Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
कोरबा 19 जुलाई 2023/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा द्वारा 21 जुलाई 2023 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में बजाज चेतक कंपनी कोरबा द्वारा सेल्स के 02 पद, सर्विस इंजीनियर के 03 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उक्त पदों हेतु आवेदकों की आयुसीमा 18 से 30 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता स्नातक एवं डिप्लोमा (ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्ट्रॉनिक) वांछनीय है। इच्छुक आवेदक 21 जुलाई को प्रातः 11 बजे कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
कोरबा 19 जुलाई 2023/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा छात्रावास अधीक्षक की भर्ती परीक्षा 23 जुलाई 2023 को पूर्वान्ह 10 से 12.15 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिले में उक्त परीक्षा हेतु 26 केन्द्र बनाया गया है। परीक्षा में कुल 9041 परीक्षार्थी शामिल होंगें। परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु शासकीय ईव्हीपीजी महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा को मार्गदर्शन केंद्र बनाया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 07759-221458 है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के दिशा-निर्देश में परीक्षा के सुचारू संपादन व जिला कोषालय कोरबा से परीक्षा केन्द्र के लिए गोपनीय सामग्री प्राप्त करने व परीक्षा समाप्ति पश्चात उत्तर पुस्तिका एवं अन्य सामग्री अपने…
कोरबा 19 जुलाई 2023/आयुष विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर कटघोरा में दो दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेदिक पंचकर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। आज पहले दिन कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने आयुर्वेद पद्धति से होने वाले उपचारों से बहुत राहत मिलने और कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से निजात मिलने की बात कही। शिविर के पहले दिन 100 से अधिक लोगों ने अपना पंजीयन कराया। साथ ही 27 से अधिक लोगों का पंचकर्म पद्धति से उपचार किया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रदीप जैन ने बताया कि शिविर में आयुर्वेदिय पंचकर्म विधा अभ्यंग…
कोरबा।विगत दिनों 12 जुलाई 2023 से 16 जुलाई 2023 तक रायपुर में राष्ट्रीय नृत्य संगीत प्रतियोगिता “कौशल महोत्सव “का आयोजन किया गया था जिसमें इशिता कश्यप ने प्रथम स्थान हासिल कर एक बार फिर जिले को गौरवान्वित किया है, 5 दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने अनेकों राज्यों से प्रतिभागी सम्मिलित हुए थे जिसमें जिले की होनहार बाल नृत्यांगना इशिता कश्यप ने अपने नृत्य की प्रस्तुति दी और शिव तांडव से अपने नृत्य की शुरूआत करते हुए रायगढ़ घराने के अनेकों बोल बंदिशों का प्रदर्शन करते हुए अंत में लगातार 120 चक्कर के अद्भुत प्रदर्शन से वहां…
कोरबा 19 जुलाई 2023/ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन क्या हैं ? आप अपना वोट कैसे डाले ? बटन दबाने के बाद किसकी आवाज सुननी है ? व्हीव्हीपैट क्या होता है ? वोट डालने के बाद आपका वोट उन्हीं उम्मीदवार को ही मिला है या नहीं, यह स्क्रीन में कैसे देखना है ? अपने मत अधिकार का उपयोग क्यों और कैसे करें ? सहित अन्य जानकारियों के साथ मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन जिले में निर्वाचन संबंधी जानकारी प्रदान कर रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव कुमार झा और स्वीप नोडल अधिकारी श्री विश्वदीप ने ईव्हीएम, व्हीव्हीपैट से मतदान जागरूकता अभियान के लिए…
कोरबा – जिले के कुसमुंडा खदान में आज सोमवार की देर शाम दुखद हादसा हो गया, इस हादसे में एक ठेका कर्मचारी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कुसमुंडा खदान में कोल डिस्पेच का काम करने वाली ठेका कंपनी की पी आई आर एल (PIRL) में कार्यरत सोनू यादव उम्र लगभग ३२ वर्ष निवासी बरमपुर कंपनी में ट्रक ड्राइवर था वह अपना ड्यूटी खत्म करके देर शाम कुसुमुंडा खदान से घर लौट रहा था इसी दौरान नये ई एंड एम ऑफिस के पास पानी निकासी के लिए बनाए गए नाले में वह बाइक सहित जा गिरा, बताया जा…
बीजापुर : मूसलाधार बारिश ने नक्सलियों की आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षा बल के साथ आम राहगीरों को नुकसान पहुंचाने की कयावद को नाकाम कर दिया. सोमनपल्ली मार्ग पर नक्सलियों द्वारा लगाई गई आईईडी के फटने से हुए गड्ढे की तस्वीर राहगीरों ने संवाददाता को भेजी है. माना जा रहा है कि सड़क पर लगाया गया बम बारिश की वजह से शॉर्ट सर्किट होने से बिना कमांड के ही फट गया. नाले पर बने पुल पर पहुंचने से पहले सड़क पर लगाए बम के फटने से कई फीट गड्ढा हो गया है, जिससे बम से होने वाले नुकसान का अंदाजा लगाया…
कोरबा : जिले से बड़ी खबर सामने आई है. नाबालिग प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी करने के लिए जहर सेवन कर लिया. दोनों को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान प्रेमिका की मौत हो गई है. वहीं युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. यह पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र का है. जानकरी के अनुसार, उरगा थाना अंतर्गत सरगबुंदिया स्टेशन के पास बेहोशी की हालत में प्रेमी जोड़े मिले. राहगीरों ने इसकी सूचना 112 की टीम को दी. जहां से उन्हें तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. प्रेमिका की इलाज के दौरान मौत…
रायपुर : विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन बेरोज़गारी भत्ते का मामला गरमाया. विभागीय मंत्री उमेश पटेल के जवाब से असंतुष्ट भाजपा सदस्यों ने हंगामा मचाया. इसके बाद सदन से वॉकआउट किया. विपक्ष ने पूछा कि 22 हजार लोगों को रोजगार देने का विज्ञापन दिया, तो 33 हजार लोगों की भर्ती कैसे हो गई. विभागीय मंत्री ने माना कि 22 हजार विज्ञापन में 33 हजार लोगों को रोजगार मिला है. इसके लिए अलग-अलग विभागों में व्यवस्था की गई. नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने लगाया आरोप लगाया कि बेरोजगारों को भत्ता देने के नियम रोज बदले जा रहे हैं. सरकार…
छत्तीसगढ़ के संविदा कर्मचारी आज से आमरण अनशन पर हैं। नवा रायपुर के तूता स्थित धरना स्थल पर पिछले 2 सप्ताह से संविदा कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। मांग एक ही है- नियमितीकरण। इससे पहले मंगलवार शाम इन कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का आयोजन किया। इस बीच कर्मचारी नवा रायपुर की सड़क पर उतर आए। विधानसभा जाने के लिए आगे बढ़ने लगे मगर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर इन्हें रोक दिया था। इससे गुस्साए संविदा कर्मचारी पुलिस से भी भिड़ गए। काफी देर तक हुए हंगामे के बाद संविदा कर्मी वापस अपने धरना स्थल पर लौटे, मगर उन्होंने जिला प्रशासन के…
