Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
UP के बागपत और हरियाणा के सोनीपत में यमुना नदी के बीच में इंडियन ऑयल की गैस पाइपलाइन फट गई। इसके बाद पानी में ऊंची लहरें उठने लगीं। बागपत में 40 फीट तक पानी उछला। दोनों जगह गैस पाइप लाइन में प्रेशर कम कर दिया गया है और अलर्ट भी जारी किया गया है। अधिकारियों के अलावा मौके पर मरम्मत के लिए टीम भी भेजी गई है। UP में SDM सुभाष सिंह ने बताया कि बागपत के जागोश गांव में रिफाइनरी की पाइपलाइन फटी थी। हरियाणा की तरफ से पाइपलाइन को ठीक किया जा रहा है। यह पाइपलाइन पानीपत से…
रायपुर : आसमान छू रहे सब्जियों के दाम के बीच चोरों की चोरी करने की प्रवृत्ति में आमूलचूल बदलाव देखने को मिल रहा है. सोने-चांदी के गहनों और नगद-नारायण को छोड़ अब चोर महंगे बिक रहे सब्जियों को साफ करने में जुटे हुए हैं. आमतौर पर 20 रुपए प्रति किलो मिलने वाला टमाटर इन दिनों 140 के पार चल रहा है, लिहाजा, दाम बढ़ते के साथ ही चोरों के लिए टमाटर सॉफ्ट टारगेट बन गया है. इसके साथ चोर अब आलू और लहसुन भी चुराने लगे हैं. कोरबा शहर के मानिकपुर क्षेत्र में सब्जी दुकानदार कैलाश चंद्र ठाकुर ने अपने घर…
सरगुजा जिले के ग्राम तुंगा पखनाढोढ़ी में युवक ने महिला की बसुला (लकड़ी छीलने वाला औजार) से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पति जब घर वापस लौटा, तो उसने पत्नी की लहूलुहान लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी युवक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम तुंगा पखनाढोढ़ी की रहने वाली सुमारी सिंह (50 वर्ष) अपने पति विष्णु प्रसाद और बेटी के साथ रहती थी। 24 जुलाई की शाम को सुमारी का पति दुकान से सामान लाने के लिए गया…
कोरबा जिले के बीरतराई गांव के मिडिल स्कूल में मिड डे मील खाकर करीब 30 बच्चे बीमार हो गए हैं। सभी बच्चों को करतला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया। इनमें से कुछ बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में मंगलवार दोपहर 1 बजे के करीब बच्चों ने मिड डे मील खाया। मध्याह्न भोजन में करील, भिंडी और आलू मिक्स बना था। सभी बच्चों ने खाना खाया। खाना खाने के एक घंटे के बाद से बच्चों की तबियत खराब होने…
बिलासपुर में एक ब्यूटीशियन की लाश बंद कमरे में फंदे से लटकती मिली है। वो यहां पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रह रही थी। उसके परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को मारकर फांसी पर लटकाया गया है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मूलत: कोरबा के रजगामार की रहने वाली बबली उर्फ प्रियंका नायक (22) ने बारहवीं तक पढ़ाई की थी। इसके बाद उसने ब्यूटीशियन की ट्रेनिंग की थी। उसके पिता शरद नायक SECL में काम करते हैं। युवती बिलासपुर में मंगला के गंगानगर में सविता दुबे के मकान में किराए पर रहती…
छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर ग्राम पडडे, कुएं व पलोरा के 50 से अधिक लोगों ने आज कांग्रेस में प्रवेश किया है। इनमें से कुछ ऐसे लोग भी हैं जो पहले भाजपा के कार्यकर्ता थे और अब कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इसके पहले आज केशकाल विकासखंड अंतर्गत निवासरत ग्रामीणों को अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम के तहत वन अधिकार मान्यता पत्र एवं ऋण पुस्तिका केशकाल विधायक संतराम नेताम के हाथों से करीब 100 ग्रामीणों को बांटा गया है। अबतक केशकाल विधानसभा के 4000 से अधिक ग्रामीणों को वन अधिकार…
कोरबा 26 जुलाई 2023/ छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के तहत विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगो के संबंध में अनाधिकृत रूप से निरंतर हड़ताल पर है, जिससे लोकहित / नागरिक सेवाएं तथा शासकीय कार्य प्रभावित हो रही है और लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति ) नियम 2012 की कंडिका 15 (1) के अनुसार आचरण नियम 1965 का उल्लंघन है। छ0ग0शासन गृह विभाग सी अनुभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर के आदेश क्रमांक एफ 04-104 / गृह – सी /2023…
उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र स्थित यमुना नदी में चार मछुआरों पर डॉल्फिन का शिकार कर उसे पकाकर खाने का आरोप है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित होने पर एक मछुआरे को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. थानाध्यक्ष पिपरी श्रवण कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि जिले की चायल रेंज के वन रेंजर रविंद्र कुमार ने सोमवार को तहरीर देकर बताया कि 22 जुलाई 2023 की सुबह नौ से 10 बजे के बीच जब नसीरपुर गांव के चार मछुआरे यमुना में मछली पकड़ रहे थे तो एक डॉल्फिन…
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की मां शबनम सिंह के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. इस मामले में गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 थाना में एफआईआर दर्ज करवाई गई है. आरोपी महिला की पहचान हेमा उर्फ डिम्पी के रूप में की गई है. शबनम सिंह से 40 लाख रुपये की मांग करने वाली आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला ने शबनम सिंह को बदनाम कर देने की धमकी देकर 40 लाख रुपये की मांग की थी. इसके बाद युवराज की मां ने आरोपी महिला से कुछ दिन की मोहलत मांगी…
मणिपुर मुद्दे पर संसद में गतिरोध जारी है और इस गंभीर मुद्दे पर बहस नहीं हो पा रही है. सत्ता और विपक्ष दोनों का कहना है कि वो बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके बावजूद संसद का मानसून सत्र (Parliament Monsoon Session) अब तक हंगामे की भेंट चढ़ गया है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मंगलवार को लोकसभा में मणिपुर के मुद्दे (Manipur Issue) पर बयान दिया और कहा कि हमें कोई डर नहीं है, जिसको चर्चा करनी है वो कर ले. इसके साथ ही उन्होंने संसद के दोनों सदनों के नेता प्रतिपक्ष को…
