Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ की सियासत में जय-वीरू पार्ट 2 की नई जोड़ी फिर देखने को मिलेगी। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और मोहन मरकाम देर शाम तक एक साथ दिखें, और कहा कि अगला मिशन मिलकर लड़ेंगे। ऐसे में वहां मौजूद कुछ कार्यकर्ताओं ने दोनों को देखकर कहा कि, ये जय-वीरू पार्ट 2 की जोड़ी है। सूत्रों के मुताबिक हाईकमान की ओर से मोहन मरकाम को कहा गया है कि वे बैज को कमान मिलने के बाद भी समय-समय पर उनका सहयोग करते रहेंगे। ऐसे में मरकाम पहले ही दिन से पूरे समय उनके साथ दिखाई दिए।…
रायपुर : प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है. प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार सुबह से बारिश हो रही है. जिसके बाद मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसमें आने वाले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार बालोद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, कांकेर, कोंडागांव, महासमुंद, मुंगेली, नारायणपुर, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं. बता दें कि राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाकों में शुरुआती बारिश होने बाद थम गई…
राजस्थान : कोटा शहर में दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक 14 साल की बच्ची ने खेल खेल में खुदके गले में फांसी का फंदा लगा लिया। इससे तड़प-तड़पकर बच्ची की मौत हो गई। यह घटना घर के बाहर लगे एक CCTV में कैद हो गई, जिसके बाद ही ये सच्चाई सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार 14 साल की दीपिका शर्मा कोटा के लेबर चौराहे के पास पूनम कॉलोनी में रहती थी। उसके मकान की पहली मंजिल पर लगी रेलिंग से दूध समेत रोजमर्रा का सामान ऊपर खीचने के लिए रस्सी बांधी थी। ताकि, बार-बार…
मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के सावोमबुंग इलाके में शनिवार शाम एक महिला की गोली मारकर हत्या कर उसका चेहरा विकृत कर दिया गया. अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि करीब 50 साल की महिला को उसके घर पर कुछ हथियारबंद लोगों ने चेहरे पर गोली मारी. उन्होंने बताया कि हथियारबंद हमलावरों भागने से पहले महिला का चेहरा विकृत कर दिया. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और मणिपुर पुलिस के जवान आसपास के इलाके के कुछ घरों में तलाशी और छापेमारी कर रहे हैं. अधिकारियों ने कहा कि वारदात स्थल के आसपास रहने वाले लोगों…
बीते तीन वर्षों से सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में कहर मचाने वाला कोविड अब बदलते मौसम के साथ भारत में फिर से सर उठा रहा है. शनिवार को देश भर में अचानक कोविड के मामलों में तेजी देखी गई और कुल 54 नए मामले रिकॉर्ड किए गये. इस तरह से देश में अब कोविड के कुल मामले बढ़कर 1048 हो गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार (15 जुलाई) को सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमण से अभी तक 5,31,913 लोगों की मौत हुई है. अभी तक कुल 4,44,61,393…
मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. राहुल गांधी ने अपनी याचिका में दोषी ठहराए जाने के फैसले पर रोक की मांग की है. इससे पहले गुजरात हाई कोर्ट ने 7 जुलाई को उनकी इस मांग को खारिज कर दिया था। राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हो सके, इसके लिए जरूरी है कि उनके खिलाफ दोषी ठहराए जाने के फैसले पर भी रोक लगे। अभी सिर्फ सेशन कोर्ट से उनकी सजा निलंबित है यानी उन्हें जमानत मिली हुई है. सेशन कोर्ट और HC से राहत नहीं मिली 23 मार्च 2023 को बीजेपी विधायक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को विदेश से दिल्ली लौटने के तुरंत बाद उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना से बात की और राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने में हुई प्रगति की जानकारी ली. भारी बारिश के बाद दिल्ली के कई हिस्सों में पानी भर गया और यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है. हालांकि, नदी के जल स्तर में शनिवार को गिरावट देखी गई. एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपराज्यपाल से बात की और यमुना नदी के कारण राजधानी में पैदा हुई बाढ़ जैसी स्थिति…
जम्मू कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के दौरान एक महिला की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये महिला प्राकृतिक रूप से गिरने वाले पत्थरों की चपेट में आ गई थी। महिला को बचाने की कोशिश करने वाले जम्मू-कश्मीर पुलिस की माउंटेन रेस्क्यू टीम के दो अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यात्रा ड्यूटी पर तैनात घायल पुलिस कर्मियों को सेना और निजी हेलीकॉप्टर द्वारा निकाला गया है। इस बात की जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दी है। 11 दिन में 1.37 लाख लोग पूरी कर चुके हैं यात्रा इस साल 1 जुलाई को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा…
कुल्लू-मनाली: बारिश और बाढ़ की वजह से हिमाचल प्रदेश में भारी तबाही मची है। पर्यटक स्थल कुल्लू-मनाली का भी बुरा हाल है और लोग यहां पर फंस गए हैं। इस बीच खबर मिली है कि कुल्लू मनाली में बादल फटने से ब्यावर से घूमने गए 7 युवकों में से 4 की मौत हो गई है और 3 दोस्त अभी भी लापता हैं। ये सातों दोस्त राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले थे। एक दोस्त का शव ब्यावर पहुंच गया है और बाकी का जल्द पहुंचने वाला है। इस घटना के सामने आने के बाद ब्यावर में हड़कंप मच गया है।…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में 2 लड़की और 2 लड़के पिकनिक मनाए आए थे, जो बाढ़ में फंस गए थे, जिन्हें घंटों मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया है. पर्यटन स्थल देवपहरी पिकनिक मनाने आए थे. पुलिस और गोताखोरों ने सुरक्षित चारों को बाहर निकाल लिया है. बताया जा रहा है कि देवपहरी पिकनिक स्पॉट के बीच में पिकनिक मना रहे थे. इस दौरान अचानक एकाएक पानी बढ़ गया और सभी छज्जे पर चढ़कर अपनी जान बचाई. मिली जानकारी के मुताबिक युवक-युवती जांजगीर-चांपा जिले से पिकनिक मनाने देवपहरी आए हुए थे. घटना की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे…
