Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
लोरमी थाना क्षेत्र में बीजेपी नेता की बिजली खंभे पर बंधी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बीजेपी नेता शैलेंद्र जायसवाल पूर्व एल्डरमेन रहे हैं। उनका शव खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला है। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस समेत फॉरेंसिक टीम पहुंची और शव को बरामद कर आगे की जांच में जुट गई है। शैलेंद्र जायसवाल भाजपा कार्यकर्ता तो थे ही इसी के साथ वह एल्डरमेन भई थे। फिलहाल उनकी मौत कैसे हुई कारणों के पीछे की वजह पता लगाई जा रही है। फारेंसिक की टीम ये पता…
सिनेमा जगत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के जानें माने अभिनेता रविंद्र महाजनी का निधन हो गया है। रविंद्र महाजनी ने 77 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुणे में वो एक किराए के फ्लैट में रहते थे और वहीं उनकी मौत हुई है। रविंद्र महाजनी की मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है लेकिन पुलिस जांच में जुटी है। 2-3 दिन पहले ही हो चुकी थी मौत मिली जानकारी के अनुसार रविंद्र, पुणे के अंबी गांव में एक किराए के फ्लैट में रहते थे। ऐसे…
बिलासपुर: रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मण्डल के अंतर्गत दुर्ग -भिलाई नगर के बीच रोड ओवर ब्रिज पर गार्डर लौंचिंग का कार्य दिनांक 17 एवं 19 जुलाई, 2023 (लेवल क्रॉसिंग नंबर 442, किलोमीटर 859/17-19 पर स्थित) को किया जाएगा। दिनांक 17 जुलाई, 2023 को रात्री 01.00 बजे से 06.400 बजे तक एवं दिनांक 19 जुलाई, 2023 को रात 11.00 बजे से दिनांक 20 जुलाई, 2023 को प्रात: 03.40 बजे तक किया जा रहा है। दुर्ग –भिलाई नगर के बीच रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य ब्लॉक लेकर किया जायेगा। रद्द होने वाली गाडियां 1.दिनांक 17…
राजधानी रायपुर में एक आरोपी ने पुलिस के सामने ही पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए लाया गया था। इसी दौरान आरोपी ने कोर्ट परिसर में ही पुलिस के सामने पीड़िता को राजीनामा के लिए धमकाया। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी छेड़छाड़ मामले में सजा काट रहा है। पुलिस ने आज उसे कोर्ट में पेश किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को कोर्ट परिसर में ही पुलिस के सामने राजीनाम के लिए धमकाया। जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज…
छत्तीसगढ़ में मानसून पर लगा ब्रेक हटने की संभावना है। जिससे उमस वाली गर्मी से अब राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 जुलाई से मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। एक से दो दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी हवाएं लगातार आ रही हैंऔर बादल बन रहे हैं। जिससे प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर में बारिश नहीं हो रही है लेकिन आज सुबह से बादल छाए हुए हैं और नमी युक्त हवाएं चल रही है। शुक्रवार को बस्तर संभाग के कुछ क्षेत्रों…
कोरबा। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जिले की चरमराई विद्युत वितरण व्यवस्था का मुद्दा केबिनेट की बैठक में पिछले दिनों रखा था। इस दौरान उर्जा विभाग के मुख्य सचिव अंकित आनंद भी उपस्थित थे। मंत्री अग्रवाल की नाराजगी को देखते हुए विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक मनोज खरे शुक्रवार को कोरबा पहुंचे। यहां कहा कि सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करें अधिकारियों की बैठक लेकर उन्होंने और चरणबद्ध कार्य किया जाए। फंड में किसकी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। जगह- जगह पाइंट बना कर कनेक्शन को बांटा जाए, ताकि ज्यादा लोड न बढ़े। मंत्री जयसिंह ने केबिनेट की…
यमुना के विक्राल रूप के कारण दिल्ली डूब चुकी है.चारो तरफ पानी ही पानी है.इस बीच सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से हाई अलर्ट जारी कर दिया है.लेकिन आपको बता दें कि बाढ़ से ना सिर्फ लोगों की जान डूबने से जाती है बल्कि इस दौरान कई बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है.बाढ़ के कारण वॉटर बोर्न डिजीज की संभावना काफी बढ़ जाती है.आइए जानते हैं इन बीमारियों के बारे में मलेरिया-बाढ़ के कारण पानी में मच्छर पैदा होने से मलेरिया का भी खतरा बना रहता है.बता दें कि प्लाज़मोडियम परजीवी घातक संक्रामक बीमारी है जो मलेरिया का कारण…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की दो दिन की यात्रा पूरा करने के बाद अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंच गए. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया, भारत-फ्रांस संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत करने वाली सफल यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस को अलविदा कहा. प्रधानमंत्री अब अपनी यात्रा के अगले चरण के लिए अबू धाबी के लिए रवाना हो गए. पीएम मोदी ने फ्रांस की यात्रा के दौरान देश के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ व्यापक बातचीत की. यहां उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक और सैन्य सम्मान, ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ से सम्मानित किया…
दिल्ली में बाढ़ के चलते पिछले कई दिनों से बाढ़ के चलते हाहाकार की स्थिति देखने को मिली. यमुना में आए उफान के बाद नदी का पानी शहर के अंदर घुसने लगा था और कई इलाके जलमग्न हो गए. इस दौरान एक बड़ी लापरवाही सामने आई कि जब यमुना से पानी आगे निकालने की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आईटीओ के पास बने बैराज के पांच गेट खुल ही नहीं सके. इन गेट को खोलने को खोलने के लिए अब नेवी और एयरफोर्स की एंट्री होने जा रही है. भारतीय सेना पहले से ही बैराज के गेट खोलने में जुटी…
भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान इन दिनों आर्थिक और राजनीतिक संकट से गुजर रहा है. पाकिस्तान की महंगाई आसमान छू रही है. पाकिस्तानी आवाम सरकार के सामने त्राहिमाम कर रही है. आपको बता दें कि पाकिस्तान की शासन व्यवस्था में वहां की सेना का सीधा दखल है. पाकिस्तानी सेना जिसे चाहती है, उसे सत्ता के शिखर पर बैठाती है और जब चाहती है, सरकार गिरा देती है. पाकिस्तान के इतिहास में चंद अपवाद जरूर हो सकते हैं लेकिन शासन में सेना की पकड़ को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. इसी पाकिस्तानी सेना को भारत के शेरों ने 4 बार…
