Author: News Editor

अजित पवार और उनके गुट के विधायक रविवार को शरद पवार से मिलने पहुंचे। यह मुलाकात वाईबी चह्वाण सेंटर में हुई। मुलाकात के बाद अजित गुट वाली NCP के नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि हमने पैर पकड़कर शरद पवार जी का आशीर्वाद लिया। पटेल ने कहा- हमने उनसे विनती की कि NCP पार्टी साथ रहे और मजबूती से आगे बढ़े, इस बारे में विचार करें। उन्होंने हमें कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी। हां, उन्होंने शांत होकर हमारी बातें सुनीं। शरद पवार से मुलाकात के बाद प्रफुल्ल पटेल ने मीडिया से बातचीत में ये बातें कहीं। उन्होंने बताया कि हमें…

Read More

बेंगलुरु में एक शख्स ने किडनैपिंग का लाइव वीडियो रिकॉर्ड कर अपराधियों को पकड़वा दिया। शख्स ने वीडियो को टि्वटर पर पोस्ट करते हुए पुलिस को टैग किया था। जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और टीम ने गाड़ी नंबर के आधार पर किडनैपर्स की पहचान की। 12 घंटे के भीतर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने पहले पीड़ित के साथ मारपीट की। फिर उसे कार में बिठाकर फरार हो गए। 15 जुलाई की रात की घटना यह मामला 15 जुलाई का है। विजय डेनिस नाम का एक शख्स HSR लेआउट इलाके के हैंगओवर पब के…

Read More

माननीय नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री जी के कार्यकाल के 9 वर्ष संपन्न होने एवम मोदी जी द्वारा विश्व स्तर पर भारत देश की विशिष्ठ पहचान एवम सम्मान बनाए जाने के अवसर पर भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ कोरबा जिला कोरबा के जिला संयोजक राजेंद्र साहू जी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम दिनाक 16.07.23 दिन रविवार स्थल सामुदायिक भवन रिसदी निर्मला स्कूल के सामने सुबह 8 से 9 बजे संपन्न हुआ। स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथिगण आदरणीय डाक्टर राजीव सिंह जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कोरबा, आदरणीय जोगेश लाम्बा जी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा एवम पूर्व महापौर…

Read More

कोरबा/बालकों :– बालकों क्षेत्रांतर्गत ग्राम शिवनगर रूमगरा की सक्रिय समाज सेवी संगठन शिव सेवा फाउंडेशन के द्वारा विश्व सर्प दिवस के दिन बिरसामुंडा मैदान शिवनगर में स्वयं कार्य योजना से सीमेंट पोल और बार्बेड तार का उपयोग कर एक 25×60 फीट के घेराव में एक सनातन उद्यान का निर्माण कर वृक्षारोपण हेतु बनाया, इस उद्यान का मुख्य उद्देश्य लोग धार्मिक विधि विधानों के लिए इस उद्यान में पूजन हेतु बनाया जा रहा है, इस उद्यान में उद्देश्य पूर्ति हेतु बेल,नीम,जामुन, आम,आवला,अशोक, करंज,शमी पत्र,तुलसी, मदार फूल के पौधे लगाए है। विश्व सर्प दिवस के उपलक्ष्य में निस्वार्थ भाव से सेवा प्रदान…

Read More

बालकोनगर :– बालकोनगर स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा को छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सामुदायिक भवन की सौगात दी। महापौर मद से स्वीकृत सामुदायिक भवन का भूमिपूजन जयसिंह अग्रवाल ने श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा परिसर में मुख्य अतिथि के तौर पर किया। भवन के निर्माण में लगभग 13 लाख रुपए की लागत आएगी। भूमिपूजन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरबा महापौर राजकिशोर प्रसाद ने की। इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल, राजकिशोर प्रसाद,नगर पालिक निगम सभापति श्यामसुंदर सोनी,बालकोनगर अवधूत भगवान राम सेवाश्रम के उपाध्यक्ष के.एन. सिंह और अन्य अतिथियों ने पौधे रोपे। जयसिंह अग्रवाल ने श्री…

Read More

रायपुर : इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले की जांच कर रही कोतवाली पुलिस की टीम ने शुक्रवार रात नीरज जैन के जगदलपुर स्थित अलग-अलग ठिकानों में छापेमारी की। पुलिस के पहुंचने के पहले ही आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने उसके घर पर एक नोटिस चस्पा की है। उसे पूछताछ के लिए 18 जुलाई को कोतवाली थाना में बुलाया गया है। आरोपी ने 12 कंपनियां खोली थी। इन्हीं कंपनियों में बैंक का पैसा जमा हुआ है। इसलिए पुलिस नीरज की तलाश कर रही है। नीरज कोर्ट से जमानत पर जेल से बाहर है। पुलिस ने बताया कि इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक…

Read More

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा, अपने लिए सबसे बड़ी चुनौती भारतीय जनता पार्टी भूपेश बघेल सरकार को मान कर चल रही है। यही कारण है कि अब राज्य से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व तक ने राज्य सरकार की घेराबंदी की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ की खास अहमियत है क्योंकि यह ऐसा राज्य है जहां कांग्रेस सबसे ज्यादा मजबूत है और इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा, अपने लिए सबसे बड़ी चुनौती भारतीय…

Read More

रायपुर के बीजेपी दफ्तर में शनिवार को घोषणा पत्र समिति की बैठक हुई। जिसमें तय किया गया है कि,आने वाले दिनों में किस तरह से घोषणा पत्र समिति काम करेगी। बीजेपी नेताओं का ऐसा मानना है कि, संगठन का घोषणा पत्र ऐसा हो जो वोटर को सीधे भाजपा से कनेक्ट कर सके इसे लेकर अहम फैसले किए गए हैं। बीजेपी की इस बैठक में चुनाव प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन , प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह घोषणापत्र समिति के संयोजक विजय बघेल इस बैठक में मौजूद रहे। रायपुर के बीजेपी दफ्तर में शनिवार को घोषणा…

Read More

विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ की सियासत में जय-वीरू पार्ट 2 की नई जोड़ी फिर देखने को मिलेगी। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और मोहन मरकाम देर शाम तक एक साथ दिखें, और कहा कि अगला मिशन मिलकर लड़ेंगे। ऐसे में वहां मौजूद कुछ कार्यकर्ताओं ने दोनों को देखकर कहा कि, ये जय-वीरू पार्ट 2 की जोड़ी है। सूत्रों के मुताबिक हाईकमान की ओर से मोहन मरकाम को कहा गया है कि वे बैज को कमान मिलने के बाद भी समय-समय पर उनका सहयोग करते रहेंगे। ऐसे में मरकाम पहले ही दिन से पूरे समय उनके साथ दिखाई दिए।…

Read More