Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
सियाचिन ग्लेशियर पर आग लगने की एक घटना में सेना एक अधिकारी शहीद हो गया जबकि 6 लोग जख्मी हो गए। घायलों में एक लेफ्टिनेंट कर्नल भी शामिल है। घायलों को सियाचिन ग्लेशियर से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। आग लगने की यह घटना सुबह साढ़े तीन बजे के आसपास हुई। शॉर्ट सर्किट के चलते हथियार भंडार में लगी आग जानकारी के मुताबिक सियाचिन सेंट्रल ग्लेशियर में भारतीय सेना के हथियारों के बंकर / टेंट में आग लग गई। इस हादसे में कैप्टन रैंक के एक मेडिकल ऑफ़िसर की मौत हो गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।…
राजस्थान के उदयपुर जिले में दो गुटों के बीच तलवारबाजी का मामला प्रकाश में आया है। अंबामाता थाना क्षेत्र के तहत बुधवार की रात आपसी कहासुनी के बाद मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों गुट आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों गुटों ने एक दूसरे पर तलवार से हमला कर दिया। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं। मामले की सूचना पाकर मौके पर भारी पुलिस बल पहुंची फिर मामले को शांत कराया। बता दें कि घटनास्थल पर डीएसपी स्तर के अधिकारी भी पहुंचे थे। इसके बाद देर रात जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण भी घटनास्थल पर…
महाराष्ट्र के रायगढ़ ज़िले में भयानक लैंडस्लाइड हुआ है। खबर है कि रायगढ़ जिले के खालापुर के इरसलवाडी गांव में बड़ा भूस्खलन हुआ। एनडीआरएफ की चार टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव कार्य चल रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार भूस्खलन के मलबे में 100 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। लगभग 70 से 75 घर यहां हैं और इस भूस्खलन में करीब 30 से 35 घरों को नुकसान हुआ है। रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 10 लोगों को बचा लिया गया है। वहीं हालात की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी घटनास्थल पर पहुंच…
मणिपुर में भीड़ ने दो महिलाओं को नग्न कर सड़क पर घुमाया। घटना 4 मई को राजधानी इंफाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में हुई। इसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। न्यूज एजेंसी ANI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि सरकार ने फेसबुक-ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को इस वीडियो को शेयर न करने का आदेश दिया है। केंद्र सरकार ट्विटर के खिलाफ एक्शन ले सकती है। इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) ने आरोप लगाया है कि दोनों महिलाओं के साथ एक खेत में गैंगरेप किया गया। दोनों महिलाएं…
20 जुलाई 2023 गुरुवार का दिन आपके लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहों की चाल के हिसाब से देखे तो आपको बड़ा लाभ हो सकता है। साथ ही आपकी किस्मत के सितारे आपका साथ दे सकते है। तो जानते है आज का राशिफल। मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। अपने प्रियजनों और गुरुजनों का सम्मान करें। वृषभ राशि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ होगा। आप अपने घर पर किसी कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। मिथुन राशि मिथुन राशि के जातकों के…
जिला कोरबा बालको अंतर्गत ग्राम केशलपुर के शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल में बुधवार को डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के बैनर तले पौधारोपण कार्यक्रम एवं बच्चों को स्टेशनरी भेंट की गई, इस अवसर पर बालको वन परिक्षेत्र अधिकारी जयंत सरकार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, वही बच्चों ने पौधारोपण कार्यक्रम में फलदार एवं छायादार पौधे का रोपण किया। बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता की तैल चित्र पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने पूजन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया, तत्पश्चात प्राथमिक शाला के बच्चों ने अंग्रेजी में पोयम सुनाते हुए वहां मौजूद सभी लोगों का…
चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में चल रहे कर्मचारियों के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने राज्य के लगभग 5 लाख शासकीय सेवकों को 4% अतिरिक्त महंगाई भत्ता देने की घोषणा की है। वहीं संविदा वेतन पर कार्यरत 37 हजार कर्मचारियों को सविंदा वेतन पर 27 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। शासकीय कर्मचारियों को बी श्रेणी के शहरों के लिए 9 प्रतिशत और सी और अन्य श्रेणी के शहरों के लिए 6 प्रतिशत की दर से गृहभाड़ा भत्ता देने का भी ऐलान किया गया है। इसके अलावा स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत अतिथि…
रायगढ़ में सड़क हादसे में 22 स्कूली छात्र घायल हो गए। घरघोड़ा थाना इलाके के कंचनपुर बरघाट के पास स्कूल बस और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें बस चालक कई घंटों तक स्टीयरिंग में ही फंसा रहा। वहीं घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, घरघोड़ा थाना इलाके के गांव कंचनपुर बरघाट के पास यह एक्सीडेंट हुआ। जहां दोपहर 2 बजे बच्चों को सेंटान्स इंग्लिश मिडियम स्कूल की बस लेकर जा रही थी। तभी एक ट्रेलर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़…
पुलिस ग्राउंड में शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को ट्रेनिंग देने वाले DSP संजय साहू का विवादित वीडियो सामने आया है। वे युवाओं को बता रहे हैं कि एसआई से बेहतर सूबेदार का जॉब है। भले ही शुरू में लगता है कि उनके बैच मेट थाने जाकर पैसा कमा रहे हैं। लेकिन, सूबेदार जिला मुख्यालय में रहता है और बड़ा पोस्ट है। शुरू में भले ही ऐसा लगता है कि पैसा नहीं मिल रहा है। लेकिन, आरआई बनने के बाद वह पूरे जिले का मालिक बन जाता है और सात-आठ टीआई उसके मुट्ठी में रहता है। एसपी…
कोरबा 19 जुलाई 2023/मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना (एमएमवाईएसवाई), वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों द्वारा स्वयं का उद्योग, सेवा, व्यवसाय स्थापना के लिए ऋण हेतु आवेदन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा आमंत्रित किए गए हैं। प्राप्त आवेदनों के अनुमोदन हेतु 20 जुलाई 2023 को दोपहर 12 बजे कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई है। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में समिति के समक्ष आवेदकों का साक्षात्कार एवं प्रकरणों का अनुमोदन किया जाएगा। उन्होंने सभी आवेदकों…
