Author: News Editor

जशपुरनगर जिले के कांसाबेल वन परिक्षेत्र के दोकड़ा क्षेत्र में बीती रात को एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाते हुए कई घरों को तोड़कर कर घर में रखे अनाज को भी चट कर गया। जानकारी के अनुसार मामला कांसाबेल वन परिक्षेत्र के ग्राम बिहाबल,नकटीमुंडा की है। जहां मंगलवार की रात को करीबन 8 बजे मुड़कुंवा बस्ती में हाथी अचानक आ धमका गांव में हाथी देखकर ग्रामीण घर छोड़ कर भागने लगे और अफरा तफरी मच गई। वन विभाग की टीम मौके से किसी तरह हाथी को खदेड़ने में सफल हुए। जिसके बाद हाथी नकटीमुंडा गांव की ओर चला गया। वहां…

Read More

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से यूपी से जुड़ा ज्योति मौर्या जैसा मामला सामने आया है, जहां भारत एलुमिनियम प्लांट संयंत्र में ठेका मजदूर के तौर पर काम करने वाले शांति कुमार कश्यप से उसकी पत्नी अलग हो गई। कश्यप ने जानकारी दी कि विवाह के बाद पत्नी का जाति निवास प्रमाण पत्र बनाने के साथ आगे की शिक्षा से लेकर नौकरी तक की व्यवस्था कराई, लेकिन शिक्षिका की नौकरी मिलने के बाद पति को छोड़ दिया। अपनी दास्तां बताने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। शांति कश्यप के मुताबिक विवाह के बाद पत्नी का जाति निवास प्रमाण पत्र बनाने…

Read More

प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य कर्मचारियों पर एस्मा लगा दिया है। यानी हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर अब नौकरी से निकाले जाने तक की कार्रवाई हो सकती है। पिछले दिनों प्रदेश के स्वास्थ्यकर्मियों ने हड़ताल कर दी थी। हालांकि मंत्री टीएस सिंहदेव के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल बंद की। मगर संविदा पर काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मी अब भी काम बंद किए हुए हैं। मंगलवार की रात सरकार ने एस्मा का आदेश जारी कर दिया। इससे नया रायपुर में आंदोलन पर बैठे संविदा कर्मचारियों का गुस्सा फूटा। कर्मचारी संगठन ने कहा कि संविदा कर्मचारियों के हड़ताल को तोड़ने के लिए…

Read More

चुनाव होने से कुछ महीने पहले राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ को पीईकेबी कोयला ब्लॉक के दूसरे चरण को सौंपने के लिए तत्काल कदम उठाने के लिए एक एसओएस भेजा है. ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार को थर्मल विद्युत संयंत्रों में ईंधन की कमी का सामना करना पड़ रहा है. छत्तीसगढ़ में सरगुजा के कलेक्टर को लिखे एक पत्र में राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम (आरवीयूएन) ने तर्क दिया है कि कोयले की आपूर्ति पर इसके थर्मल पावर स्टेशन में छह-सात दिनों की गिरावट आई है और कोयले की कम आपूर्ति के कारण बिजली कम हो रही…

Read More

महाराष्ट्र के नासिक में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक बस खाई में गिर गई. मिल रही जानकारी के अनुसार इस बस में 18 यात्री सावर थे. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. इस घटना में अभी तक एक महिला की मौत हो गई है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है. मिल रही जानकारी के अनुसार घटना उस वक्त हुई जब बस सप्तशृंगी से नीचे उतर रही थी. घटना सुबह साढ़े छह…

Read More

राजधानी दिल्ली के बिंदापुर इलाके में सोमवार (10 जुलाई) को एक 30 साल की महिला ने जहरीली चीज खा कर अपनी जान दे दी. जांच के दौरान पुलिस को महिला के पास से एक सुसाइड नोट और उसके मोबाइल से कुछ वीडियो मिले है. जो उसने अपनी मौत से पहले रिकॉर्ड किए थे. वीडियो में महिला अपने ससुराल वालों के खिलाफ उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप लगा रही है. पुलिस के अधिकारियों की माने तो मामले की जांच की जा रही है. राजधानी दिल्ली के बिंदापुर इलाके में सोमवार (10 जुलाई) को एक 30 साल की महिला ने जहरीली चीज…

Read More

कोविड-19 से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने ‘आपातकाल’ का दर्जा हटा लिया है लेकिन इस महामारी पर 2027 तक 500 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च होने की संभावना जताई गई है. डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेटरीज ने अपनी हालिया वार्षिक रिपोर्ट में यह कहा है. रिपोर्ट के अनुसार, इस खर्च में लंबे समय तक चलने वालीं जटिलताओं और जानलेवा वायरस (विषाणु) के इलाज के बाद उत्पन्न समस्याओं को बेहतर तरीके से समझने के लिए अनुसंधान शामिल है. सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि स्वास्थ्य व्यवस्था ने इस महामारी से निपटने के लिये कोविड-19 रोधी टीके विकसित कर अच्छी प्रतिक्रिया…

Read More

एसडीएम ज्योति मौर्या और होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ हुई शिकायतों की जांच की रिपोर्ट डीजी होमगार्ड बिजय कुमार मौर्या को सौंप दी गई है. सूत्रों के मुताबिक होमगार्ड संगठन के डीआईजी रेंज प्रयागराज संतोष कुमार ने अपनी जांच में कमांडेंट मनीष दुबे को दोषी पाया है. जिसके बाद पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट डीजी होमगार्ड बीके मौर्या ने अपनी संस्तुतियों के साथ शासन ( उत्तर प्रदेश सरकार) को भेज दी है. सस्पेंड होंगे मनीष दुबे? सूत्रों के मुताबिक ये भी जानकारी मिली है कि डीजी होमगार्ड ने कमांडेंट मनीष दुबे को निलंबित करने के साथ मुकदमा दर्ज कर…

Read More

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 मिशन के लॉन्चिंग की तैयारियां पूरी कर ली है। इस यान को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन केंद्र से 14 जलाई दोपहर 2:35 बजे प्रक्षेपित किया जाएगा। इसरो का नया प्रक्षेपण यान एलवीएम-3 चंद्र मिशन को अंजाम देगा। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ के मुताबिक यह यान 23 अगस्त या 24 अगस्त को चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का प्रयास करेगा। चंद्रमा की सतह का अध्ययन चंद्रयान-3 मिशन चंद्र रेजोलिथ के थर्मोफिजिकल गुणों, चंद्र भूकंपीयता, चंद्र सतह प्लाज्मा वातावरण और लैंडर के उतरने के स्थल के आसपास के क्षेत्र में मौलिक संरचना का अध्ययन करने के…

Read More

कर्नाटक ट्र्क से टमाटर ले जा रहे एक किसान के साथ लूट की गजब की घटना सामने आई है। यहां किसान को उसके वाहन से हुई एक दुर्घटना का हर्जाना टमाटरों से चुकाना पड़ा। दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार लोग किसान के 2.5 टन टमाटर लेकर फरार हो गए जिसके दाम हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। किसान मल्लेश के ट्रक से टक्कर में कार का शीशा टूट गया था जिसकी भरपाई ना कर पाने पर तीनों लोग टमाटर से लदे उसके ट्रक को लेकर फरार हो गये। कर्नाटक सहित देश के अनेक राज्यों में टमाटर की कीमत 100 रुपये प्रति…

Read More