 सदस्य ज्यादा। ज्ञानवापी परिसर को 4 ब्लॉक में बांटा गया है। चारों तरफ कैमरे लगाए हैं। वीडियोग्राफी की जा रही है। ज्ञानवापी की पश्चिम दीवार पर सबसे ज्यादा फोकस है। दीवार की बारीक स्कैनिंग की जा रही है। कलाकृतियों को देखा जा रहा है।ASI के साथ हिंदू पक्ष अंदर गया है। जबकि मुस्लिम पक्ष ने सर्वे में शामिल होने से इनकार कर दिया है। मुस्लिम पक्ष ज्ञानवापी नहीं…

Read More

कोरबा 03 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने अपनी पदस्थापना के दूसरे दिन जिले के अंतिम छोर के क्षेत्र पसान, कोरबी-पिपरिया, चोटिया, तानाखार, पोड़ी उपरोड़ा सहित अन्य ग्रामों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनपद कार्यालय, तहसील, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय, स्कूल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि आमनागरिकों की समस्याओं को मौके पर सुना जाएं, जो निराकरण योग्य है उसका त्वरित निराकरण किया जाए। अनावश्यक किसी प्रकरण को लंबित न रखा जाए। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ लोगों को मिले और क्षेत्र के लोग अधिकारियों को जाने, इसके…

Read More

गरियाबंद 03 अगस्त 2023/विकासखण्ड गरियाबंद के जरण्डीह धवलपुर में मलेरिया के केस पाये जाने की सूचना पर स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक अमले ने गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। 267 लोगों की अबादी वाले जरंडी धवलपुर में ग्रामीणों का मलेरिया एवं स्वास्थ्य जांच किया गया। साथ ही लोगों को आवश्यक दवाईयों एवं मच्छरदानी का भी वितरण किया गया। गांव में मलेरिया के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम मुस्तैदी के साथ नजर बनाये हुए है। घर-घर सर्वे कर सर्दी, बुखार, डायरिया, मलेरिया आदि स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं। अस्वस्थ लक्षण वाले लोगों का स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सकों…

Read More

गरियाबंद 03 अगस्त 2023/कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज विकासखण्ड देवभोग के वनांचल क्षेत्र के गांवों का सघन दौरा कर आश्रम -छात्रावास, हाट-बाजार क्लीनिक, जल जीवन मिशन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क एवं सड़क के कार्याे का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी जगहों पर जाकर योजनाओं के क्रियान्वयन का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही जनसुविधाओं के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश भी दिये। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत देवभोग में प्री मैट्रिक बालक छात्रावास, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, करचिया एवं मुंगझर में बोलेगा बचपन अभियान, गिरसूल में हाट-बाजार क्लीनिक, देवभोग में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं तहसील कार्यालय, कदलीमुड़ा में निर्माणाधीन रूरल…

Read More

कोरबा 03 अगस्त 2023/ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री सौरभ कुमार एवं जिला नोडल स्वीप मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में श्री मनोज खांडे उप जिला निर्वाचन अधिकारी के सहयोग से जिले के सभी विद्यालय एवं महाविद्यालयों में मतदान के प्रति युवाओं में जागरूकता लाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज स्व. प्यारेलाल कंवर शासकीय महाविद्यालय भैंसमा में एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन के प्रचार-प्रसार हेतु महाविद्यालय में संकल्प पत्र का वाचन एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने मतदाता…

Read More

कोरबा 03 अगस्त 2023/ छत्तीसगढ़ शासन, पर्यटन विभाग द्वारा संचालित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, केटरिंग टेक्नोलाजी एण्ड अप्लाइड न्यूट्रीशन रायपुर मे होटल मैनेजमेंट मे डिप्लोमा कोर्स डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन, डिप्लोमा इन फूड एण्ड बेवरेजेस सर्विसेस तथा डिप्लोमा इन हाउस किपिंग ऑपरेशन्स तथा डिग्री कोर्स बीएससी हॉस्पिटैलिटी एण्ड होटल एडमिनिस्ट्रेशन हेतु कोरबा जिले के 15 मेधावी छात्रों का चयन किया जाना है। प्राचार्य लाईवलीहुड कॉलेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त संस्थान में डिग्री-डिप्लोमा कोर्स की पूर्ण अवधि हेतु छात्रों के शिक्षण शुल्क एवं हॉस्टल तथा मेस शुल्क का वहन जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रवेश…

Read More