Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश अपना असर दिखा रही है। इस कारण कई राज्यों में बाढ़ की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। इस कारण मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। पिछले दिनों दिल्ली में हुई बारिश और यमुना नदी में बढ़े जलस्तर के कारण दिल्ली में बाढ़ और जलभराव की समस्या देखने को मिली। साथ ही हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर बादल फटने, बाढ़ और तेज बारिश के कारण लोगों को आपदा का सामना करना पड़ा। वहीं उत्तारखंड में भी बारिश ने लोगों को खूब परेशान किया। इस कारण कई राज्यों…
भोपाल से नई दिल्ली की तरफ आ रही वंदे भारत ट्रे्न बड़े हादसे का शिकार हो गई है। सोमवार के दिन यह ट्रेन जब बीना स्टेशन पर खड़ी थी, उस दौरान इस ट्रेन में आग लग गई। आग की सूचना पाकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और ट्रेन को बीच में रोककर ही यात्रियों को उतारना पड़ा। जानकारी के मुताबिक भोपाल से हजरत निजामुद्दीन चलने वाली वंदे भारत ट्रेन (20171) सोमवार की सुबह 5.40 पर भोपाल रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। इस दौरान गाड़ी की कोच नंबर सी 14 में आग लग गई। इस कोच में लगभग 36 यात्री…
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ रां राहवे नम:’ का जप करें। Rashifal 17 July : रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। नौकरी करने वालों को ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ चं चन्द्रमसे नम:’ का जप करें। फालतू खर्च होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा। आमदनी बढ़ेगी। रुका धन मिलने से निवेश में वृद्धि होने…
जशपुर जिले में जंगली मशरूम खाने से 15 लोग बीमार पड़ गए। एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों ने जंगली मशरूम की सब्जी खाई थी, जिसके बाद एक-एक कर लोगों की हालत बिगड़ने लगी। इनमें से 2 महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला सन्ना थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम चलने में दशकर्म कार्यक्रम हो रहा था, जिसमें शामिल होने के लिए लोग पहुंचे थे। यहां जंगली मशरूम की सब्जी बनाई गई थी, जिसे खाने के बाद लगभग 15 लोग बीमार पड़ गए। सभी को चक्कर, उल्टी…
कोरबा जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां दोस्तों के साथ नाले में नहाने गया बच्चा डूब गया। घटना के वक्त उसके दोस्त साथ थे। मगर उन्होंने किसी को इस बात की जानकारी तक नहीं दी। आखिरकार तलाश करती हुई पुलिस उन तक पहुंची, तब उन्होंने बताया कि नहाते वक्त उसका पैर फिसल गया और वह डूब गया है। दोपहर को हुई घटना के बाद से बच्चे का कुछ पता नहीं चला है। गोताखोर रविवार शाम तक उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। शाम होने के कारण बच्चा की तलाश को…
पाकिस्तान में सिंध के काशमोर में रविवार सुबह एक हिंदू मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला किया गया। हमलावरों ने मंदिर और आसपास बसे हिंदू समुदाय के घरों पर अंधाधुंध गोलीबारी भी की। गोलियों की आवाज सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक हमलावर फरार हो गए। पाकिस्तान में 48 घंटे में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की यह दूसरी घटना है। इससे पहले कराची में शुक्रवार रात 150 साल पुराना हिंदू मंदिर ढहा दिया गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि मारी माता मंदिर पर रात में बुलडोजर चलाया गया। उस वक्त इलाके में बिजली नहीं थी। हमले के समय…
कोरबा 16 जुलाई 2023 / 17 जुलाई को पूरे प्रदेश में राज्य के प्रथम त्यौहार हरेली धूमधाम से मनाया जाएगा। हरेली त्यौहार को प्रकृति के प्रति आस्था का भाव रखते हुए तथा अच्छी फसल होने की कामना के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। हरेली त्योहार के दिन से ही इस बार प्रदेश में छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक के सीजन 2 का आयोजन शुरू किया जा रहा है। कल सोमवार से शुरू होने वाले पारम्परिक खेलों की प्रतियोगिता के लिए इस वर्ष लोगों में दोगुना उत्साह देखने को मिल रहा है। हरेली त्यौहार के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन मनेंद्रगढ़…
कराची. एक हिंदू व्यक्ति के साथ रहने के लिए भारत में जा पहुंची चार बच्चों की एक पाकिस्तानी मां सीमा हैदर का उसके परिवार और पड़ोसियों ने बहिष्कार कर दिया है. रूढ़िवादी मुस्लिम देश में सामाजिक मानदंडों की अवहेलना करने की हिम्मत करने के लिए उसे बहिष्कृत किया गया है. सीमा और सचिन मीणा 2019 में पबजी खेलने के दौरान एक-दूसरे के संपर्क में आए और इसके बाद दो चिर-प्रतिद्वंद्वी देशों में 1,300 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर रह रहे इन दोनों के बीच एक नाटकीय प्रेम कहानी शुरू हुई. उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार, सीमा (30) और सचिन…
कोरबा – रामपुर विधानसभा के बरपाली में विधायक ननकी राम कंवर के नेतृत्व में विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने बरपाली के मेन रोड चौक में चक्का जाम किया गया। कई घंटो तक सडक पर आवाजाही बाधित रहा।। रामपुर विधायक श्री ननकी कंवर एवं भाजपा जिला महामंत्री श्री टिकेश्वर सिंह राठिया समेत भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा तहसीलदार अनुराधा प्रधान को ज्ञापन दिया गया।। बरपाली चौक चक्काजाम में विधानसभा के 9 सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक ननकी राम कंवर, भाजपा जिला महामंत्री टिकेश्वर सिंह राठिया, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्रपांडे, उपाध्यक्ष आकाश सक्सेना, जिला मंत्री श्रीमती रेणुका राठिया, कुदमुरा…
अजित पवार और उनके गुट के विधायक रविवार को शरद पवार से मिलने पहुंचे। यह मुलाकात वाईबी चह्वाण सेंटर में हुई। मुलाकात के बाद अजित गुट वाली NCP के नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि हमने पैर पकड़कर शरद पवार जी का आशीर्वाद लिया। पटेल ने कहा- हमने उनसे विनती की कि NCP पार्टी साथ रहे और मजबूती से आगे बढ़े, इस बारे में विचार करें। उन्होंने हमें कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी। हां, उन्होंने शांत होकर हमारी बातें सुनीं। शरद पवार से मुलाकात के बाद प्रफुल्ल पटेल ने मीडिया से बातचीत में ये बातें कहीं। उन्होंने बताया कि हमें…
