Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के बाद उसे लेकर जाने वाला रॉकेट (लॉन्च व्हीकल मॉड्यूल-3) चंद्रयान-3 को उसकी तय कक्षा में पहुंचाने के बाद चंद्रयान से अलग हो गया. इसके बाद रॉकेट कई हिस्सों में चंद्रयान से अलग होकर नीचे गिरे. चंद्रमा के लिये चंद्रयान-3 मिशन को 14 जुलाई को सफलता पूर्वक लॉन्च किया गया था. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बताया कि मंगलवार को चंद्रयान -3 अंतरिक्ष यान के कक्षा उन्नयन की तीसरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया गया. राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी मुख्यालय ने कहा कि मिशन की अगली प्रक्रिया को 20 जुलाई को दो से तीन बजे के बीच…
दिल्ली में बाढ़ का खतरा फिलहाल टलने के बाद बारिश से लोगों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं. दरअसल दिल्ली में रविवार तक बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है. मौसम विभाग ने देश के अन्य राज्यों के लिए भी बड़ी चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. हालांकि गुरुवार और शुक्रवार को थोड़ी राहत मिल सकती है. अगले 48 घंटों यानी दो दिनों की बात करें तो गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. इसी तरह तापमान की…
पोलैंड से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स दूसरे शख्स की हत्या उसकी मंगेतर के सामने कर देता है। इसके बाद हमलावर खुद को भी खत्म कर लेता है। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे देखकर सभी के जेहन में यही सवाल है कि आखिर गनमैन ने ऐसा क्यों किया? मिशिगंसथंब डॉट कॉम ने न्यूज एजेंसी एपी के हवाले से बताया कि स्थानीय पुलिस ने रविवार को कहा है कि पोलिश शहर पॉज़्नान के एक डाउनटाउन रेस्तरां में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है। पॉज़्नान पुलिस के एक प्रवक्ता…
हल्द्वानी में बहुचर्चित व्यापारी अंकित चौहान हत्याकांड के मामले का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया है। SSP नैनीताल पंकज भट्ट ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि राज्य के अंदर पहला इस तरह का मर्डर केस है, जिसमें सांप से कटवाकर किसी की हत्या करवाई गई है। इस हत्याकांड में एक महिला समेत पांच लोग शामिल हैं। महिला का नाम डॉली उर्फ माही है, जिसने पूरे हत्याकांड की साजिश रची थी। अंकित के पैर में सांप से कटवा कर हत्या को अंजाम दिया गया। इस प्लान में एक सपेरे का इस्तेमाल किया गया जो अपने साथ सांप…
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर टारगेट किलिंग ने जोर पकड़ा है। घाटी में गैर-कश्मीरी मजदूरों को आतंकियों ने निशाना बनाया है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने दो बाहरी मजदूरों पर फायरिंग की, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है। जानकारी के मुताबिक ये दोनों एक ज्वेलरी शॉप पर काम करते हैं और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। वहीं घटना के बाद आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आतंकियों ने इस साल अब तक किए चार हमले…
दिल्ली के एक बड़े हिस्से को डुबोने के बाद यमुना नदी का पानी अब आगरा में स्थित ‘मोहब्बत की निशानाी’ ताजमहल की दीवारों तक पहुंच गया है। ताजमहल के इतने पास नदी का पानी देखकर स्मारक की सुरक्षा को लेकर चिंता होने लगी थी, लेकिन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी कि ASI के बयान ने लोगों को राहत दे दी है। ASI का कहना है कि बढ़े हुए जलस्तर से ताजमहल को कोई खतरा नहीं है। बता दें कि ताजमहल की दीवार तक यमुना का पानी इससे पहले केवल 1978 और 2010 में पहुंचा था। ताजमहल की दीवारों के करीब आ…
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वाटरफॉल में छलांग लगाती लड़की को जिसने भी देखा उसे रोंगटे खड़े हो गए। दरअसल, ये वीडियो बस्तर संभाग के चित्रकूट वाटरफॉल का बताया जा रहा है। जानकारी मिली है कि जिस युवती ने छलांग लगाई है वह अपने परिवार वालों से किसी बात को लेकर नाराज थी। घरवालों की डांट से लड़की इतनी नाराज हुई कि उसने वाटरफॉल के ऊपर से तेज बहाव में छलांग लगा दी। घर वालों की डांट से नाराज होकर वाटरफॉल में कूदी जब ये युवती वाटरफॉल में…
सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार 19 जुलाई को सावन शुक्ल पक्ष की द्वितीया और तृतीया दोनों ही तिथियां हैं। दिन बुधवार है। आज पुष्य और अश्लेषा नक्षत्र के साथ वज्र और सिद्धि योग का संयोग है। चंद्रमा आज भी अपनी राशि कर्क में गोचर कर रहे हैं। नवग्रहों और सत्ताईस नक्षत्रों के प्रभाव से आज सभी बारह राशियों के लिए 19 जुलाई 2023 का दिन कुछ इस प्रकार रहने के योग हैं, पढ़ें आज का अपना राशिफल। मेष राशिफल मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई योजनाओं को आगे बढ़ाने का योग दर्शा रहा है। स्वास्थ्य पर ध्यान…
हम लोग घर का मरम्मत कराते हैं तो पानी नहीं टपकता, आपके सरकारी काम में ही पानी क्यों टपकने लगता है..?
कोरबा 18 जुलाई 2023/ हम लोग घर का मरम्मत कराते हैं तो बारिश में पानी नहीं टपकता, लेकिन जब आप लोग सरकारी काम कराते हैं तो सरकारी भवन में पानी क्यों टपकने लगता है ? सरकारी काम हैं। शासन का पैसा लगा है। कोई फ्री का पैसा नहीं है। कई स्कूलों में पानी टपकने की शिकायत मिल रही है। जब मरम्मत कराया गया है तो फिर से पानी क्यों टपक रहा है ? यह लापरवाही नहीं चलेगी। स्कूल के विद्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। जहाँ भी समस्या हैं शीघ्रता से ठीक कराएं, अन्यथा कार्यवाही होगी। यह कहते हुए…
घटना का विवरण – इस प्रकार है कि प्रार्थी नरेश कुमार दिव्य पिता चेतराम दिव्य उम्र 53 वर्ष साकिन दर्राभाठा थाना बाराद्वार जिला सक्ती ने दिनांक 18.07 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी राजेश सूर्यवंशी निवासी बाराद्वार के द्वारा मै भीम आर्मी जिला सक्ति का उपाध्यक्ष हॅू मेरा उपर तक पहुंच है कहकर सन 2021 माह नवंबर में प्रार्थी का लड़का कृष्ण कुमार दिव्य को भीम आर्मी में जोड़कर, झांसा देकर वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम से 450000/- रू. (चार लाख पचास हजार रू.) ले लिया और नौकरी नहीं लगाया, रकम वापस मांगने पर अभी मैं भीम…
