Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
रायपुर। कोल लेवी घोटाला केस में गिरफ्तार आईएएस रानू साहू को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है. राज्य सरकार ने 22 जुलाई को निलंबन आदेश जारी किया है.बता दें कि ईडी ने छत्तीसगढ़ में 540 करोड़ रुपए के कोयला घोटाले का पर्दाफाश किया है. मामले में ईडी ने कई कारोबारियों और नौकरशाहों पर भी शिकंजा कसा है. ED ने मामले में आईएएस रानू साहू को भी गिरफ्तार किया है. बताया गया कि कोयले से जुड़ी लेवी का सारा कारोबार कोरबा से संचालित हो रहा था, जब रानू साहू कोरबा कलेक्टर थीं.
कोरबा जिले की सीतामढ़ी बस्ती में रहने वाली 17 साल की नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। नाबालिग का नाम चंचल यादव है। उसने किस वजह से आत्महत्या की, इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सीतामढ़ी बस्ती में 17 साल की चंचल यादव अपने परिवार के साथ रहती थी। आठवीं कक्षा में पास होने के बाद उसने सालभर पहले उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। कुछ महीने पहले ही उसका दायां पैर भी फ्रैक्चर हो गया था, जिसकी वजह से वो हमेशा परेशान रहा करती थी। सीतामढ़ी…
सुप्रीम कोर्ट ने मानहानि केस में राहुल गांधी की 2 साल की सजा पर शुक्रवार को रोक लगा दी। अदालत ने कहा कि इस बात में कोई शक नहीं कि जो भी कहा गया, वह अच्छा नहीं था। नेताओं को जनता के बीच बोलते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए। यह राहुल गांधी का कर्तव्य बनता है कि इसका ध्यान रखें। इसके पहले सुप्रीम कोर्ट ने शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी के वकील महेश जेठमलानी से भी सवाल किया था कि अधिकतम सजा क्यों दी गई। कम सजा भी दी जा सकती थी। 1 साल 11 महीने की सजा हो सकती थी। ऐसे में…
हरियाणा सरकार ने गुरुवार देर रात हिंसा प्रभावित नूंह जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) वरुण सिंघला का ट्रांसफर कर दिया। वह हिंसा के दिन छुट्टी पर थे। उन्हें अब भिवानी जिले का चार्ज दिया गया है। उनकी जगह पर SP नरेंद्र बिजारणिया को नूंह का जिम्मा सौंपा गया है। बिजारणिया पहले भिवानी के SP थे और साथ में ADG (लॉ एंड ऑर्डर) के OSD की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। नूंह हिंसा के बाद शुक्रवार को प्रशासन ने तावडू इलाके में 200 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाया। ये कंस्ट्रक्शन अवैध था। पुलिस सूत्रों ने भास्कर को बताया कि यहां…
हरियाणा में बीते कुछ दिनों से हो रही ही हिंसा के बीच नूंह के एसपी आईपीएस वरुण सिंगला का तबादला कर दिया गया है. बता दें कि हरियाणा में हिंसा की शुरुआत नूंह से ही हुई थी.आईपीएस वरुण सिंगला को अब नूंह से भिवानी भेज दिया गया है. वरुण सिंगला की जगह नरेंद्र बिजारनिया अब नूंह के नए एसपी बनाए गए हैं. नूंह में जिस समय हिंसा शुरू हुई थी उस दौरान नरेंद्र बिजारनिया भिवानी से नूंह भेजे गए थे. हालांकि अब सरकार ने एक ऑर्डर जारी कर उन्हें स्थाई तौर पर नूंह का एसपी नियुक्त कर दिया है. बता…
सूत्रों से मिली जानकारी के मुतबिक, ज्ञानवापी मस्जिद में दोपहर डेढ़ बजे जुमे की नमाज अदा की जाएगी. मस्जिद में तकरीबन 800-900 लोग एक साथ नमा अदा कर सकते हैं. सर्वे के चलते ज्ञानवापी के हर 300 मीटर पर वज्र वाहन लगाए गए और आरएएफ के जवानों को काशी विश्वनाथ मंदिर के सभी गेट्स पर तैनात किया गया है. एटीएस के कमांडो ने सभी दरवाजों पर मोर्चा संभाला हुआ है. प्रशासन की तरफ से जानकारी दी गई कि 3 से 5 के बीच की अवधि में मस्जिद परिसर में नमाज नहीं होती और अगर टीम सेकंड शिफ्ट में भी सर्वे…
बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक घुसपैठिए पर तब 5 राउंड फायरिंग की जब वह भारतीय सीमा पर फेंसिंग काट कर घुसने की कोशिश कर रहा था. बीएसएफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इस घटना के बाद उनकी एक टुकड़ी इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाएगी. बीएसएफ ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि आज सुबह 4 अगस्त को 3 बजकर 50 मिनट पर बीएसएफ कर्मचारी ने बार्डर आउट पोस्ट खारला बैरियर पर कुछ संदिग्ध गतिविधी देखी. जब गौर से देखा गया तो पता चला कि एक व्यक्ति फेंसिंग काट कर हमारी (भारत) सीमा में दाखिल होने की…
आए दिन सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो इतने खौफनाक होते हैं कि इन्हें देखने वाला यूजर ही दहल जाता है. आपने ट्रेनों में स्टंट करते हुए लोगों को देखा होगा. यह देखने में बेहद खतरनाक होता है. हालांकि, इस तरह के करतब के लिए सरकार हमेशा लोगों को रोकती रहती है, लेकिन इसके बावजूद भी इस तरह के वीडियो हमें देखने को मिल ही जाते हैं. इन दिनों ट्रेन से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन के पहिए के बीच छुपकर 4 आदिवासी बच्चे सफर कर रहे हैं. इसे देखकर…
पहाड़ों के पीछे छिपे दुश्मन के ठिकानों को नष्ट करने की अपनी क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए, भारतीय वायु सेना (आईएएफ) को इजराइली स्पाइक नॉन-लाइन ऑफ साइट (NLOS) एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलें मिली हैं, जो 30 किमी तक की दूरी से लक्ष्य को मार सकती हैं. रक्षा सूत्रों ने एएनआई को बताया कि इजरायली स्पाइक एनएलओएस एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलें वितरित की जा चुकी हैं और इसका परीक्षण जल्द ही होने वाला है. सूत्रों ने बताया कि NLOS मिसाइलों को अब Mi-17V5 हेलीकॉप्टरों के रूसी मूल के बेड़े के साथ एकीकृत किया जा रहा है जो लंबी दूरी से लक्ष्य को…
रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड में कल देर रात से मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड में दो दुकानें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।10 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिर रहे हैं जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। जिला प्रशासन की टीम के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ़ भी मौके पर मौजूद है। जानकारी के मुताबिक भारी बारिश के चलते देर रात 12 बजे के आसपास डाक पुलिया के सामने लैंडस्लाइड की घटना हुई है। क्षतिग्रस्त दुकानों में कुछ लोगों दबे होने…
